Responsive Scrollable Menu

'किसी भी पागलपन भरी धमकी का डटकर सामना करेंगे', ट्रंप के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' (Truth Social) पर एक पोस्ट करके चेताया था कि अगर ईरान अगले दो दिनों के अंदर बिना किसी शर्त या धमकी के इस अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह से खोलता नहीं है तो अमेरिका उसके बिजली संयंत्रों पर बमबारी करेगा. उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर देगा. इस धमकी को लेकर ईरान राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पलटवार किया है.  

हमारे संकल्प को कमजोर नहीं

पेजेश्कियान ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा,'ईरान को नक्शे से मिटाने का भ्रम उस हताशा को दर्शाता है, जो एक इतिहास रचने वाले राष्ट्र की दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने खड़ी है. धमकियां और आतंक हमारे संकल्प को कमजोर नहीं, बल्कि और मजूबत करते हैं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सभी के लिए खुला हुआ है. सिवाय उनके जो हमारी जमीन और संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं. हम युद्धभूमि में किसी भी पागलपन भरी धमकी का डटकर सामना करेंगे.'

तुर्की टुडे (Turkiye Today) की रिपोर्ट की मानें तो होर्मुज को लेकर ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इजरायल और खाड़ी देशों के नागरिकों को संभावित बाधाओं के लिए तैयार रहने की सलाह दी है. ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के सहयोगी इस्माइल सेकब इस्फहानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों से यह अपील की कि वे अगले 48 घंटों के अंदर पानी का स्टॉक करने के साथ अपने फोन को चार्ज कर लें. 

उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हालात ने ट्रंप पर काफी दबाव को बढ़ा दिया है. अगर अमेरिकी और इजरायल क्षेत्र में ईरानी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाता है तो यह दबाव अधिक हो सकता है. उधर, ईरान के पहले उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने चेताया कि अगर ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला होता है तो पूरे क्षेत्र को बड़े पैमाने पर बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है. 

होर्मुज दुश्मनों को छोड़कर सबसे लिए खुला

उन्होंने कहा, 'ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमला पूरे इलाके में व्यापक ब्लैकआउट की वजह बन सकता है.' उन्होंने कहा कि होर्मुज दुश्मनों को छोड़कर सबसे लिए खुला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान इस अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह से बंद नहीं रखना चाहता है.  इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) में ईरान के प्रतिनिधि अली मौसावी ने रविवार  को कहा कि 'दुश्मन देशों' के जहाजों को छोड़ बाकी सबके लिए यह रास्ता खुला हुआ है.  यहां दुश्मन से उनका सीधा मतलब अमेरिका, इजरायल और सहयोगियों से है. ईरानी प्रतिनिधि ने कहा कि अगर कोई जहाज उनके सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करता है तो  उसका ताल्लुक उनके दुश्मनों से नहीं है. उसे होर्मुज गुजरने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

Continue reading on the app

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने डेमोक्रेट पार्टी को बताया सबसे बड़ा दुश्मन

वॉशिंगटन, 22 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राजनीति में बयानबाजी का स्तर एक बार फिर गरमा गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक तीखा बयान देते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी को अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया।

ईरान से बढ़ते तनाव और वॉशिंगटन में जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच इस टिप्पणी ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट क‍िया, अब जब ईरान का अंत हो गया है, तो अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन रेडिकल लेफ्ट, बेहद अयोग्य, डेमोक्रेट पार्टी है।

यह पोस्ट ऐसे समय में आई जब आंशिक सरकारी शटडाउन एक महीने से अधिक समय तक खिंच गया है।

डेमोक्रेट्स ने कानून निर्माताओं से होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में फंडिंग कटौती के प्रभाव को कम करने की अपील की है। उन्होंने इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (आईसीई) पर भी ध्यान केंद्रित बनाए रखा है, जो ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का एक प्रमुख हिस्सा है।

इस शटडाउन ने खर्च और इमिग्रेशन नीति को लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच गहरे मतभेदों को उजागर किया है।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में शटडाउन का सीधे उल्लेख नहीं किया, लेकिन उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखे हमले किए।

उन्होंने डेमोक्रेट्स को रेडिकल लेफ्ट और बेहद अयोग्य बताया। यह भाषा उनके पिछले हमलों जैसी ही है।

इन टिप्पणियों से राजनीतिक ध्रुवीकरण और बढ़ने की संभावना है। दोनों दलों के सांसदों पर शटडाउन खत्म करने के लिए समझौता करने का दबाव बना हुआ है।

अब तक किसी ठोस समाधान के संकेत नहीं मिले हैं। ट्रंप अक्सर अपने समर्थकों से सीधे संवाद के लिए ट्रूथ सोशल का उपयोग करते हैं। वह इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने राजनीतिक विरोधियों की आलोचना के लिए करते रहे हैं।

उनकी ताजा पोस्ट में विदेश नीति और घरेलू राजनीति को जोड़कर देखा गया है, जो उनके व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें वे अपने विरोधियों को एक बड़े खतरे के रूप में पेश करते हैं।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

12 के बदले लगाए 15 चक्कर...हार्दिक पंड्या ने खोला अपनी सफलता का राज, वो एक एक्स्ट्रा कोशिश जिसने बदल दी किस्मत

Hardik Pandya on grind behind his rise: 12 के बदले लगाए 15 चक्कर. हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस के मंच से अपनी सफलता का वो 'खतरनाक' राज खोला है, जिसने उन्हें एक साधारण बल्लेबाज से दुनिया का नंबर-1 ऑलराउंडर बना दिया. 2024 और 2026 के विश्व विजेता रहे हार्दिक ने बताया कि कैसे रणजी की गलियों से उठकर उन्होंने अपनी 'एक्स्ट्रा' मेहनत के दम पर किस्मत की लकीरें बदलीं. Sun, 22 Mar 2026 22:45:10 +0530

  Videos
See all

जैसा धुरंधर में हुआ वैसा रियल में नहीं होता | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:06:31+00:00

फिल्मों से सरकारें नहीं बनती! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:07:46+00:00

Iran Vs Israel Conflict : ईरान ने इजरायल के डिमोना में दागी मिसाइल ! | Benjamin Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:06:24+00:00

धुरंधर जैसी फिल्मों से कोई स्पाई नहीं बनता! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:01:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers