Responsive Scrollable Menu

बादशाह के 'टटीरी' सॉन्ग पर अब हरियाणा पुलिस का एक्शन:यूट्यूब-इंस्टाग्राम से 857 लिंक हटाए, शेयर करने वालों की हो रही पहचान, रील्स क्रिएटर्स को चेतावनी

सिंगर बादशाह द्वारा अपने आपत्तिजनक सॉन्ग टटीरी को यूट्यूब से हटाने के बाद अब हरियाणा पुलिस ने भी एक्शन लिया है। पंचकूला पुलिस ने सारे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से गाने से जुड़े कुल 857 लिंक हटवा दिए हैं, जिनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं। इसी के साथ पुलिस उन लोगों की भी पहचान कर रही है, जो इन्हें अब तक शेयर कर रहे हैं। पुलिस ने सभी प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर सॉन्ग के सभी वर्जन- री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य रूपों को हटाने के निर्देश भी दिए हैं। दरअसल, बादशाह का टटीरी सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। सॉन्ग के रिलीज होने के साथ ही इसमें बादशाह के लिरिक्स और लड़कियों के सीन को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद हरियाणा महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग ने इस पर संज्ञान लिया था। हरियाणा महिला आयोग द्वारा बादशाह को पानीपत में पेशी के लिए बुलाया गया था, जिसमें पेश न होने पर उनकी गिरफ्तारी का ऑर्डर दिया गया। हालांकि, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी और पुलिस से लुकआउट नोटिस वापस लेने को कहा। पहले जानिए सॉन्ग को लेकर विवाद क्यों… टटीरी विवाद पर क्या बोले हरियाणा के DGP हरियाणा DGP अजय सिंघल ने कहा कि राज्य में महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा के विरुद्ध किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और “टटीरी” जैसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी को और मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी आपत्तिजनक बातों को हटाया जा सके और कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके। रील्स क्रिएटर्स को चेतावनी, शेयर करने वालों की हो रही पहचान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पंचकूला आयुक्त शिबास कविराज ने रील क्रिएटर्स को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी इस गाने पर रील, शॉर्ट या अन्य वीडियो बनाकर शेयर करेगा उसके खिलाफ केस दर्ज एक्शन लिया जाएगा। वहीं, ऐसा करने वालों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक या बैन भी किया जा सकता है। वहीं, बार-बार उल्लंघन करने वालों पर कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

Continue reading on the app

नेमार का वर्ल्ड कप खेलने का सपना लगभग खत्म:ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन के साथ विवाद गहराया; अनसेलोटी से भी नहीं मिले, फिटनेस पर भी सवाल

नेमार का 2026 वर्ल्ड कप खेलने का सपना लगभग खत्म: ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन के साथ विवाद गहराया; अनसेलोटी से भी नहीं मिले, फिटनेस पर भी सवाल नेमार जूनियर के 2026 फीफा वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीदें अब लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं। नेमार ने पहले संकेत दिए थे कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है, लेकिन ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन (CBF) के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है। सीएनएन ब्राजील की रिपोर्ट के अनुसार,CBF के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि नेमार का टीम में चयन अब “अत्यंत जटिल” हो गया है और यह लगभग नामुमकिन सा लगता है। वार्म-अप मैचों से बाहर, वीडियो में जताई निराशा कुछ दिन पहले ही ब्राजील कोच कार्लो एंसेलॉटी ने आगामी वर्ल्ड कप वार्म-अप मैचों (फ्रांस और क्रोएशिया के खिलाफ) के लिए टीम घोषित की, जिसमें नेमार का नाम नहीं था। नेमार ने साओ पाउलो में एक इवेंट पर कहा कि वे डिसअपॉइंटेड और सैड हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी फिटनेस पर काम करने और टीम में वापसी की इच्छा जताई। लेकिन CBF के अंदर ये रिएक्शन अच्छा नहीं लिया गया। कोच कार्लो अनसेलोटी का अपमान भारी पड़ा हाल ही में एक ऐसी घटना हुई जिसने नेमार की टीम में वापसी के रास्ते लगभग बंद कर दिए। ब्राजील के हेड कोच कार्लो अनसेलोटी विशेष रूप से नेमार का खेल देखने के लिए सांतोस FC और मिरासोल के बीच मैच देखने पहुंचे थे। अनसेलोटी ने इसके लिए प्राइवेट जेट लिया और आखिरी समय में यात्रा की ताकि वे नेमार की फिटनेस का आकलन कर सकें। हालांकि, नेमार उस मैच में 'वर्कलोड मैनेजमेंट'का हवाला देकर नहीं खेले। इतना ही नहीं, उन्होंने कोच से मिलने या उनसे बात करने की भी कोई कोशिश नहीं की। बोर्ड इसे अनुशासनहीनता और कमिटमेंट की कमी मान रहा है। फिटनेस और सांतोस एफसी के लिए खराब प्रदर्शन नेमार की फिटनेस लंबे समय से टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सांतोस FC के लिए खेलते हुए भी वे लगातार चोटिल रहे हैं और मैदान पर कम ही नजर आए हैं। 2023 में घुटने की गंभीर चोट के बाद से वे नियमित रूप से मैच नहीं खेल पा रहे हैं। CBF के अधिकारियों का मानना है कि इंटरनेशनल स्तर के बड़े टूर्नामेंट के लिए जिस मैच फिटनेस की जरूरत होती है, नेमार फिलहाल उसके करीब भी नहीं हैं। बार-बार लगने वाली चोटों के कारण बोर्ड का भरोसा भी उन पर कुछ कम हुआ है। ब्राजील के कोच कार्लो अनसेलोटी ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि नेमार वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए उनका 100% फिट होना जरूरी है। फिलहाल वे पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। अनसेलोटी ने यह भी कहा कि नेमार को ट्रेनिंग और मैच खेलकर अपनी फिटनेस और प्रदर्शन के जरिए खुद को साबित करना होगा। क्या अब भी है वापसी की कोई उम्मीद? हालांकि नेमार के पास अभी सांतोस के लिए इस सीजन में कुछ मैच बचे हैं, जहाँ वे अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित कर सकते हैं। लेकिन फेडरेशन के भीतर चल रही चर्चाओं को देखें तो उनकी वापसी किसी चमत्कार से कम नहीं होगी। जानकारों का कहना है कि कोच और फेडरेशन अब युवा खिलाड़ियों पर फोकस कर रहे हैं और नेमार के व्यवहार ने उनकी स्थिति और खराब कर दी है। 34 साल के नेमार ब्राजील के ऑल-टाइम टॉप स्कोरर हैं (79 गोल), लेकिन इंजरी ने उनकी करियर को प्रभावित किया है। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे KKR में शामिल हुए:अब तक IPL डेब्यू नहीं किया; हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला बाकी IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीजन शुरू होने से पहले ही 10 खिलाड़ी या तो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं या शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

अर्जुन तेंदुलकर को 6 महीने में सबसे बड़ा बल्लेबाज बना दूंगा... योगराज सिंह ने किया दावा, दाढ़ी कटवाने का दिया चैलेंज

Yograj singh on Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने पर आर. अश्विन की 'शंका' ने नया विवाद खड़ा कर दिया है.अश्विन के प्लेइंग XI वाले बयान पर योगराज सिंह बुरी तरह भड़क गए. उन्होंने अश्विन को 'बकवास' न करने की नसीहत देते हुए सीधे चुनौती दी. योगराज ने खुलासा किया कि अर्जुन ने गोवा में उनके साथ वक्त बिताया था और उन्होंने युवराज को भी समझाया था कि अर्जुन की तकनीक और गेंदबाजी पर सही दिशा में काम करने की जरूरत है. Wed, 25 Mar 2026 19:33:18 +0530

  Videos
See all

Delhi: Women Centric फिल्मों पर क्या बोलीं kangana? #kanganaranaut #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:40:00+00:00

Noida में Metro Station के ट्रैक पर कूदी Girl, मचा हड़कंप #noidametro #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:39:03+00:00

Lift में बाल संवार रहे थे पंडित जी फिर लिफ्ट में जो हुआ | #liftaccident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:38:33+00:00

Monalisa on Parents: मां-पिता पर ये क्या बोल गई मोनालिसा ?| Viral Video| Farman Khan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:42:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers