Responsive Scrollable Menu

CM Yogi Adityanath ने दिया दमदार संबोधन, “हर जिले में होता था एक Mafia, जो..”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने दमदार संबोधन में प्रदेश के विकास और कामकाज का ब्योरा दिया. उन्होंने बताया कि प्रदेश के अंदर 31 ऐसे नर्सिंग कॉलेजेज फिर से यानी उनको नए सिरे से  निर्माण कार्य हो रहा है. नर्सिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज है तो नर्स मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग का भी जितना महत्व मेडिकल कॉलेज का है उतना ही महत्व नर्सिंग कॉलेजेस का भी है और उतना ही महत्व पैरामेडिक्स के इंस्टट्यूट का भी है. एक साथ चलेंगे क्योंकि ये बैकबोन है पूरी सिस्टम का. अगर एक डॉक्टर उस सिस्टम का हेड है तो उसका बैकबोन के रूप में कोई काम करता है तो नर्सिंग स्टाफ काम करता है और उस नर्सिंग को उस बैकबोन के रूप में हमें आगे बढ़ाना पड़ेगा और वह कार्य प्रदेश के अंदर आज सामने आई है और इसी का परिणाम है कि जब प्रदेश के अंदर ये डबल इंजन की सरकार आई उसने हेल्थ केयर को
भी प्रायोरिटी के आधार पर आगे लिया. 

शिशु मृत्यु दर भारी अंतर देखने को मिला

उसी का परिणाम ट्रांसफॉर्मेशन के रूप में हम सबको हर एक फील्ड में देखने को मिल रहा. रिजल्ट बताता है क्या परिणाम है. मातृ मृत्यु दर, एमएमआर या शिशु मृत्यु दर आईएमआर में जो भारी अंतर देखने को मिला है. आज यूपी नेशनल एवरेज के समपक्ष  खड़ा हो रहा है. नहीं तो यह अंतर लगभग हम वन थर्ड में थे. नेशनल एवरेज के क्योंकि कोई सब कुछ तो भगवान भरोसे चल रहा था. किसी को पता ही नहीं था और उन स्थितियों में चल रही थी. आज यूपी के अंदर आप देखेंगे कि यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज इसमें यूपी के अंदर लगभग सवा करोड़ लाभार्थी इससे जुड़े हुए हैं.

14 करोड़ 28 लाख आभा आई कार्ड जारी 

आभा आईडी में डिजिटल हेल्थ कार्ड में 14 करोड़ 28 लाख इसके आभा आई कार्ड यहां  पे जारी किए गए हैं. 976 सीएसी ऐसे हैं जिनमें टेली मेडिसिन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है. डेली कंसल्टेशन की सुविधा वहां पर उपलब्ध करवाई गई है और यूडीएसपी प्लेटफार्म पर रियल टाइम डिजीज ट्रैकिंग का काम प्रदेश के अंदर हो रहा है और साथ-साथ प्रदेश के अंदर मेडिकल कॉलेजेस के बारे में मैंने कहा कि अब वह मानसिकता दूर हुई जब पैलल माफिया की समानांतर सरकार चलती थी. 

 

Continue reading on the app

पूर्व एफबीआई डायरेक्टर रॉबर्ट म्यूलर के निधन पर ट्रंप की व‍िवाद‍ित टिप्पणी, सभी ने की आलोचना

वॉशिंगटन, 22 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व एफबीआई निदेशक रॉबर्ट म्यूलर के निधन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया ने राजनीतिक हलकों में, खासकर वरिष्ठ रिपब्लिकन नेताओं के बीच, हलचल मचा दी। सभी ने ट्रंप की ट‍िप्‍पणी की आलोचना की।

म्यूलर का शनिवार को निधन हो गया। म्यूलर ने एक दशक से अधिक समय तक एफबीआई का नेतृत्व किया और बाद में 2016 के चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच का नेतृत्व किया।

खबर सामने आने के तुरंत बाद ट्रंप ने पोस्ट किया, “रॉबर्ट म्यूलर अभी मर गए। अच्छा हुआ। मुझे खुशी है कि वह मर गया। अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।”

ट्रंप की इन टिप्पणियों पर तुरंत प्रतिक्रिया आने लगीं। म्यूलर के लंबे सार्वजनिक सेवा रिकॉर्ड को देखते हुए आलोचकों ने ट्रंप की इन टिप्पणियों को अनुचित बताया।

एबीसी न्यूज के कार्यक्रम ‘दिस वीक विद जॉर्ज स्टेफानोपोलोस’ में बोलते हुए न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी ने इस बयान की निंदा की।

क्रिस्टी ने कहा, “किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में ऐसी बात कहना बेहद निंदनीय है।

उन्होंने आगे कहा कि एक मौजूदा राष्ट्रपति की ओर से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना और भी अधिक निंदनीय है, खासकर एक सम्मानित सैन्य दिग्गज के बारे में।

म्यूलर ने वियतनाम युद्ध में सेवा दी थी और युद्ध में घायल होने के बाद उन्हें ‘पर्पल हार्ट’ से सम्मानित किया गया था। उन्हें ‘ब्रॉन्ज स्टार’ और ‘नेवी कमेंडेशन मेडल’ सहित अन्य सम्मान भी मिले थे।

क्रिस्टी ने यूएस अटॉर्नी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान म्यूलर के साथ काम किया था। क्रिस्टी ने कहा कि पेशेवर भूमिकाओं में मतभेद उनके प्रति सम्मान को कम नहीं करते।

उन्होंने कहा, “मैं उनके बारे में एक बात निश्चित रूप से कह सकता हूं कि जब भी उनके देश ने उन्हें सेवा के लिए बुलाया, उन्होंने कभी मना नहीं किया।”

उन्होंने ट्रंप की प्रतिक्रिया को व्यक्तिगत शिकायत से प्रेरित बताया। क्रिस्टी ने कहा, “यह उनके अपने इस भाव से आता है कि दुनिया में केवल वही मायने रखते हैं।”

कार्यक्रम में अन्य लोगों ने भी म्यूलर की विरासत को रेखांकित किया और कानून प्रवर्तन तथा राष्ट्रीय सुरक्षा में उनके दशकों के योगदान का उल्लेख किया।

म्यूलर को 2001 में एफबीआई निदेशक नियुक्त किया गया था और उन्होंने 11 सितंबर के हमलों के बाद के दौर में एजेंसी का नेतृत्व किया, उस समय महत्वपूर्ण आतंकवाद-रोधी प्रयासों की निगरानी की।

म्यूलर के नेतृत्व में रूस जांच ने 2016 के चुनाव को प्रभावित करने के लिए मॉस्को के प्रयासों और ट्रंप अभियान से संभावित संबंधों की जांच की, जिसने कई वर्षों तक अमेरिकी राजनीतिक विमर्श को प्रभावित किया।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL से पहले CSK का रीयूनियन; MS धोनी ने लूटी महफिल, DJ ब्रावो के साथ किया डांस, फैंस बोले 'धुरंधर'; VIDEO वायरल

IPL 2026 CSK: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आयोजित 'ROAR 2026' इवेंट में MS धोनी और ड्वेन ब्रावो ने 'चैंपियन' गाने पर डांस कर महफिल लूट ली। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। Sun, 22 Mar 2026 22:53:14 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: क्या खाड़ी देश युद्ध में कूदनेवाले हैं ? | Iran Vs America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:30:03+00:00

Iran News : ईरान ने इजरायल के डिमोना में दागी मिसाइल ! #irannews #israeliranwar #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:25:33+00:00

Iran Vs Israel Conflict : हमले के बाद साउथ इजरायल में इमरजेंसी ! #irannews #israeliranwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:32:39+00:00

फिल्मों से सरकारें नहीं बनती! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:07:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers