Responsive Scrollable Menu

TMC का 'फाइटर दीदी' वाला टीजर, ममता बोलीं- खेला होबे:मोदी-योगी को संस्कृति पर प्रहार करने वाला बताया; असम की महिला मंत्री कांग्रेस में शामिल

देश के 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले महीने विधानसभा चुनाव हैं। सभी राज्यों नें राजनीति उठापटक जारी। रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 30 सेकेंड का एनिमेटेड टीजर जारी किया। इसमें सीएम ममता बनर्जी को बंगाली पहचान की रक्षा करने वाली आखिरी दीवार बताया गया। वीडियो में बंगाल के आसमान में मंडराते काले बादल, घबराई जनता और मुरझाए कमल वाला झंडा दिखाया गया, जिसे बीजेपी पर निशाना माना जा रहा है। वीडियो के आखिर में सीएम ममता को मजबूत और संघर्षशील नेता के तौर पर दिखाया गया। उनके साथ देवी दुर्गा, रॉयल बंगाल टाइगर की इमेज दिखाई गईं। आखिर में स्क्रीन पर ‘फाइटर दीदी’ का नारा उभरता है। ममता आवाज में कहा गया- खेला होबे। TMC का जारी टीचर देखिए…

Continue reading on the app

इजराइल बोला- ईरान को घुटनों पर लाकर ही रुकेंगे:ईरान बोला- धमकियों का जवाब मैदान में देंगे, परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ तो होर्मुज बंद

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 24वां दिन हैं। अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा है कि उनका देश तब तक मिलिट्री ऑपरेशन जारी रखेगा, जब तक ईरान को घुटनों पर नहीं ला दिया जाता। उन्होंने साफ कहा कि इजराइल अब ऐसे देश के साथ नहीं रह सकता, जो लगातार उसे खत्म करने की बात करता है और मिसाइल हमले कर रहा है। दूसरी तरफ ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि किसी भी हमले का जवाब मैदान में दिया जाएगा। अगर ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया, तो वह होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर सकता है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ेगा। रिपोर्ट- ईरान से सीजफायर पर बात करना चाहते हैं ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टीम ईरान के साथ सीजफायर पर बात करना चाहती है। इस काम में ट्रम्प के सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ भी लगे हुए हैं। यह जानकारी एक्सियोस न्यूज ने दी है। हालांकि ईरान ने बातचीत के लिए शर्त रखी है कि पहले जंग रोकी जाए और उसे हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। ईरान का यह भी कहना है कि भविष्य में उस पर फिर से हमला नहीं होगा, इसकी पक्की गारंटी मिले। दूसरी तरफ, ट्रम्प ने साफ कर दिया है कि वे अभी ईरान की सभी शर्तें मानने के लिए तैयार नहीं हैं, खासकर मुआवजे की मांग को। अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत फिलहाल नहीं हो रही है। लेकिन मिस्र, कतर और ब्रिटेन जैसे देश मध्यस्थ का रोल निभा रहे हैं। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना मिसाइल प्रोग्राम कुछ समय के लिए बंद करे, यूरेनियम एनरिचमेंट रोक दे और अपने परमाणु ठिकानों को भी बंद करे। इसके अलावा, ईरान हिजबुल्लाह और हमास को पैसे देना भी बंद करे। ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

100 विकेट का कीर्तिमान और दो वर्ल्ड कप ट्रॉफी, फिर भी अर्शदीप सिंह को है इस एक मौके का इंतजार

Arshdeep Singh wants to make splash in Test: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 और वनडे के बाद टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करना चाहते हैं. अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए टी20 में लगातार धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं. यही कारण है कि वह टी20 में भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले पेसर बने हैं. Wed, 25 Mar 2026 20:47:21 +0530

  Videos
See all

Khabardar: जंग के बीच आज Iran ने एक AI Video जारी कर America को दी चुनौती | Israel AI Video | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:40:49+00:00

Khabardar: Germany ने आज Iran पर American हमले को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया | NATO #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:37:32+00:00

Monalisa Father Reaction: मोनालिसा के पिता का आया बयान | #monalisa #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:38:19+00:00

Mathura: पूजनीय मोहन भागवत जी का अवैध घुसपैठ और धर्मांतरण पर स्पष्ट संदेश | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers