Responsive Scrollable Menu

सैमसंग ने क्विक शेयर और एप्पल के एयरड्रॉप के बीच कंपैटिबिलिटी सपोर्ट शुरू किया

सोल, 23 मार्च (आईएएनएस)। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने सोमवार को कहा कि उसने एंड्रॉइड फाइल-शेयरिंग प्लेटफॉर्म क्विक शेयर और एप्पल के एयरड्रॉप के बीच कंपैटिबिलिटी सपोर्ट शुरू कर दिया है, जिससे गैलेक्सी एस26 स्मार्टफोन उपयोगकर्ता विभिन्न उपकरणों के बीच फोटो का आदान-प्रदान कर सकेंगे।

योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज कंपनी ने बताया है कि गैलेक्सी एस26 सीरीज के यूजर्स के लिए सोमवार से उपलब्ध इस अपडेट के साथ उपयोगकर्ता आईओएस संचालित आईफोन के साथ फाइलें साझा कर सकेंगे।

क्विक शेयर और एयरड्रॉप दोनों ही ब्लूटूथ तकनीक पर आधारित हैं, जो आस-पास के उपकरणों की पहचान करके फोटो, वीडियो, संपर्क नंबर और फाइलों का आदान-प्रदान करते हैं, लेकिन पहले इनमें परस्पर संचालन की सुविधा नहीं थी।

कंपनी ने एक रिलीज में कहा, एयरड्रॉप सुविधा शुरू में गैलेक्सी एस26 सीरीज पर उपलब्ध होगी और अन्य उपकरणों के लिए इसका विस्तार बाद में किया जाएगा।

यह सर्विस बुधवार से अमेरिका और यूरोप सहित अन्य प्रमुख बाजारों में उपलब्ध होगी।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, हमने गैलेक्सी उपयोगकर्ताओं को अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले उपकरणों के उपयोगकर्ताओं के साथ निर्बाध रूप से संवाद करने में सक्षम बनाकर उपयोगकर्ता सुविधा को अधिकतम किया है।

इसके अतिरिक्त, सैमसंग ने हुंडई मोटर ग्रुप के साथ मिलकर एक नई कार-टू-होम सेवा शुरू की है, जिससे ड्राइवर सैमसंग के स्मार्टथिंग्स प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी गाड़ियों से ही घरेलू उपकरणों को चालू कर सकेंगे।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने एक रिलीज में बताया कि इस नई सेवा के जरिए ड्राइवर कार में लगी स्क्रीन का उपयोग करके एयर कंडीशनर, एयर प्यूरीफायर और रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर जैसे सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के घरेलू उपकरणों को अपनी गाड़ियों से ही चालू कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, उपयोगकर्ता होम मोड को सक्रिय करके अपने घर के पास पहुंचते ही एयर कंडीशनर और लाइटें चालू कर सकते हैं।

अवे मोड चालू करने पर, प्लेटफॉर्म रोबोट वैक्यूम क्लीनर चलाते समय उपयोग में न आने वाले घरेलू उपकरणों को बंद कर देता है।

यह सर्विस नवंबर 2022 के बाद निर्मित हुंडई और किआ वाहनों में उपलब्ध है जो कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट इंफोटेनमेंट प्लेटफॉर्म का समर्थन करते हैं। सैमसंग और ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से इसे अन्य मॉडलों तक विस्तारित करने की योजना बना रही हैं।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

वर्ल्ड अपडेट्स:न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर विमान और ट्रक की टक्कर, कई लोग घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क में ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसके बाद एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग के समय रनवे पर एक फायर ट्रक से टकरा गया। यह फ्लाइट मॉन्ट्रियल से आ रही थी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ फायरफाइटर्स और विमान में सवार यात्री घायल हुए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। हालांकि अभी पूरी जानकारी साफ नहीं है। हादसे से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान और ग्राउंड वाहन दोनों को रुकने के लिए कहा था, लेकिन फिर भी टक्कर हो गई। इस घटना के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स रोक दीं और जांच शुरू कर दी गई है। हादसे से जुड़ा वीडियो देखें… अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… युद्ध के बीच तेल-गैस से ईरान की रिकॉर्ड कमाई, खार्ग टर्मिनल से सप्लाई जारी अमेरिका-इजराइल के साथ जंग को ईरान ने एक मौके में बदल दिया है। अमेरिका ने खार्ग आइलैंड के पास सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन ग्लोबल ऑयल संकट के डर से तेल टर्मिनल को सीधे निशाना नहीं बनाया। इसी का फायदा उठाते हुए ईरान ने खार्ग टर्मिनल चालू रखा और ‘घोस्ट फ्लीट’ के जरिए चीन को सप्लाई जारी रखी है। इंटरनेशनलएनर्जी एजेंसी और SP ग्लोबल के मुताबिक, ईरान रोजाना 1.7 से 2 मिलियन (17 से 20 लाख) बैरल तेल एक्सपोर्ट कर रहा है। देश के करीब 90% तेल का एक्सपोर्ट अभी भी खार्ग टर्मिनल से हो रहा है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से एक्सपोर्ट प्रभावित हुआ, लेकिन गैस सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं हुई। रिपोर्ट है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले विदेशी जहाजों से ईरान करीब 16.5 करोड़ रुपए प्रति जहाज ‘वॉर टैक्स’ भी वसूल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने जीता 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का अवॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किया था बेहतरीन प्रदर्शन

आईसीसी ने फरवरी महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान कर दिया है। पिछले महीने यानी फरवरी के लिए ये खिताब पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने जीता। हाल ही में खत्म हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की तरफ से साहिबजादा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

बता दें कि, साहिबजादा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने टूर्नामेंट के 7 मैचों की 6 पारियों में 76.60 की औसत और 160.25 के स्ट्राइक  रेट से 383 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले। इसके साथ पाक बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप के एक ए़डीशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पछाड़ा था। 

ये साहिबजादा फरहान का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड है। बताते चलें कि इससे पहले किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने नवंबर 2024 में ये अवॉर्ड अपने नाम किया था। उस वक्त ये खिताब पाक तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने अपने नाम किया था। 

वहीं ये पुरस्कार जीतने के बाद साहिबजादा फरहान ने कहा कि, ये पुरस्कार जीतना एक अविश्वसनीय एहसास है, खासकर वर्ल्ड कप के मंच पर किए गए प्रदर्शन के लिए जहां दुनिया भर के फैंस हर पल को देख रहे हैं। 

Mon, 23 Mar 2026 16:06:14 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Iran War रोकने के लिए PM Modi का बड़ा प्रयास!। #oilcrisis #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T10:44:42+00:00

इरानी मिसाइलों से इजराइल के डिमोना का कैसा हाल? #dimona #iranisraelwar #missileattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T10:42:20+00:00

Israel Attack On Iran: Israel के हमले से कांपा Iran | Air Strike | Big Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T10:43:26+00:00

NKP | Sushant Sinha: तुलसी गबार्ड के पाकिस्तान पर बयान से मचा तहलका ! #iranvsusa #pakistan #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T10:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers