Responsive Scrollable Menu

Iran Israel War: Haifa में Ground Zero से रिपोर्टर दिखाया इजरायल से डराने वाली तस्वीर

Iran Israel War: ईरानी हमले के बाद इजराइल में अलर्ट जारी किया गया. हाईफा में लगातार सायरन बज रहे हैं. अधिकतर बाजार बंद कर दिए गए हैं. केवल जरूरी दुकानें ही खुली हुई हैं. सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग सुरक्षित जगहों पर छिपे हुए हैं. प्रशासन ने लोगों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है. ईरान के पलटवार से इजराइल दहल गया है. ईरान के ताबड़तोड़ हमले के बाद हाइफा में लगातार सायरन बज रहे हैं. इससे हालात बेहद ही तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान और हिजबुल्ला के संभावित हमले के खतरे के बीच अधिकतर बाजार बंद हैं. सिर्फ दवाइयों और जरूरी सामान की दुकानें खुली हैं. सड़कों पर सन्नाटा है और लोग बेहद जरूरी काम पर ही बाहर निकल रहे हैं. 

पूरा का पूरा पहाड़ी इलाका है

लेबनान बॉर्डर के इलाके में ग्राउंड पर न्यूज़ नेशन की टीम मौजूद है. ग्राउंड जीरों से हमारे सहयोगी राहुल डबास की खास रिपोर्ट पेश की है. ये आखिरी पॉइंट है जिसके बाद लेबनान बॉर्डर की शुरुआत हो जाती है. यहां पर फेंसिंग भी नजर आ जाती है और इजराइल डिफेंस फोर्सेस भी हालांकि सुरक्षा लिहाज से हम कुछ दूरी पर ही हैं और हमें इजराइल डिफेंस फोर्सेस के चेहरे दिखाने से इनकार कर दिया है. लेकिन यहां से जो दूरी है रॉस होनिका क्रॉसिंग से वो चंद ही मिनटों की है और उसके बाद लेबनान के बॉर्डर की शुरुआत हो जाती है. खास बात यह है कि पूरा का पूरा पहाड़ी इलाका है. इस वजह से जब भी हिजबुल्ला की तरफ से हमला किया जाता है तो केवल तीन से लेकर के 5 सेकंड का ही रिएक्शन समय होता है. जहां पर वे मौजूद हैं, यहां पर लोगों को खाली करा लिया गया है.

मिसाइल हमलों का अलर्ट सामने आ सकता है

लिहाजा यहां पर इजराइल डिफेंस फोर्सेस को छोड़कर के कोई भी नागरिक मौजूद नहीं है. अब शाम का समय हो गया है. यानी सूरज ढलने वाला है और किसी भी समय मिसाइल हमलों का अलर्ट सामने आ सकता है. यहां पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं है. पूरे कस्बे को खाली करा लिया गया है और यहां से किसी भी समय हिजबुल्ला के रॉकेट का हमला  हो सकता है और ये सबसे खतरनाक जगह है. अगर हम इजराइल के दृष्टिकोण से देखें क्योंकि यहां पर ना सिर्फ ईरान की मिसाइलों के हमले का खतरा है बल्कि खतरा है हिजबुल्लाह की तरफ से भी है. सड़क पर किसी की मौजूदगी नहीं और पूरा इलाका   खाली करा लिया गया है. लेकिन न्यूज़ नेशन आपको उस आखिरी पोस्ट से ग्राउंड रिपोर्ट दिखा रहा है जिसके बाद इजराइल की सरहद खत्म और हिजबुल्ला समर्थित लेबनान की सीमाओं की शुरुआत हो जाती है.

Continue reading on the app

PSL 2026 क्या होगा रद्द? PAK-AFG वॉर के बीच PCB चीफ मोहसिन नकवी का बड़ा बयान आया सामने

PSL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद लग रहा है कि पाकिस्तान सुपर लीग स्थगित को सकता है. मोहसिन नकवी ने कहा कि वो पहले PSL स्थगित करने का सोच रहे थे, लेकिन अब फैसले लिया गया है कि PSL सिर्फ 2 शहर कराची और लाहौर में खेला जाएगा. इतना ही PSL बंद दरवाजे बिना दर्शक के खेला जाएगा. बता दें कि इस वक्त पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वॉर चल रहा है. 

यह भी पढ़ें:  IPL इतिहास का वो रिकॉर्ड जो सिर्फ युवराज सिंह के नाम है दर्ज, दूसरा कोई नहीं कर पाया ये कारनामा

Continue reading on the app

  Sports

Video: क्या सच में आईपीएल से रिटायर हो रहे महेंद्र सिंह धोनी, स्टेडियम में जैसे मारी एंट्री, इमोशनल हुई फैन

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2026 में पहली बार एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में पब्लिक के सामने एंट्री की. फैंस के खचा खच भरे स्टेडियम में जैसे ही वो पहुंचे तो हर तरफ 'थाला थाला' की गूंज सुनाई देने लगी. कुछ फैन तो ऐसे भी थे जो उनको देखने के बाद भावुक हो गए. Mon, 23 Mar 2026 07:46:50 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel War: हिजबुल्लाह का एक कमांडर मारा गया: इजराइल #shorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T02:01:34+00:00

Monalisa Farman Viral Video : मेरी बहन मोनालिसा फंस गई! | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T02:15:29+00:00

Iran America War Update: जंग के बीच ट्रंप को बड़ा झटका | Israel | Trump | Khamenei | World War | top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T02:00:29+00:00

Iran America War Update: ईरान ने शुरू किया स्पेस वॉर, इज़राइल के आसमान में नीले धमाके | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T02:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers