Responsive Scrollable Menu

CSK ने दिग्गज क्रिकेटर्स को दिया तोहफा, रैना और हेडन बने हॉल ऑफ फेम का हिस्सा

CSK Hall of Fame: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले रोर 26 कार्यक्रम में सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को अपने पहले हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है. मौके पर पूर्व कप्तान धोनी ने संजू सैमसन को भी सम्मानित किया. सीएसके अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी.

The post CSK ने दिग्गज क्रिकेटर्स को दिया तोहफा, रैना और हेडन बने हॉल ऑफ फेम का हिस्सा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, वरना स्कंदमाता की पूजा रह जाएगी अधूरी

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन भक्त स्कंदमाता की कृपा प्राप्त करने के लिए विधि-पूर्वक पूजा करते हैं और व्रत कथा का पाठ करते हैं. मान्यता है कि कथा के पाठ से भक्तों के जीवन में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आती है.

The post चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, वरना स्कंदमाता की पूजा रह जाएगी अधूरी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: क्या ऋषभ पंत की LSG से होने वाली थी छुट्टी? मालिक संजीव गोयनका ने तोड़ी चुप्पी

आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर कई सवाल उठे थे। यहां तक कि यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती। लेकिन अब टीम के मालिक संजीव गोयनका ने इन सभी अटकलों पर साफ बयान देते हुए पंत का खुलकर समर्थन किया।

संजीव गोयनका ने कहा कि पंत को उनके एक खराब सीजन के आधार पर जज करना सही नहीं। उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन की वजह खिलाड़ियों की चोटों को बताया। गोयनका के मुताबिक, अगर कप्तान के पास उसके चार प्रमुख गेंदबाज ही उपलब्ध नहीं हों, तो उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करना गलत है।

LSG ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा था
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। लेकिन वह इस कीमत के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। पंत ने पूरे सीजन में 13 पारियों में सिर्फ 269 रन बनाए और टीम भी लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई।

कप्तान पर टीम का भरोसा कायम
हालांकि, इन आंकड़ों के बावजूद गोयनका का भरोसा अपने कप्तान पर कायम है। उन्होंने कहा कि पंत पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ टीम के लिए खेलते हैं और हमेशा अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उनसे ज्यादा कुछ उम्मीद करना गलत होगा।

रिटेंशन को लेकर चल रही अटकलों पर भी गोयनका ने हंसते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी खबरें सिर्फ व्यूज के लिए होती हैं और इनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने साफ कर दिया कि फ्रेंचाइजी पंत को लेकर पूरी तरह सकारात्मक है।

अगर पंत के IPL करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक 125 मैचों में 3553 रन बनाए हैं। उनका औसत 34.16 और स्ट्राइक रेट 147.61 रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है।

अब सभी की नजर आईपीएल 2026 पर टिकी है, जहां पंत के पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में करेगी।

कुल मिलाकर, टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि पंत पर उनका भरोसा बरकरार है। आने वाला सीजन उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है।

Mon, 23 Mar 2026 12:34:16 +0530

  Videos
See all

PM Modi Speech on Iran Israel War | आज Middle East युद्ध पर बोलेंगे PM Modi! #middleeastcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T07:43:31+00:00

Gold- Silver Rate Today | जंग के बीच , सोने के दाम फिसले, चांदी भी हुई सस्ती | #10gramsonekarate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T07:42:51+00:00

Pappu Yadav Statement | बंगाल में सियासी घमासान… पप्पू यादव का बयान! | #ytshorts #pappuyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T07:44:59+00:00

NKP | Sushant Sinha: ईरान युद्ध में दांव पर क्या-क्या लगा है? #iranisraelwar #missileattack #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T07:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers