Responsive Scrollable Menu

IAS TRANSFER: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस और 7 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी

हरियाणा में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने 17 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 7 हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। साथ ही कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा 7 अगस्त 2026 इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश के अनुसार, आईएएस (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12(1) के तहत, नगर निगम, फरीदाबाद के कमिश्नर के पद को आईएएस के सीनियर स्केल के समकक्ष घोषित किया गया है। प्रदीप अहलावत-II (HCS 2016) की पोस्टिंग के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। प्रभार छोड़ने के बाद वे मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट सौंपेंगे।

हरियाणा आईएएस अधिकारी तबादला सूची

  1. जी. अनुपमा (IAS 1991): हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता और उद्यमिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) का कार्यभार संभालेंगी।
  2. सीजी रजनी कांथन (IAS 2004): वित्त विभाग में कमिश्नर एवं सचिव, केंद्रीय परीक्षा समिति के सचिव और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के कमिश्नर एवं सचिव
  3. खेतमलिस मकरंद पांडुरंग (IAS 2007): सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के साथ-साथ खान एवं भूविज्ञान विभाग का कमिश्नर एवं सचिव । पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (PMDA) के सीईओ का पद भी संभालेंगे।
  4. दुश्मंत कुमार बेहेरा (IAS 2007): मानव संसाधन विभाग का कमिश्नर एवं सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग का कमिश्नर एवं सचिव ।
  5. राजीव रतन (IAS 2008): कार्मिक, प्रशिक्षण और संसदीय कार्य विभाग का सचिव, सतर्कता विभाग का पूछताछ अधिकारी और आपूर्ति एवं निपटान विभाग का महानिदेशक ।
  6. पंकज (IAS 2009): हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) का सचिव और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (HPGCL) का प्रबंध निदेशक (MD) ।
  7. प्रभजोत सिंह (IAS 2010): परिवहन आयुक्त और हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग का सचिव।
  8. हेमा शर्मा (IAS 2010): कमिश्नर (करनाल डिवीजन), सेटलमेंट कमिश्नर (हरियाणा) और विशेष सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) ।
  9. डॉ. आदित्य दहिया (IAS 2011): निदेशक (सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग), विशेष सचिव (हरियाणा सरकार) और निदेशक (कला एवं सांस्कृतिक मामले) ।हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड और भविष्य के विभागों के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ।
  10. यशेंद्र सिंह (IAS 2011): कमिश्नर (नगर निगम, फरीदाबाद) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड)।
  11. धीरेंद्र खड़गटा (IAS 2012): निदेशक (चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, हरियाणा), विशेष सचिव (चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग) और निदेशक (राज्य परिवहन, हरियाणा)
  12. प्रदीप दहिया (IAS 2013): रोहतक के नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर अब कमिश्नर (नगर निगम, गुरुग्राम) और जिला नगर आयुक्त (गुरुग्राम) का पदभार संभालेंगे।
  13. प्रतिमा चौधरी (IAS 2013): विशेष सचिव (पशुपालन और डेयरी विभाग), सदस्य सचिव (हरियाणा राज्य महिला आयोग) और प्रबंध निदेशक (हरियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड) ।
  14. सचिन गुप्ता (IAS 2018): अंबाला के डिप्टी कमिश्नर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा, अंबाला) का अतिरिक्त प्रभार ।
  15. रेनू सोगन (IAS 2019): पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही रेनू सोगन को हरियाणा सरकार के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में विशेष सचिव।
  16. समवर्तक सिंह खंगवाल (IAS 2019): निदेशक (खान एवं भूविज्ञान, हरियाणा) और विशेष सचिव (खान एवं भूविज्ञान विभाग) ।निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, हरियाणा) का अतिरिक्त प्रभार ।
  17. विवेक आर्य (IAS 2021): कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

हरियाणा एचसीएस तबादला सूची

  1. योगेश कुमार मेहता (HCS 2004): राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण, हरियाणा के सचिव को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  2. विजेंदर हुड्डा (HCS 2013): चरखी दादरी के जिला परिषद के सीईओ और डीआरडीए के सीईओ।
  3. वीरेंद्र चौधरी (HCS 2013): कुरुक्षेत्र के जिला परिषद के सीईओ और डीआरडीए के सीईओ को कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी।
  4. पंकज कुमार (HCS 2014): कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कुरुक्षेत्र के जिला परिषद व डीआरडीए के सीईओ का प्रभार ।
  5. सुरेश कुमार (HCS 2019): चरखी दादरी का सिटी मजिस्ट्रेट ।
  6. मोनिका (HCS 2023): संयुक्त निदेशक (भविष्य विभाग, हरियाणा) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मौलिक शिक्षा विभाग, हरियाणा में संयुक्त निदेशक (प्रशासन और मध्याह्न भोजन) का अतिरिक्त प्रभार ।
  7. मनजीत कुमार (HCS 2023): संयुक्त आयुक्त (नगर निगम, रोहतक) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संपदा अधिकारी (HSVP, रोहतक) और भूमि अधिग्रहण अधिकारी (रोहतक) का अतिरिक्त प्रभार ।

Haryana IAS HCS Transfer order

Continue reading on the app

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता, पूर्व पार्षद अनवर कादरी गिरफ्तार, लव जिहाद के लिए फंडिंग के गंभीर आरोप, थानों में दर्ज हैं 27 मामले

इंदौर पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। जिससे शहर में शांति बनी रहे। इस बीच, इंदौर की सदर बाजार थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 27 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों लिप्त आरोपी कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व पार्षद ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से जारी फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आधार पर लाइसेंसी बंदूक हासिल की थी। पुलिस अब फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार करने और उसके जरिए हथियार हासिल कराने वाले नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।

आरोपी पर 27 से अधिक मामले दर्ज

बता दें कि इंदौर सदर बाजार पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह कोई छोटा आरोपी नहीं है। वह कांग्रेस का पूर्व पार्षद रह चुका है। उसके खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या को कोशिश, लूट, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों सहित 27 से अधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उस पर पहले राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आधार पर हासिल किया था हथियार

डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अनवर कादरी ने फरवरी 2025 में जावेद खान के घर में जबरन घुसकर मारपीट की और साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। जब इस पूरे मामले की जांच की गई तो पता चला कि जिस शस्त्र लाइसेंस के आधार पर उसने हथियार प्राप्त किया था वह जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से जारी फर्जी लाइसेंस था और उसने नकली दस्तावेजों के आधार पर यह हथियार लिया था।

फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ-साथ धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं में भी मामला दर्ज किया था। हालांकि अब पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिरकार फर्जी फर्जी शस्त्र लाइसेंस किस माध्यम से बनाए गए हैं। इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं एवं इसके तार कहां तक जुड़े हुए हैं। पुलिस मामले की गंभीरत से जांच कर रही है।

कौन है अनवर कादरी?

इंदौर पुलिस ने जिस आरोपी अनवर कादरी को गिरफ्तार किया है वह और कोई नहीं बल्कि कई हिंदू युवतियों के शोषण और लव जिहाद के आरोपितों के नेटवर्क को फंडिंग करने वाला मास्टरमाइंड है। यह इंदौर के वार्ड क्रमांक 58 से कांग्रेस पार्षद भी रह चुका है।

लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवाओं को फंडिंग करने का आरोप

अनवर कादरी पर कई बड़े आरोप हैं जैसे इसका नाम हिंदू युवतियों को लव जिहाद में फंसाकर उनके शोषण के लिए इंदौर के कई मुस्लिम युवाओं को फंडिंग करने के मामले भी शामिल है। इसी मामले में बाणगंगा थाना पुलिस ने दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने पूछताछ में अनवर कादरी के नाम का खुलासा किया था। जिसके बाद अनवर का इस मामले में नाम आने के बाद वह फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने इसकी तलाश कर गिरफ्तार कर लिया था। करीब से एक साल तक अनवर ने जेल रहा और फिर हालही में इसे जमानत मिली थी। तभी सदर बाजार थाना पुलिस ने पुराने प्रकरण में फिर से अनवर को दबोच लिया।

Continue reading on the app

  Sports

अजित आगरकर के कार्यकाल पर बोले Wasim Jaffer, नतीजों के दम पर Chief Selector को बताया पूरी तरह सफल

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजित आगरकर का कार्यकाल एक बार फिर चर्चा में है। हाल के महीनों में टीम चयन को लेकर कई सवाल उठे हैं, लेकिन पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि अगर केवल नतीजों के आधार पर देखा जाए तो आगरकर का कार्यकाल सफल माना जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ खिलाड़ियों के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ और चयन प्रक्रिया में जो फैसले लिए गए, उन पर बहस होना स्वाभाविक है।

बता दें कि अजित आगरकर को जुलाई 2023 में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने मुख्य चयनकर्ता बनाया था। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने एकदिवसीय प्रारूप के विश्व कप का फाइनल खेला, एशिया कप जीता, चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की और लगातार दो बार बीस ओवर विश्व कप जीतकर इतिहास रचा। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम को कुछ बड़े झटके भी झेलने पड़े हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, आगरकर का कार्यकाल जून 2026 में समाप्त होना था, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें तीन महीने का विस्तार दिया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें आगे भी जिम्मेदारी मिलती है या नहीं।

अपने वीडियो में वसीम जाफर ने कहा कि किसी भी चयनकर्ता का मूल्यांकन अंत में टीम के प्रदर्शन और परिणामों के आधार पर किया जाता है। उनके अनुसार, भारत ने पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े खिताब जीते हैं, इसलिए इस नजरिए से आगरकर का कार्यकाल सफल कहा जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुछ खिलाड़ियों को लेकर लिए गए फैसलों ने सवाल जरूर खड़े किए हैं।

जाफर ने विशेष रूप से मोहम्मद शमी, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन और औकिब नबी का जिक्र किया। उनका कहना था कि इन खिलाड़ियों के चयन और बाहर किए जाने को लेकर कई बार स्पष्टता नहीं दिखाई दी। उन्होंने कहा कि जब किसी खिलाड़ी को मौका नहीं मिलता या अचानक टीम में शामिल किया जाता है, तो उसके पीछे की वजह साफ होनी चाहिए। इससे खिलाड़ियों का भरोसा भी बना रहता है और चयन प्रक्रिया पर भी सवाल कम उठते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में औकिब नबी को भारतीय टीम में स्थान मिला, जबकि इससे पहले उन्हें नजरअंदाज किया गया था। इसी तरह मोहम्मद शमी और सरफराज खान को लेकर भी लगातार चर्चाएं होती रही हैं। जाफर का मानना है कि इन मामलों पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए ताकि खिलाड़ियों को अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट संदेश मिल सके।

वसीम जाफर ने भारतीय टीम की सफलता का बड़ा श्रेय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी दिया। उन्होंने कहा कि जब बुमराह टीम में होते हैं तो विरोधी टीम पर लगातार दबाव बना रहता है। वहीं जब वह किसी कारण से नहीं खेलते, तब भारतीय गेंदबाजी साधारण नजर आती है। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के दौरान भी यह अंतर साफ दिखाई दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि चयन समिति में सभी सदस्य मिलकर फैसला लेते हैं। हालांकि मुख्य चयनकर्ता की राय महत्वपूर्ण होती है, लेकिन किसी खिलाड़ी के चयन पर सामूहिक चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाता है। जाफर का मानना है कि उपलब्धियों के आधार पर आगरकर का कार्यकाल सफल जरूर रहा है, लेकिन भविष्य में चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी तथा स्पष्ट बनाने की जरूरत भी बनी हुई हैं।
Fri, 07 Aug 2026 19:59:44 +0530

  Videos
See all

CJP Exposed: ''CJP ने देश के युवाओं का ठेका उठा लिया,पर भलाई से मतलब नहीं'' | AAP | BJP | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T15:14:26+00:00

Prayagraj News: अतीक अहमद के बेटे अबान की कब्र खोदते परिजन, सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T15:17:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers