Dhurandhar 2 BO Collection: 2026 की सबसे बड़ी हिट बनी ‘धुरंधर 2’, 4 दिन में 700 करोड़ के पास; हॉलीवुड फिल्म को चटाई धूल!
Dhurandhar 2 BO Collection Day 4: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ हर दिन बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच रही है। चौथे दिन भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिल्म ने 700 करोड़ के करीब वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। जिससे धुरंधर 2 साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले वीकेंड में ही फिल्म ने हिंदी और इंटरनेशनल मार्केट में नए रिकॉर्ड बनाए।
शानदार ओपनिंग से मचाया धमाल
फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यू में ही करीब 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसके बाद पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये का डोमेस्टिक कलेक्शन किया।
यह भी पढ़े - The 50 Show Winner: फैजू और काका को पछाड़ शिव ठाकरे बने ‘The 50’ के पहले विनर, बदली इस फैन की किस्मत!
वीकेंड पर दिखा जबरदस्त उछाल
तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 113 करोड़ रुपये हो गई। वहीं चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 115 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 454.27 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
वर्ल्डवाइड 700 करोड़ पास
विदेशों में भी ‘धुरंधर 2’ ने कमाल कर दिया है। ओवरसीज में फिल्म ने अब तक करीब 149.32 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 691.32 करोड़ तक पहुंच चुका है, यानी यह 700 करोड़ के बड़े आंकड़े से बस कुछ ही कदम दूर है।
यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: रणवीर सिंह की धुरंधर- द रिवेंज ने रचा इतिहास; 3 दिन में 500 करोड़ पार!
कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले ही वीकेंड में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसने ‘गदर 2’, ‘सालार’, ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
इंटरनेशनल मार्केट में भी दबदबा
नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने करीब 9.6 मिलियन डॉलर की कमाई की, जिससे धुरंधर वहां वीकेंड की टॉप फिल्मों में शामिल रही। इतना ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी धुरंधर टॉप फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
1000 करोड़ क्लब की तरफ धुरंधर 2
फिल्म की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो फिल्म 2000 करोड़ तक भी पहुंच सकती है।
यह भी पढ़े - 'उजैर बलूच' ने धुरंधर 2 को सबसे बेहतरीन ईदी बताया, पाकिस्तानी गैंगस्टर की बढ़ेंगी मुश्किलें
The 50 Show Winner: फैजू और काका को पछाड़ शिव ठाकरे बने ‘The 50’ के पहले विनर, बदली इस फैन की किस्मत!
Winner Of The 50 Show: रियलिटी शो ‘द 50’ का पहला सीजन अब खत्म हो चुका है और दर्शकों को उनका विजेता मिल गया है। लंबे समय तक चले इस मुकाबले में आखिरकार शिव ठाकरे ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उन्होंने फाइनल में बाकी प्रतियोगियों को हराकर जीत हासिल की।
फाइनल में कड़ा मुकाबला
शो के ग्रैंड फिनाले में शिव ठाकरे का मुकाबला फैसल शेख (फैजू), सिंगर काका, कृष्णा श्रॉफ और रजत दलाल से था। रजत के बाहर होने के बाद टॉप 4 के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिर में शिव ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी को पीछे छोड़ दिया।
टाइम बेस्ड टास्क ने दिलाई जीत
फाइनल टास्क पूरी तरह समय पर आधारित था। जो सबसे तेज और समझदारी से खेलता, वही जीतता। शिव ठाकरे ने इस टास्क में अपनी फुर्ती और सूझबूझ दिखाते हुए सबसे कम समय में चैलेंज पूरा किया और विजेता बन गए।
यह भी पढ़े - 8 साल बाद अनुष्का शर्मा की बड़े पर्दे पर वापसी, अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर?
फैन को मिली 50 लाख की प्राइज मनी
इस शो का फॉर्मेट थोड़ा अलग था। जीतने वाले कंटेस्टेंट को नहीं, बल्कि उनके एक लकी फैन को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाती है। शिव ठाकरे की जीत के साथ यह इनाम उनके फैन सीताराम प्रह्लाद आघाव को मिला, जो मराठवाड़ा के एक किसान हैं।
शिव ठाकरे ने क्या कहा
जीत के बाद शिव ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया था। उन्होंने बताया कि वो खुद का एक अलग रूप दिखाना चाहते थे, जिसमें बिना लड़ाई-झगड़े के दिल से खेलकर भी जीत हासिल की जा सकती है।
शो में शामिल थे कई बड़े नाम
‘द 50’ में टीवी, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत के 50 प्रतियोगी शामिल थे। इनमें करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, रिद्धि डोगरा, उर्वशी ढोलकिया, प्रिंस नरूला जैसे कई लोकप्रिय चेहरे शामिल रहे।
यह भी पढ़े - ममता कुलकर्णी ने छोड़ी संन्यास की राह? गोवा में मॉर्डन लुक में दिखी, बदले अंदाज पर हुई ट्रोल!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















