Bihar Board 12th Result 2026 OUT: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें टॉपर्स लिस्ट
Bihar Board 12th Result 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. छात्र अपना परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
The post Bihar Board 12th Result 2026 OUT: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें टॉपर्स लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.
Alia Bhatt: आलिया भट्ट हुई ‘धुरंधर 2’ की फैन, रणवीर के इस सीन को बताया जादुई!!
Alia Bhatt Reaction On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हुई और चार दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म ने भारत और विदेश में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारे भी इसकी सफलता पर हैरान हैं। इसी बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया।
आलिया भट्ट का रिएक्शन
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह के लास्ट सीन की फोटो शेयर की और लिखा, “जसकीरत सिंह रांगी और यह पल... सब कुछ है। निर्देशक और अभिनेता के तालमेल का जादू। फिल्म की ऐतिहासिक कमाई के लिए टीम को बधाई।” उन्होंने फिल्म के एक सीन को अपना फेवरेट बताया और कहा कि वो इसे देख कर इमोशनल हो गई।
यह भी पढ़े - 'धुरंधर 2' हुई हिट, पत्नी दीपिका संग रोमांटिक डेट पर निकले रणवीर सिंह, Inside तस्वीरें हुईं Viral
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस धमाल
फिल्म ने चौथे दिन 115 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। भारत में अब तक कुल नेट कलेक्शन लगभग 454.27 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 541 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। ओवरसीज में फिल्म ने करीब 209 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 750 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
1000 करोड़ क्लब की ओर बढ़त
फिल्म की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो फिल्म 2000 करोड़ तक भी पहुंच सकती है।
यह भी पढ़े - ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर बरसे अनुपम खेर; बोले - अगर आपसे बर्दाश्त नहीं होता तो…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















.jpg)




