बेटी की पढ़ाई और शादी की टेंशन होगी खत्म, इन 3 धांसू स्कीमों में इन्वेस्ट कर जोड़ें मोटा फंड
Best Investment Plans for Girl Child: बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सही समय पर निवेश करना जरूरी है. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), PPF और ULIP जैसे विकल्प पढ़ाई और शादी के लिए बड़ा फंड जुटाने में मदद करते हैं. इन योजनाओं में टैक्स छूट के साथ सुरक्षित और शानदार रिटर्न की गारंटी मिलती है.
The post बेटी की पढ़ाई और शादी की टेंशन होगी खत्म, इन 3 धांसू स्कीमों में इन्वेस्ट कर जोड़ें मोटा फंड appeared first on Prabhat Khabar.
CSK रीयूनियन में धोनी-ब्रावो का चैंपियन गाने पर डांस:सुरेश रैना को गले लगाया; चेपॉक स्टेडियम में संजू-दुबे को सम्मानित किया गया
IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने फैंस के लिए ‘ROAR 2026’ इवेंट को यादगार बना दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आयोजित इस फैन इवेंट में टीम के कई पुराने खिलाड़ी शामिल हुए। CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ड्वेन ब्रावो के मशहूर ‘चैंपियन’ गाने पर डांस किया और इसके बाद उन्होंने अपने करीबी साथी सुरेश रैना को गले लगाया। वहीं, युवा खिलाड़ियों संजू सैमसन और शिवम दुबे का सम्मान भी किया गया, जो इस इवेंट की सबसे खास झलकियों में शामिल रहा। CSK रियूनियन की 3 फोटो देखिए… धोनी-ब्रावो का ‘चैंपियन’ मोमेंट वायरल CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ड्वेन ब्रावो के मशहूर ‘चैंपियन’ गाने पर डांस किया। ब्रावो ने स्टेज पर यह गाना गाया और उसी दौरान धोनी को भी बुलाया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और फिर साथ में डांस किया। पुराने सितारों का री-यूनियन, ‘ओल्डीजी स्क्वॉड’ की झलक ROAR 2026 से पहले CSK के कई दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर साथ नजर आए। पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ द्वारा शेयर की गई फोटो में सुरेश रैना, मैथ्यू हेडन, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह, अंबाती रायुडू, मुरली विजय और लक्ष्मीपति बालाजी जैसे बड़े नाम शामिल थे। इन सभी ने CSK की पांचों IPL ट्रॉफियों के साथ तस्वीर खिंचवाई, जिसे ओल्डीजी स्क्वॉड कैप्शन दिया गया। धोनी की एंट्री पर गूंजा चेपॉक, फैंस हुए भावुक 44 साल के धोनी इस इवेंट के केंद्र में रहे। उनकी एंट्री पर पूरा चेपॉक स्टेडियम खड़ा हो गया और जोरदार स्वागत किया गया। धोनी ने मैदान पर विकेटकीपिंग भी की, फैंस के साथ बातचीत की और अंत में टीम के साथ ‘लैप ऑफ ऑनर’ लिया। इस दौरान वह दर्शकों की ओर टेनिस बॉल मारते हुए भी नजर आए। युवा सितारों का सम्मान इवेंट में धोनी ने नए और उभरते खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया, जिनमें संजू सैमसन, शिवम दुबे और अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता आयुष म्हात्रे शामिल रहे। ब्रावो अब KKR में, लेकिन CSK से रिश्ता कायम ड्वेन ब्रावो, जिन्होंने CSK के लिए 116 मैचों में 140 विकेट और 1004 रन बनाए हैं, अब कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं। क्या यह धोनी का आखिरी IPL? धोनी इस सीजन में भी CSK के लिए खेलेंगे, लेकिन अटकलें जारी हैं कि IPL 2026 उनका आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि, उन्होंने अब तक अपने रिटायरमेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। CSK का IPL 2026 शेड्यूल CSK अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। --------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्ड-फ्लाइट वाली खबर को नकारा IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मांगने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए इंस्टाग्राम पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
















.jpg)



