Stock Market Crash: मध्य-पूर्व की जंग ने निकाला निवेशकों का दिवाला, शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1800 अंक टूटा
Stock Market Crash: मध्य पूर्व की जंग के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट देखने को मिली. भारतीय शेयर बाजार भी क्रैश हो गया. बाजार की शुरुआत रेड जोन में हुई. उसके बाद इसमें तेज गिरावट दर्ज की गई. जिसके चलते कुछ ही मिनट में निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए. सोमवार (23 मार्च) को बाजार की ओपनिंग के साथ ही इसमें बिकवाली का दबाव देखने को मिला.
1800 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी क्रैश
बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे, जबकि सुबह 10.30 बजे के आसपास सेंसेक्स 1,820 अंक यानी 2.42 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ ये 72733 अंक पर कारोबार करता दिखा. जबकि निफ्टी50 इसी वक्त 570 अंक यानी 2.47 प्रतिशत गिरावट के साथ 22544 अंकों पर ट्रेड करता दिखा.
चंद मिनट में डूब गए निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़
बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला था. 20 मार्च को शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ, लेकिन मध्य पूर्व में जारी जंग के चलते बाजार में पहले से ही गिरावट के संकेत मिलने लगे थे. सबसे पहले एशियाई बाजारों में सोमवार को इसका असर देखने को मिला. जापान से लेकर साउथ कोरिया तक के बाजारों में सोमवार सुबह कोहराम मच गया और ये भर-भराकर टूट गए.
इसके बाद भारतीय बाजार में भी इसका असर देखने को मिला. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली. जिससे बाजार में पैनिक आ गया और उसके बाद निवेशकों ने ताबड़तोड़ अपने शेयरों को बेचना शुरू कर दिया. जिससे बाजार क्रैश हो गया. इस गिरावट का असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा और कुछ ही मिनटों में निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
सैमसंग ने क्विक शेयर और एप्पल के एयरड्रॉप के बीच कंपैटिबिलिटी सपोर्ट शुरू किया
सोल, 23 मार्च (आईएएनएस)। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने सोमवार को कहा कि उसने एंड्रॉइड फाइल-शेयरिंग प्लेटफॉर्म क्विक शेयर और एप्पल के एयरड्रॉप के बीच कंपैटिबिलिटी सपोर्ट शुरू कर दिया है, जिससे गैलेक्सी एस26 स्मार्टफोन उपयोगकर्ता विभिन्न उपकरणों के बीच फोटो का आदान-प्रदान कर सकेंगे।
योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज कंपनी ने बताया है कि गैलेक्सी एस26 सीरीज के यूजर्स के लिए सोमवार से उपलब्ध इस अपडेट के साथ उपयोगकर्ता आईओएस संचालित आईफोन के साथ फाइलें साझा कर सकेंगे।
क्विक शेयर और एयरड्रॉप दोनों ही ब्लूटूथ तकनीक पर आधारित हैं, जो आस-पास के उपकरणों की पहचान करके फोटो, वीडियो, संपर्क नंबर और फाइलों का आदान-प्रदान करते हैं, लेकिन पहले इनमें परस्पर संचालन की सुविधा नहीं थी।
कंपनी ने एक रिलीज में कहा, एयरड्रॉप सुविधा शुरू में गैलेक्सी एस26 सीरीज पर उपलब्ध होगी और अन्य उपकरणों के लिए इसका विस्तार बाद में किया जाएगा।
यह सर्विस बुधवार से अमेरिका और यूरोप सहित अन्य प्रमुख बाजारों में उपलब्ध होगी।
कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, हमने गैलेक्सी उपयोगकर्ताओं को अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले उपकरणों के उपयोगकर्ताओं के साथ निर्बाध रूप से संवाद करने में सक्षम बनाकर उपयोगकर्ता सुविधा को अधिकतम किया है।
इसके अतिरिक्त, सैमसंग ने हुंडई मोटर ग्रुप के साथ मिलकर एक नई कार-टू-होम सेवा शुरू की है, जिससे ड्राइवर सैमसंग के स्मार्टथिंग्स प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी गाड़ियों से ही घरेलू उपकरणों को चालू कर सकेंगे।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने एक रिलीज में बताया कि इस नई सेवा के जरिए ड्राइवर कार में लगी स्क्रीन का उपयोग करके एयर कंडीशनर, एयर प्यूरीफायर और रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर जैसे सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के घरेलू उपकरणों को अपनी गाड़ियों से ही चालू कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, उपयोगकर्ता होम मोड को सक्रिय करके अपने घर के पास पहुंचते ही एयर कंडीशनर और लाइटें चालू कर सकते हैं।
अवे मोड चालू करने पर, प्लेटफॉर्म रोबोट वैक्यूम क्लीनर चलाते समय उपयोग में न आने वाले घरेलू उपकरणों को बंद कर देता है।
यह सर्विस नवंबर 2022 के बाद निर्मित हुंडई और किआ वाहनों में उपलब्ध है जो कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट इंफोटेनमेंट प्लेटफॉर्म का समर्थन करते हैं। सैमसंग और ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से इसे अन्य मॉडलों तक विस्तारित करने की योजना बना रही हैं।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















