Jharkhand: रांची रिम्स में बढ़ीं जांच सुविधाएं, अब एक ही जगह होगा सस्ता और बेहतर इलाज, गरीब मरीजों को बड़ी राहत
Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब यहां मरीजों को लगभग हर तरह की जांच एक ही परिसर में उपलब्ध होने जा रही है. ट्रामा सेंटर की लैब में पहले से ही 24 घंटे जांच की सुविधा मौजूद है, और अब इसमें कई नई व महंगी जांचें भी जोड़ी जा रही हैं. इन नई जांचों के शुरू होने से मरीजों को समय पर बीमारी का पता चल सकेगा और इलाज जल्दी शुरू किया जा सकेगा. इसका सबसे ज्यादा फायदा गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा, जिन्हें अब तक जांच के लिए निजी लैब में हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे.
6 नई जांचें होंगी शुरू
रिम्स में शुरू की जा रही नई जांचों में कई गंभीर बीमारियों की पहचान संभव होगी.
-
CA-125 जांच:- महिलाओं में ओवरी कैंसर की पहचान के लिए उपयोगी.
-
CA-19-9 जांच:- पैंक्रियाज और पाचन तंत्र के कैंसर का पता लगाने में मददगार.
-
एंटी-TPO जांच:- थायरायड से जुड़ी समस्याओं की पहचान के लिए जरूरी.
-
एंटी-CCP जांच:- रूमेटाइड आर्थराइटिस की शुरुआती पहचान में सहायक.
-
मूत्र प्रोटीन जांच:- किडनी की बीमारी और प्रोटीन लीकेज का पता लगाने के लिए.
-
RF जांच:- गठिया रोग की पुष्टि और उसकी गंभीरता जानने के लिए.
24 घंटे मिल रही आधुनिक जांच सुविधा
रिम्स के ट्रामा सेंटर में अत्याधुनिक लैब पहले से ही 24x7 काम कर रही है. यहां 4 से 5 घंटे के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध हो जाती है. यहां ब्लड शुगर, किडनी और लिवर फंक्शन, इलेक्ट्रोलाइट्स, कोलेस्ट्रॉल, हार्मोन जांच, कैंसर मार्कर, संक्रमण जांच (CRP, D-Dimer), HIV, हेपेटाइटिस और सामान्य पैथोलॉजी जांच जैसी कई सेवाएं पहले से उपलब्ध हैं.
निजी लैब पर निर्भरता होगी कम
नई सुविधाओं के जुड़ने से अब मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इससे न केवल पैसे की बचत होगी, बल्कि समय भी बचेगा. खासकर आयुष्मान भारत योजना और बीपीएल वर्ग के मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा. डॉक्टरों का मानना है कि समय पर जांच और इलाज से गंभीर बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है. लंबे समय से रिम्स में इन जांच सुविधाओं की मांग हो रही थी, जो अब पूरी होती दिख रही है.
यह भी पढ़ें- Jharkhand Government: झारखंड में मेडिकल सीटें बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने NMC को भेजा प्रस्ताव
Iran Israel War: Haifa में Ground Zero से रिपोर्टर दिखाया इजरायल से डराने वाली तस्वीर
Iran Israel War: ईरानी हमले के बाद इजराइल में अलर्ट जारी किया गया. हाईफा में लगातार सायरन बज रहे हैं. अधिकतर बाजार बंद कर दिए गए हैं. केवल जरूरी दुकानें ही खुली हुई हैं. सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग सुरक्षित जगहों पर छिपे हुए हैं. प्रशासन ने लोगों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है. ईरान के पलटवार से इजराइल दहल गया है. ईरान के ताबड़तोड़ हमले के बाद हाइफा में लगातार सायरन बज रहे हैं. इससे हालात बेहद ही तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान और हिजबुल्ला के संभावित हमले के खतरे के बीच अधिकतर बाजार बंद हैं. सिर्फ दवाइयों और जरूरी सामान की दुकानें खुली हैं. सड़कों पर सन्नाटा है और लोग बेहद जरूरी काम पर ही बाहर निकल रहे हैं.
पूरा का पूरा पहाड़ी इलाका है
लेबनान बॉर्डर के इलाके में ग्राउंड पर न्यूज़ नेशन की टीम मौजूद है. ग्राउंड जीरों से हमारे सहयोगी राहुल डबास की खास रिपोर्ट पेश की है. ये आखिरी पॉइंट है जिसके बाद लेबनान बॉर्डर की शुरुआत हो जाती है. यहां पर फेंसिंग भी नजर आ जाती है और इजराइल डिफेंस फोर्सेस भी हालांकि सुरक्षा लिहाज से हम कुछ दूरी पर ही हैं और हमें इजराइल डिफेंस फोर्सेस के चेहरे दिखाने से इनकार कर दिया है. लेकिन यहां से जो दूरी है रॉस होनिका क्रॉसिंग से वो चंद ही मिनटों की है और उसके बाद लेबनान के बॉर्डर की शुरुआत हो जाती है. खास बात यह है कि पूरा का पूरा पहाड़ी इलाका है. इस वजह से जब भी हिजबुल्ला की तरफ से हमला किया जाता है तो केवल तीन से लेकर के 5 सेकंड का ही रिएक्शन समय होता है. जहां पर वे मौजूद हैं, यहां पर लोगों को खाली करा लिया गया है.
मिसाइल हमलों का अलर्ट सामने आ सकता है
लिहाजा यहां पर इजराइल डिफेंस फोर्सेस को छोड़कर के कोई भी नागरिक मौजूद नहीं है. अब शाम का समय हो गया है. यानी सूरज ढलने वाला है और किसी भी समय मिसाइल हमलों का अलर्ट सामने आ सकता है. यहां पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं है. पूरे कस्बे को खाली करा लिया गया है और यहां से किसी भी समय हिजबुल्ला के रॉकेट का हमला हो सकता है और ये सबसे खतरनाक जगह है. अगर हम इजराइल के दृष्टिकोण से देखें क्योंकि यहां पर ना सिर्फ ईरान की मिसाइलों के हमले का खतरा है बल्कि खतरा है हिजबुल्लाह की तरफ से भी है. सड़क पर किसी की मौजूदगी नहीं और पूरा इलाका खाली करा लिया गया है. लेकिन न्यूज़ नेशन आपको उस आखिरी पोस्ट से ग्राउंड रिपोर्ट दिखा रहा है जिसके बाद इजराइल की सरहद खत्म और हिजबुल्ला समर्थित लेबनान की सीमाओं की शुरुआत हो जाती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















