Responsive Scrollable Menu

'पुष्पा' के साथ एक्टिंग में कमबैक करने जा रहीं अनुष्का शर्मा, 800 करोड़ से अधिक बजट वाली फिल्म में करेंगी एक्शन?

Anushka Sharma Comeback with Allu Arjun: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कई सालों से एक्टिंग से दूर हैं. एक्ट्रेस को साल 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ संग फिल्म जीरो में देखा गया था. तब से ही एक्ट्रेस फिल्मों में नजर नहीं आई है. अब अनुष्का को लेकर खबर आ रही हैं कि वो 8 साल बाद एक्टिंग में वापसी करने जा रही है. इतना ही नहीं, कहा तो ये भी जा रहा है कि एक्ट्रेस पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

किस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का शर्म? 

मालूम हो कि साउथ स्टार अल्लू अर्जुन काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'AA22xA6' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में अल्लू ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. अभी तक खबरें थी की इस फिल्म में  दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लीड रोल में नजर आएंगी. लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि  अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी इस प्रोजेक्ट में शामिल हो सकती हैं. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का फिल्म में अहम रोल निभाती दिख सकते हैं और फिलहाल एक्ट्रेस से इसे लेकर बातचीत की जा रही हैं. 

क्या अनुष्का एक्शन करती दिखेंगी?  

बता दें,  अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का नाम अभी रिवील नहीं किया गया है और फिलहाल इसे 'AA22xA6' कहा जा रहा है. ये एकसाइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसमें एक्शन देखने को मिलेगा. ऐसे में कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म में एक्शन करती नजर आ सकती हैं. अगर अनुष्का से मेकर्स की बातचीत सफल रहती है तो ये एक्ट्रेस की पहलीतेलुगु फिल्म होगी. हालांकि अभी तक मेकर्स या फिर अनुष्का की ओर से फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: 'धुरंधर 2' ने संडे को रच डाला इतिहास, महज चार दिनों में ही 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

2022 से अटकी है अनुष्का की एक फिल्म

बता दें, साल 2018 में अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ जीरो में नजर आई थी. हालांकि इसके बाद साल2022 में एक्ट्रेस की चकदा एक्सप्रेस की अनाउंसमेंट हुए थी. इस फिल्म में अनुष्का झूलन गोस्वामी के रोल में नजर आने वाली थी. लेकिन ये  प्रोजेक्ट अब तक अटका हुआ है. बीच में कई बार खबर आई कि ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी. लेकिन अब ये फिल्म पूरी तरह से ठंडे बस्ते पर चली गई है. बता दें, एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद अनुष्का कुछ समय तक तो प्रोडक्शन पर काम करती दिखी थी. लेकिन अब एक्ट्रेस ने उससे भी दूरी बना ली है. 

इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म!

वहीं, अल्लू अर्जुन और एटली की 'AA22xA6' की बात करे तो इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि इसके प्रोडक्शन पर  200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वहीं, 250 करोड़ वीएफएक्स पर लगेंगे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन इस फिल्म के लिए लगभग 175 करोड़ रुपये की भारी रकम चार्ज की है. इसके अलावा फिल्म के मुनाफे से  15% हिस्सेदारी भी एक्टर को दी जाएगी. ऐसे में फिल्म का बजट 800 से 1000 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो ये  इंडियन सिनेमा की दूसरी सबसे महंगी फिल्म बन जाएंगी. बजट के मामले में पहले नंबर पर अभी  राजामौली और महेश बाबू की फिल्म वाराणसी है, जो करीब 1300 करोड़ रुपये में बन रही है.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के लिए हुईं ट्रोल, तो दीपिका पादुकोण ने इस अंदाज में दिया करारा जवाब, रणवीर संग Video वायरल

Continue reading on the app

पश्चिम एशिया युद्ध में 40 से ज्यादा तेल और गैस के ठिकाने तबाह: टॉप आईईए अधिकारी

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण नौ देशों में स्थित 40 से ज्यादा तेल और गैस से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को गंभीर रूप से या बहुत गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है और तेल व गैस आपूर्ति में व्यवधान संकट से कोई भी देश अछूता नहीं रहेगा। यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी-आईईए) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फातिह बिरोल ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में दी।

आईईए के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बिरोल ने कहा कि इस संकट का असर इतना बड़ा है कि इसकी तुलना 1970 के दशक के तेल संकट और 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद आए गैस संकट को मिलाकर की जा सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के नेशनल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 1970 के दशक के तेल संकट में करीब 1 करोड़ बैरल प्रतिदिन की आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जबकि मौजूदा स्थिति में पहले ही करीब 1.1 करोड़ बैरल प्रतिदिन का नुकसान हो चुका है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ तेल और गैस ही नहीं, बल्कि पेट्रोकेमिकल्स, उर्वरक, सल्फर और हीलियम जैसे जरूरी उत्पादों का व्यापार भी प्रभावित हुआ है। इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा।

इससे पहले, मार्च की शुरुआत में इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने अपने सदस्य देशों के आपातकालीन भंडार से रिकॉर्ड 40 करोड़ बैरल तेल जारी करने का ऐलान किया था, ताकि सप्लाई में कमी को दूर किया जा सके और बढ़ती कीमतों को नियंत्रित किया जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंसी एशिया और यूरोप के कई देशों के साथ जरूरत पड़ने पर और तेल जारी करने को लेकर बातचीत कर रही है।

हालांकि, युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। ऐसे में ईंधन सप्लाई की समस्या का असली समाधान इसी अहम व्यापार मार्ग को दोबारा खोलना है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह संकट और बढ़ता है, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने बड़ा खतरा खड़ा हो सकता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कौन है वो तूफानी गेंदबाज...जिसे केकेआर ने बनाया अपना नया 'हथियार', 150kmph की रफ्तार से उखाड़ता है स्टंप्स

who is Navdeep Saini: तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की आईपीएल में वापसी हो गई है. 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले सैनी को केकेआर ने 75 लाख रुपये में साइन किया है. टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके सैनी के पास 32 आईपीएल मैचों का अनुभव है. केकेआर से जुड़कर भावुक हुए सैनी ने इसे अपने करियर की नई शुरुआत बताया है. सैनी को चोटिल हर्षित राणा की जगह केकेआर टीम में शामिल किया गया है. Wed, 25 Mar 2026 22:26:35 +0530

  Videos
See all

Monalisa on Sanoj Mishra : मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाया बड़ा आरोप | Farman Khan | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T00:00:52+00:00

Supreme Court ने खारिज की स्कूलों में 'वंदे मातरम' अनिवार्य करने वाली याचिका #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T00:05:09+00:00

Major Gaurav Arya: Taliban-Pakistan से क्यों नफरत करता है? | #iranisraelwar #iranamericawar #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T00:00:38+00:00

Dhurandhar 2 | Kangana Ranaut | Bollywood News: #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T00:03:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers