Responsive Scrollable Menu

लेबनान में हिज्बुल्लाह कमांडर को आईडीएफ ने मार गिराया: इजरायल

तेल अवीव, 22 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने दावा किया कि उन्होंने लेबनान में हिज्बुल्लाह के एक बड़े कमांडर को मार गिराया है। इजरायली सेना के मुताबिक, माजदल सेल्म इलाके में किए गए हमले में हिज्बुल्लाह कमांडर अबू खलील बारजी की मौत हो गई। इस हमले में दो और लोग भी मारे गए।

आईडीएफ की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार, बारजी ने कई वर्षों तक रदवान फोर्स में कमांडर के तौर पर सेवा दी और हाल ही में इसकी स्पेशल फोर्स की कमान संभाली थी, जो मुख्य रूप से आईडीएफ सैनिकों पर हमला करने के लिए जिम्मेदार थी।

इसके अलावा, आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान के अलग-अलग इलाकों में हिज्बुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों पर भी हमला किया।

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बारजी से पहले वालिद मुहम्मद दिब को भी मार देने का ऐलान किया था। उसके अनुसार, दिब लेबनान में हमास के वित्तीय विभाग के एक शीर्ष अधिकारी थे। दिब हमास के केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन थे। वह जुडिया और सामरिया, लेबनान और अन्य देशों में स्थित विभागों को धन हस्तांतरित करने के अलावा सीरिया और लेबनान से आतंकवादी गुर्गों की भर्ती भी कराते थे।

इजरायली सेना ने एक फुटेज जारी कर ये भी दावा किया कि उसने लेबनान के दक्षिणी हिस्से में हिज्बुल्लाह के 9 लड़ाकों को मार गिराया है।

सेना के मुताबिक, उनके जवान ग्राउंड ऑपरेशन के लिए तैनात थे। इसी दौरान कुछ हथियारबंद उस इलाके के पास आए। जैसे ही इन लोगों की पहचान हुई, सैनिकों ने तुरंत गोलीबारी शुरू कर दी। इसके साथ ही एयर फोर्स को भी सूचना दी गई, जिसने ऊपर से हमला किया।

जमीन और हवा से की गई इस कार्रवाई में सभी 9 लड़ाके मारे गए। इस पूरे अभियान में इजरायली सेना के किसी भी सैनिक को चोट नहीं आई। रिपोर्ट और लेबनानी स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक, इस लड़ाई में अब तक लेबनान में 1000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 100 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Bihar News: गया में भी बनने जा रहा मरीन ड्राइव! अब जाम से राहत और टूरिज्म को मिलेंगे नये पंख

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के किनारे बना मरीन ड्राइव लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. अब इसी तर्ज पर बिहार के गया शहर में भी एक शानदार मरीन ड्राइव बनने जा रहा है. यह जानकारी बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दी है. यह नया मरीन ड्राइव फल्गु नदी के किनारे बनाया जाएगा. इसकी लंबाई लगभग 16 किलोमीटर होगी और यह बोधगया से लेकर चाकंद तक फैलेगा. इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य गया शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाना है.

बोधगया और गया के बीच यात्रा होगी आसान

अभी बोधगया और गया के बीच यात्रा करना लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है, क्योंकि यहां अक्सर भारी जाम लगता है. खासकर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है. लेकिन मरीन ड्राइव बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी. लोग बिना जाम में फंसे, नदी किनारे एक सुहावना और आरामदायक सफर कर सकेंगे.

आसपास के गावों को भी होगा लाभ

इस प्रोजेक्ट का फायदा सिर्फ शहर तक ही सीमित नहीं रहेगा. इसके आसपास के गांवों को भी इससे काफी लाभ मिलेगा. सरकार ने ग्रामीण इलाकों के विकास पर भी ध्यान दिया है. उदाहरण के तौर पर, इमामगंज से पकरी (वाया कोठी सलैया) तक जाने वाली सड़क को एक लेन से दो लेन में बदला जाएगा. इसके लिए सरकार ने फंड भी मंजूर कर दिया है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है.

विकास में बड़ा बदलाव लाएगा मरीन ड्राइव- मंत्री जायसवाल

मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का कहना है कि यह मरीन ड्राइव गया के विकास में एक बड़ा बदलाव लाएगा. इससे न केवल ट्रैफिक की समस्या दूर होगी, बल्कि फल्गु नदी के किनारे का इलाका एक नया टूरिज्म स्पॉट बनकर उभरेगा.

यह भी पढ़ें: हो गया तय! बिहार में सीएम और डिप्टी सीएम फॉर्मूला, जानें क्या होगा नीतीश का रोल

स्थानीय लोगों के लिए मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

पर्यटन बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. छोटे व्यापारियों, होटल मालिकों और गाइड्स को इसका सीधा फायदा मिलेगा. इसके अलावा, शहर का पूरा लुक भी बदल जाएगा और गया एक स्मार्ट सिटी की तरह नजर आने लगेगा.

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार ने धार्मिक मेलों के लिए खोला खजाना! रामनवमी- चैती छठ पर खास तैयारी

शहर की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

सरकार का यह कदम गया को आधुनिक शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है. मरीन ड्राइव के बनने से शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आने-जाने में आसानी होगी. कुल मिलाकर, यह प्रोजेक्ट गया के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है. आने वाले समय में गया न केवल धार्मिक महत्व के लिए बल्कि अपने खूबसूरत इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन के लिए भी जाना जाएगा.

यह भी पढ़ें: Bihar News: किशनगंज में मेडिकल कॉलेज का सपना होगा सच, जमीन का भी हो गया चयन; मंजूरी का इंतजार

यह भी पढ़ें: Bihar News: मुंगेर में सीएम नीतीश ने की 119 करोड़ की योजनाएं लॉन्च, विपक्ष पर साधा निशाना

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में आखिरी बार दिखेंगे ये दिग्गज? एमएस धोनी समेत इन 5 सितारों का सफर होगा खत्म!

IPL 2026 सीजन में कई नए चेहरों को पहली बार खेलने का मौका मिलेगा तो कुछ दिग्गजों का ये आखिरी सीजन भी हो सकता है. इसमें सबसे बड़ा नाम CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का है, जिनको लेकर लगातार अटकलें जारी हैं. Tue, 24 Mar 2026 02:02:48 +0530

  Videos
See all

Iran Attack on Dimona: ईरानी ने एटमी सेंटर डिमोना पर धड़ाधड़ गिराई मिसाइलें, तबाही ! | Netanyahu | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T21:30:10+00:00

Aman Chopra: "उनकी बात की कोई अहमियत नहीं..." | #pakistan #afghanistan #asimmunir #shehbazsharif #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T21:15:01+00:00

Trump का बड़ा दावा: Iran में जीत बेहद करीब! Hormuz सुरक्षा पर दुनिया की जिम्मेदारी | Iran War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T21:01:01+00:00

शातिर अंदाज में की बाइक चोरी #shortsvideo #saharanpur #cctv #viral #biketheft #aajtak #cctvfootage #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T21:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers