Chaitra Navratri में जानिए शक्तिपीठ और सिद्धपीठ में क्या है अंतर? दोनों का धार्मिक महत्व
Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. देशभर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। खासतौर पर शक्तिपीठ और सिद्धपीठों में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर है और इनका धार्मिक महत्व क्या है? आइए समझते हैं...
'पुष्पा' के साथ एक्टिंग में कमबैक करने जा रहीं अनुष्का शर्मा, 800 करोड़ से अधिक बजट वाली फिल्म में करेंगी एक्शन?
Anushka Sharma Comeback with Allu Arjun: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कई सालों से एक्टिंग से दूर हैं. एक्ट्रेस को साल 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ संग फिल्म जीरो में देखा गया था. तब से ही एक्ट्रेस फिल्मों में नजर नहीं आई है. अब अनुष्का को लेकर खबर आ रही हैं कि वो 8 साल बाद एक्टिंग में वापसी करने जा रही है. इतना ही नहीं, कहा तो ये भी जा रहा है कि एक्ट्रेस पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. चलिए जानते हैं, इस बारे में-
किस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का शर्म?
मालूम हो कि साउथ स्टार अल्लू अर्जुन काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'AA22xA6' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में अल्लू ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. अभी तक खबरें थी की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लीड रोल में नजर आएंगी. लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी इस प्रोजेक्ट में शामिल हो सकती हैं. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का फिल्म में अहम रोल निभाती दिख सकते हैं और फिलहाल एक्ट्रेस से इसे लेकर बातचीत की जा रही हैं.
क्या अनुष्का एक्शन करती दिखेंगी?
बता दें, अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का नाम अभी रिवील नहीं किया गया है और फिलहाल इसे 'AA22xA6' कहा जा रहा है. ये एकसाइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसमें एक्शन देखने को मिलेगा. ऐसे में कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म में एक्शन करती नजर आ सकती हैं. अगर अनुष्का से मेकर्स की बातचीत सफल रहती है तो ये एक्ट्रेस की पहलीतेलुगु फिल्म होगी. हालांकि अभी तक मेकर्स या फिर अनुष्का की ओर से फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: 'धुरंधर 2' ने संडे को रच डाला इतिहास, महज चार दिनों में ही 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
2022 से अटकी है अनुष्का की एक फिल्म
बता दें, साल 2018 में अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ जीरो में नजर आई थी. हालांकि इसके बाद साल2022 में एक्ट्रेस की चकदा एक्सप्रेस की अनाउंसमेंट हुए थी. इस फिल्म में अनुष्का झूलन गोस्वामी के रोल में नजर आने वाली थी. लेकिन ये प्रोजेक्ट अब तक अटका हुआ है. बीच में कई बार खबर आई कि ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी. लेकिन अब ये फिल्म पूरी तरह से ठंडे बस्ते पर चली गई है. बता दें, एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद अनुष्का कुछ समय तक तो प्रोडक्शन पर काम करती दिखी थी. लेकिन अब एक्ट्रेस ने उससे भी दूरी बना ली है.
इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म!
वहीं, अल्लू अर्जुन और एटली की 'AA22xA6' की बात करे तो इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि इसके प्रोडक्शन पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वहीं, 250 करोड़ वीएफएक्स पर लगेंगे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन इस फिल्म के लिए लगभग 175 करोड़ रुपये की भारी रकम चार्ज की है. इसके अलावा फिल्म के मुनाफे से 15% हिस्सेदारी भी एक्टर को दी जाएगी. ऐसे में फिल्म का बजट 800 से 1000 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो ये इंडियन सिनेमा की दूसरी सबसे महंगी फिल्म बन जाएंगी. बजट के मामले में पहले नंबर पर अभी राजामौली और महेश बाबू की फिल्म वाराणसी है, जो करीब 1300 करोड़ रुपये में बन रही है.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के लिए हुईं ट्रोल, तो दीपिका पादुकोण ने इस अंदाज में दिया करारा जवाब, रणवीर संग Video वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





















