Responsive Scrollable Menu

Ranveer-Deepika: 'धुरंधर 2' हुई हिट, पत्नी दीपिका संग रोमांटिक डेट पर निकले रणवीर सिंह, Inside तस्वीरें हुईं Viral

Ranveer-Deepika: इन दिनों रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की शानदार सफलता को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है और इसी बीच रणवीर ने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।

रणवीर-दीपिका की तस्वीरें वायरल

रविवार (22 मार्च) को कपल मुंबई के एक फेमस सीफूड रेस्टोरेंट में लंच डेट पर स्पॉट हुआ। बाहर निकलते वक्त दोनों काफी खुश नजर आए और वहां मौजूद फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO Collection: 2026 की सबसे बड़ी हिट बनी ‘धुरंधर 2’, 4 दिन में 700 करोड़ के पार; हॉलीवुड फिल्म को चटाई धूल!

लुक की बात करें तो दीपिका ने हमेशा की तरह सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज चुना- व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम्स। वहीं रणवीर भी ब्लू टी-शर्ट और जींस में कैजुअल अवतार में दिखे। दोनों का यह रिलैक्स्ड और हैप्पी मूड फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

रेस्टोरेंट के अंदर की तस्वीरों में कपल को स्टाफ और फैंस के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते देखा जा सकता है। इन फोटोज ने इंटरनेट पर आते ही धूम मचा दी और फैंस ने कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की।

'धुरंधर 2' की सक्सेस पर दीपिका की चुप्पी

दिलचस्प बात यह है कि जहां एक तरफ रणवीर की फिल्म बड़ी सफलता हासिल कर रही है, वहीं सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी तेज है कि दीपिका ने अभी तक फिल्म या रणवीर की परफॉर्मेंस को लेकर कोई पोस्ट नहीं किया है। इस वजह से फैंस के बीच हल्की जिज्ञासा बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- Uzair Baloch Alive: 'उजैर बलूच' ने धुरंधर 2 को सबसे बेहतरीन ईदी बताया, पाकिस्तानी गैंगस्टर की बढ़ेंगी मुश्किलें

Ranveer Deepika

धुरंधर: द रिवेंज, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है, रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने भारत में 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनियाभर में अब तक कुल 700 करोड़ का रिकॉर्ड बना चुकी है।

इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह डबल रोल- हमजा अली माजरी और जसकिरत सिंह रंगी- में नजर आ रहे हैं। कहानी उनके अतीत और एक भारतीय जासूस बनने के सफर को दिखाती है, जो पाकिस्तान में रहकर मिशन को अंजाम देता है।
 

Continue reading on the app

बिना दर्शकों के होंगे PSL के मैच, पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार के हालात

पिछले 24 दिनों से चल रहे आ रहे ईरान-इजरायल के बीच युद्ध के कारण अब दुनियाभर में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। युद्ध के कारण से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल और गैस का ट्रांसपोर्ट नहीं हो पा रहा है। दुनियाभर की तेल और गैस सप्लाई का करीब 30 प्रतिशत इसी से होकर गुजरता है। वहीं पाकिस्तान के हालात तो बेहद खराब होते दिख रहे हैं। शाहबाज शरीफ सरकार का दावा है कि उसके पास 28 दिनों का फ्यूल रिजर्व है लेकिन आलम ये है कि तेल की कीमतें आसामान छू रही हैं और तेल की खपत घटाने की हर मुमकिन कोशिश हो रही है। फिलहाल, इसका असर पाकिस्तान क्रिकेट लीग पर भी दिख रहा है। 

दरअसल, इस तेल संकट के बीच पाकिस्तान सुपर लीग अब स्टेडियम में बिना दर्शकों के होगा। अभूतपूर्व तेल संकट के मद्देनजर पाकिस्तान सरकार पहले ही लोगों से जितना संभव हो सके, यात्रा से बचने की अपील कर चुकी है। स्कूल और संस्थान बंद हैं जिससे तेल की खपत घट सके। ईद की छुट्टियां बढ़ा दी गईं ताकि तेल बचे। सरकार के निर्देश के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बिना दर्शकों के खाली स्टेडियमों में पीएसएल के मैच कराने की घोषणा की है। जो टिकट पहले ही बिक चुके थे उसके पैसे संबंधित लोगों को लौटाए जाएंगे। 

यहां तक कि, उद्धघाटन समारोह तक को रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान सुपर लीग के 2026 सीजन की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है जोकि 3 मई तक चलेगी। सारे मैच लाहौ या फिर कराची में कराए जाएंगे यानी 6 के बजाय सिर्फ 2 वेन्यू होंगे। 
 
पीसीबी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, ऐसा अनुमान था कि एक महीने से ज्यादा समय तक औसतन 30 हजार दर्शक और सपोर्ट स्टाफ हर दिन सफर करते, जिससे ऊर्जा संसाधनों पर काफी दबाव पड़ता। 

वहीं,पीसीबी की उम्मीद है कि मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध आने वाले कुछ हफ्तों में खत्म हो सकता है या फिर फ्यूल सप्लाई की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकती है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि अगर तेल संकट बीच में खत्म होता है तो दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने की इजाजत दी जा सकती है।  

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन के साथी बनने के लिए दो की तैयारी, एक का रिकॉर्ड तो दूसरे का फॉर्म भारी, धोनी जो बोलेंगे वही होगा

CSK के पास फिलहाल दो विकल्प मौजूद हैं पहला, पिछले सीजन की तरह युवा आयुष महात्रे पर भरोसा कायम रखा जाए. दूसरा, कप्तान रितुराज गायकवाड़ को फिर से ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जाए, जहां उन्होंने अपने करियर में शानदार प्रदर्शन किया है.  CSK अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करने जा रही है.  Wed, 25 Mar 2026 18:59:35 +0530

  Videos
See all

Ram Navami 2026: रामनवमी को लेकर Ayodhya में ऐसी है भव्य तैयारी | Hindi News | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:40:49+00:00

Amreli में Arvind Kejriwal की सभा, BJP पर भ्रष्टाचार और अपमान का आरोप | AAP vs BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:39:21+00:00

West Bengal Elections 2026: क्या नया गठबंधन बदल देगा बंगाल का चुनावी खेल? Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:40:00+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: Rajya Sabha में PM Modi का बड़ा बयान! ! #pmmodi #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:40:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers