Responsive Scrollable Menu

US-Iran Conflict Update | पश्चिम एशिया महायुद्ध और बढ़ा! Donald Trump का 48 घंटे का अल्टीमेटम और ईरान की 'टोटल शटडाउन' की धमकी | Strait of Hormuz

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब अपने चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, और स्थिति 'आर-पार' की जंग में बदलती दिख रही है। रविवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को नष्ट करने की सीधी धमकी दी, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर काले बादल मंडरा रहे हैं।

ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका अपने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी पर अमल करता है, तो तेल और अन्य निर्यात के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को तत्काल ‘‘पूरी तरह से बंद’’ कर दिया जाएगा। ट्रंप ने शनिवार देर रात ईरान को जलडमरूमध्य को खोलने के लिए 48 घंटे की समयसीमा दी थी।

ईरान ने इजराइल के एक गुप्त परमाणु अनुसंधान स्थल पर मिसाइल हमला किया और इस हमले में आस पास के स्थानों पर रहने वाले लोग बड़ी संख्या में घायल हुए, जिसके बाद इजराइल के नेताओं ने वहां जा कर लोगों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमले में किसी की जान नहीं गई और यह एक चमत्कार है।

नेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल और अमेरिका अपने युद्ध लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इन लक्ष्यों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम, मिसाइल कार्यक्रम और सशस्त्र समर्थन को कमजोर करना तथा ईरान की जनता को धार्मिक शासन व्यवस्था को उखाड़ फेंकने में सक्षम बनाना शामिल है। इजराइल की मंशा के विपरीत ईरान में न तो किसी विद्रोह का कोई संकेत मिला है और न ही उस लड़ाई के अंत का जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है, तेल की कीमतों में भारी उछाल ला दिया है और दुनिया के कुछ सबसे व्यस्त हवाई मार्गों को खतरे में डाल दिया है।

अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को शुरू किए गए इस युद्ध में 2,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात ने सोमवार तड़के कहा कि उनकी हवाई रक्षा प्रणाली मिसाइल और ड्रोन हमलों से निपट रही है, वहीं बहरीन में हवाई हमले के संकेत देने वाले सायरन बज रहे हैं। ईरान ने फारस की खाड़ी को शेष विश्व से जोड़ने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है और कहा है कि शत्रु देशों को छोड़कर अन्य देशों के जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति है, लेकिन जहाजों पर हमलों ने लगभग सभी टैंकर यातायात को रोक दिया है।

इसे भी पढ़ें: Assam Elections 2026: असम में भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री नंदिता गरलोसा कांग्रेस में शामिल; हाफलोंग से लड़ेंगी चुनाव

वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान जलडमरूमध्य नहीं खोलता है तो अमेरिका उसके ‘‘ऊर्जा संयंत्रों को नष्ट कर देगा, शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र से होगी।’’ अमेरिका का तर्क है कि ईरान का रिवोल्यूशनरी गार्ड देश के अधिकांश बुनियादी ढांचे को नियंत्रित करता है और इसका उपयोग युद्ध अभियानों को शक्ति प्रदान करने के लिए करता है।

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz Crisis | Iran पर जहाज़ों से $2 मिलियन 'ट्रांजिट शुल्क' वसूलने का आरोप, Donald Trump का 48 घंटे का अल्टीमेटम

वहीं ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कलीबाफ ने ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि ईरान के बिजली संयंत्रों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाता है, तो पूरे क्षेत्र के अहम बुनियादी ढांचे को वैध लक्ष्य माना जाएगा और उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा, जिसमें खाड़ी देशों में पीने के पानी के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा और जल शोधन प्रतिष्ठान शामिल हैं।

Continue reading on the app

Upcoming Electric Car: भारत में जल्द आ रही हैं 4 दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां-देखें LIST

भारत में जल्द ही कई नई इलेक्ट्रिक कारें आने वाली हैं। टाटा सिएरा EV, महिंद्रा BEO7, और किआ सिरोस EV जैसे मॉडल्स को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ये गाड़ियां बेहतर रेंज और आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में उतरेंगी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: पावर हिटर्स की भरमार फिर भी एक कमजोरी से लाचार, क्या लखनऊ सुपर जायंट्स इस बार करेगी कमाल?

IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन टीम की सबसे बड़ी चिंता अभी भी तेज गेंदबाजों की फिटनेस और फॉर्म बनी हुई। पिछले सीजन में लखनऊ का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था और टीम 14 मैच में सिर्फ 6 जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी। खासतौर पर सीजन के दूसरे हिस्से में लगातार 4 हार ने टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया था।

इस बार टीम ने अपने स्क्वाड में कुछ बदलाव जरूर किए हैं। इंटरनेशनल गेंदबाजों के रूप में वानिंदु हसारंगा, एनरिक नॉर्खिया और मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में हसारंगा और नॉर्खिया में से किसी एक को ही जगह मिल सकती। स्पिन फ्रेंडली पिचों पर हसारंगा को प्राथमिकता मिलेगी, जबकि तेज और फ्लैट विकेट पर नॉर्खिया अहम भूमिका निभा सकते।

शमी इस बार लखनऊ की तरफ से खेलेंगे
मोहम्मद शमी की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2024 चोट के कारण मिस किया था और पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन औसत रहा था, जहां उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 6 विकेट लिए थे। हालांकि, 2025 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 7 मुकाबलों में 16 विकेट झटके थे। LSG को उम्मीद होगी कि वह इस फॉर्म को IPL में भी जारी रखेंगे।

टीम के पास पावर हिटर की भरमार
टीम का टॉप ऑर्डर लगभग तय माना जा रहा है। मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन शीर्ष तीन में नजर आएंगे जबकि कप्तान ऋषभ पंत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। हालांकि, ऐसी खबरें भी आईं हैं कि इस बार पंत तीन नंबर पर आ सकते हैं और पूरन लोअर ऑर्डर में उतर सकते। हालांकि, जॉस इंग्लिस एक बैकअप विकल्प के तौर पर मौजूद हैं, लेकिन शादी के चलते वह शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं।

ऑफ द फील्ड भी टीम ने बड़ा बदलाव किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अनुभवी कोच टॉम मूडी को ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया है, जो टीम की रणनीति और प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाएंगे।

पंत के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
इस सीजन में सबसे ज्यादा नजर कप्तान ऋषभ पंत पर रहने वाली है। पिछले IPL में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां उन्होंने सिर्फ 202 रन बनाए थे, जिसमें 118 रन आखिरी मैच में आए थे। इसके अलावा, स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी कमजोरी भी सामने आई थी। स्पिन के खिलाफ उनका औसत 19.5 और स्ट्राइक रेट 111.42 रहा, जबकि तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेहतर था।

हालांकि, इस बार पंत ने अपने खेल को सुधारने के लिए युवराज सिंह के साथ काम किया है, जिससे टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

कुल मिलाकर, LSG की बल्लेबाजी मजबूत दिख रही लेकिन गेंदबाजी, खासकर तेज गेंदबाजों की फिटनेस और संयोजन, टीम की सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। अगर गेंदबाज फॉर्म में आते हैं, तो लखनऊ इस बार प्लेऑफ की रेस में मजबूत दावेदार बन सकती है।

संभावित सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-12: 1 मिशेल मार्श*, 2 एडेन मार्करम*, 3 निकोलस पूरन* (विदेशी), 4 ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), 5 आयुष बदोनी, 6 अब्दुल समद, 7 वानिंदु हसरंगा*, 8 शाहबाज अहमद, 9 आवेश खान, 10 मोहम्मद शमी, 11 मयंक यादव, 12 दिग्वेश राठी।

Mon, 23 Mar 2026 09:09:13 +0530

  Videos
See all

Shorts : ट्रेन में दो महिलाओं में जबरदस्त झगड़ा! | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T04:50:50+00:00

America-Israel War on Iran LIVE: ईरान ने मचा दिया तहलका! | Trump | Netanyahu | Breaking News | NATO #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T05:01:39+00:00

London Explosion: लंदन में यहूदी केंद्र में हुआ तेज धमाका | Iran-Israel Conflict | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T04:50:01+00:00

Iran-America War: Strait of Hormuz से भयंकर तबाही की तस्वीर देखो! | Trump vs Iran | Netanyahu |Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T05:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers