CM Appointment Letter: सीएम योगी का बड़ा ऐलान: 1228 नर्सिंग नियुक्तियां
मिशन रोजगार के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में 1228 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यार्थियों में काफी खुशी देखने को मिली. इस दौरान लड़कियों ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस सरकार में पारदर्शी तरीके से सरकारी भर्तियां हो रही हैं. मिशन रोजगार के तहत सीएम योगी ने आज 1200 से ज्यादा नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया. नियुक्ति पत्र खुद सीएम योगी के हाथ मिला है. इसमें ज्यादातर जो लड़कियां हैं उनको नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है. तकरीबन जो 1200 पद था उसमें से 1000 से ज्यादा लड़कियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है.
हम बहुत-बहुत ज्यादा खुश हैं
अपना नाम बताइए. दुर्गा देवी जिस तरीके से आज खुद सीएम योगी की मौजूदगी में आप लोगों को यह नियुक्ति पत्र दिया गया है. क्या कुछ कहना चाहेंगे? आप बहुत बहुत ज्यादा खुश हैं और बहुत टाइम से वेट कर रहे थे. नियुक्ति पत्र का और इस यह अवसर जो है बहुत ही मतलब अच्छा है हम लोग के लिए और इतना मेहनत किया है और इसका रिजल्ट हम लोग को इस तरीके से मिला है कि हमें सीएम से यह जो है नियुक्ति पत्र मिला है तो बहुत खुश हैं हम बहुत-बहुत ज्यादा खुश हैं.
सरकार की बहुत अच्छी पहल है
अगर हम पिछले 8 से 9 सालों की बात करें तो सरकार की यह कोशिश है कि चाहे कोई भी नौकरी हो कोई भी क्षेत्र हो उसमें लड़कियों की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो सके और नर्सिंग वो क्षेत्र है जिसमें लड़कियां आमतौर पर ज्यादा होती हैं. फिर भी सरकार के इस पहल को लेकर क्या कुछ कहना चाहेंगे? ये सरकार की बहुत अच्छी पहल है कि हम लोगों को आज के दिन नवरात्रि के टाइम पर हम लोगों को ये नियुक्ति दी है नर्सिंग ऑफिसर की और इस नियुक्ति का हमें बहुत सालों से इंतजार हो रहा था. हम लोगों को आज यह जॉइनिंग लेटर मिला है. इससे ज्यादा खुशी और गर्व की बात हो नहीं सकती कि माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथों से हम लोगों को यह जॉइनिंग लेटर मिला है.
गोरखपुर के विकास को मिलेगी रफ्तार, 53 करोड़ की परियोजनाओं का सीएम योगी करेंगे लोकार्पण
शहर के विकास को नई दिशा देने वाली कई अहम परियोजनाएं अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. कई परियोजनाओं को शासन की ओर से मंजूरी मिल चुकी है. इसके बाद नगर निगम ने इन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारियां तेज कर दी है. नगर निगम ने प्रथम चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों करीब 53.26 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास की योजना बनाई है. इन परियोजनाओं में घंटाघर क्षेत्र में तैयार बंधु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग व कमर्शियल काम्प्लेक्स तथा घंटाघर के सुंदरीकरण कार्य का भी लोकार्पण होगा. वहीं पांडेयहाता में प्रस्तावित कमर्शियल काम्प्लेक्स का शिलान्यास कार्यक्रम भी शामिल किया गया है.
जाम की समस्या बनी रहने वाली है
इन परियोजनाओं के शुरू होने से गोरखपुर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी. व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाव मिलेगा और शहर के सौंदर्य में भी उल्लेखनीय तेजी होगी. घंटाघर इलाके में लंबे समय से जाम की समस्या बनी रहने वाली है. इसे देखते हुए नगर निगम की ओर से लगभग 27.26 करोड़ रुपये की लागत से बंधु सिंह पार्क में आधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग और कमर्शियल कांप्लेक्स का निर्माण किया गया है.
भवन बेसमेंट समेत पांच मंजिला होगा
यह परियोजना अब पूरी तरह से तैयार है और इसके शुरू होने से क्षेत्र में यातायात दबाव कम होने की उम्मीद बनी हुई है. इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी. लाल डिग्गी पार्क रोड स्थित पांडेयहाता के व्यावसायिक क्षेत्र में करीब 25 करोड़ रुपये (2463.93 लाख) की लागत से आधुनिक शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण का प्रस्ताव है. कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) की ओर से तैयार प्रस्ताव के अनुसार यह भवन बेसमेंट समेत पांच मंजिला होगा.
65 वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी होगी
चार मंजिलों पर कुल 62 दुकानों का निर्माण होगा. वहीं बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा भी होगी. इस आधुनिक कमर्शियल कांप्लेक्स में कुल 65 वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी होगी. इसमें से 25 चार पहिया और 40 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे. इससे बाजार क्षेत्र में अव्यवस्था और जाम की समस्या से निजात मिलेगा.
आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की गई
इसके अलावा मुख्यमंत्री के द्वारा सुंदरीकरण के बाद शहर के ऐतिहासिक घंटाघर के लोकार्पण की भी योजना है. दरअसल, शहर के ऐतिहासिक घंटाघर का भी करीब एक करोड़ रुपये की लागत से व्यापक सुंदरीकरण किया गया है. वर्ष 1930 में निर्मित यह इमारत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाती है. नगर निगम द्वारा इसकी दीवारों की मरम्मत के साथ नई डिजिटल घड़ी, डिजिटल बेल और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















