Responsive Scrollable Menu

Kurkuri Bhindi: आम डिनर को भी खास बना देगी कुरकुरी भिंडी! 10 मिनट में कर सकते हैं तैयार

Kurkuri Bhindi Recipe: अगर आप रोज़ की सब्जियों से बोर हो चुके हैं और कुछ नया, टेस्टी और क्रिस्पी खाना चाहते हैं, तो कुरकुरी भिंडी आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। यह डिश बाहर से इतनी करारी और अंदर से इतनी स्वादिष्ट होती है कि एक बार खाने के बाद हर कोई इसका दीवाना हो जाता है।

खास बात यह है कि कुरकुरी भिंडी बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। आप इसे लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में भी सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी, जिससे आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पा सकते हैं।

कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए सामग्री

  • भिंडी - 500 ग्राम
  • बेसन - 1/2 कप
  • चावल का आटा - 2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून
  • हल्दी पाउडर - 1/2 टीस्पून
  • धनिया पाउडर - 1 टीस्पून
  • चाट मसाला - 1 टीस्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • नींबू का रस - 1 टीस्पून
  • तेल - तलने के लिए

कुरकुरी भिंडी बनाने का तरीका

कुरकुरी भिंडी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर कपड़े से सुखा लें। ध्यान रखें कि भिंडी में बिल्कुल भी नमी न हो, वरना यह कुरकुरी नहीं बनेगी। अब भिंडी को लंबाई में पतले-पतले स्लाइस में काट लें।

एक बड़े बाउल में कटी हुई भिंडी डालें। इसमें बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और चाट मसाला डालें। अब हल्का-सा नींबू का रस डालकर सबको अच्छे से मिक्स करें ताकि मसाला भिंडी पर अच्छी तरह चिपक जाए।

Curry Leaves Benefits: खाने का ज़ायका ही नहीं बदलता करी पत्ता, सेहत को देता है 6 बड़े फायदे

Indoor Plants: गर्मी में 5 इनडोर प्लांट्स घर को रखेंगे कूल! इस तरीके से लगाकर करें देखभाल

Lauki Raita Recipe: गर्मी में शरीर में ठंडक घोल देगा लौकी रायता, इस तरीके से मिनटों में करें तैयार

Toothpaste Uses: दांतों को ही नहीं चमकाता है टूथपेस्ट, इन 5 घरेलू कामों को भी बना देता है आसान

कढ़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो भिंडी को थोड़ा-थोड़ा करके डालें और मध्यम आंच पर तलें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह आपस में चिपके नहीं और समान रूप से कुरकुरी हो जाए।

जब भिंडी गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी हो जाए, तो इसे निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क दें, इससे स्वाद और बढ़ जाएगा।

कुरकुरी भिंडी को गरमा-गरम रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ सर्व करें। आप इसे स्नैक्स की तरह चाय के साथ भी खा सकते हैं। बच्चों को इस टेस्टी सब्जी का स्वाद खूब भाएगा। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

CSK से RCB तक... IPL 2026 में किस टीम का हेड कोच कौन है? जानिए किसकी सैलरी है कितनी

IPL 2026 को शुरू होने में अब महज 6 दिन बचे हुए हैं और हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा है. आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियां चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस हैं, जिन्होंने 5-5 ट्रॉफीज उठाई हैं. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि फ्रेंचाइजी की सफलता में खिलाड़ियों का योगदान रहता है, उतना ही टीम मैनेजमेंट और कोचों का भी योगदान रहता है. यही वजह है कि आईपीएल में न केवल खिलाड़ियों बल्कि कोचों को भी मोटी सैलरी मिलती है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको सभी 10 फ्रेंचाइजियों के कोचों के बारे में बताते हैं और साथ ही ये भी जानेंगे कि उन्हें सैलरी के रूप में कितने करोड़ रुपये मिल रहे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2009 से स्टीफन फ्लेमिंग चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बतौर हेड कोच काम कर रहे हैं. उन्होंने सीएसके को 5 बार चैंपियन बनाया है. ऐसे में अब आईपीएल 2026 में भी फ्लेमिंग ही CSK के हेड कोच होंगे और सैलरी की बात करें, तो उन्हें सालाना फ्रेंचाइजी की ओर से 4 से 5 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं.

मुंबई इंडियंस

5 बार ट्रॉफी जीत चुकी मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने हैं. श्रीलंकाई दिग्गज जयवर्धने की गिनती IPL के सबसे सफल कोचों में गिने जाते हैं और उनकी सैलरी 4 करोड़ रुपये के करीब है.

राजस्थान रॉयल्स

श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा 2021 से राजस्थान रॉयल्स (RR) के कोचिंग सेटअप का हिस्सा हैं। वह 2021 से 2024 तक मुख्य कोच रहे, जिसके बाद 2025 में 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' की भूमिका निभाई। अब, IPL 2026 के लिए, वह फिर से मुख्य कोच के रूप में टीम में वापस आ गए हैं. उनकी सैलरी लगभग ₹3 से 4 करोड़ मानी जाती है.

लखनऊ सुपर जायंट्स

जस्टिन लैंगर पिछले 2 सीजनों से लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच हैं. Langer का अनुशासन और सख्त रवैया टीम को नई दिशा देता है और उनकी सैलरी करीब 4 करोड़ रुपये बताई जाती है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2023 में एंडी फ्लावर को हेड कोच नियुक्त किया था. इसी दिग्गज की कोचिंग में पिछले सीजन आरसीबी ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती. एंडी की रणनीति और अनुभव टीम के लिए काफी अहम है और उन्हें लगभग 3.5 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं.

पंजाब किंग्स

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग मौजूदा समय में पंजाब किंग्स के हेड कोच हैं. पोंटिंग की कोचिंग में पंजाब किंग्स ने पिछली बार फाइनल खेला था. भले ही टीम ट्रॉफी जीतने से चूक गई हो, लेकिन उसने अपने कमाल के खेल से सभी का दिल जीता था. पोंटिंग जैसे दिग्गज कोच को लगभग 3.5 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं.

गुजरात टाइटंस

2022 से गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल का हिस्सा बनी और पहले सीजन से अब तक आशीष नेहरा ही GT के हेड कोच हैं. उनकी कोचिंग में गुजरात को पहले ही सीजन में ट्रॉफी जिताई थी. उनकी सैलरी ₹2.5 से 3 करोड़ के बीच मानी जाती है.

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच डेनियल विटोरी हैं. उन्हें ब्रायन लारा की जगह टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था. बताया जाता है कि उन्हें लगभग 2.5 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में फ्रेंचाइजी से मिलते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स

3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर हैं. अभिषेक को फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले टीम का हेड कोच नियुक्त किया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो नायर को सालाना 2 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच का नाम हेमंद बदानी है. आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजी ने इस पूर्व खिलाड़ी को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया. बताया जा रहा है कि बदानी को लगभग 1.5 करोड़ रुपये सैलरी मिलेगी.

यहां देखिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों के कोचों की लिस्ट

क्रमांक टीम हेड कोच सैलरी (₹ प्रति सीजन)
1 Chennai Super Kings Stephen Fleming ₹4 – 5 करोड़
2 Mumbai Indians Mahela Jayawardene ₹4 करोड़
3 Royal Challengers Bengaluru Andy Flower ₹3.5 करोड़
4 Punjab Kings Ricky Ponting ₹3.5 करोड़
5 Lucknow Super Giants Justin Langer ₹4 करोड़
6 Gujarat Titans Ashish Nehra ₹2.5 – 3 करोड़
7 Delhi Capitals Hemang Badani ₹1.5 करोड़
8 Sunrisers Hyderabad Daniel Vettori ₹2.5 करोड़ (लगभग)
9 Kolkata Knight Riders अभिषेक नायर ~₹2 करोड़ (अनुमानित)
10 Rajasthan Royals Kumar Sangakkara (स्पष्ट नहीं / अनुमान ₹3–4 करोड़)

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में किस टीम की ओपनिंग जोड़ी है सबसे खतरनाक, डालें सभी 10 टीमों के सलामी बल्लेबाजों पर नजर

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan Royals Sale: बिक गई आईपीएल की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स, जानिए 1.53 लाख करोड़ में किसने खरीदा?

राजस्थान रॉयल्स को पिछले कई सालों से भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति मनोज बदाले और अन्य कारोबारी मिलकर चला रहे थे. Tue, 24 Mar 2026 15:38:15 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: जंग के मैदान से ताजा हालात लाइव | Israel | Trump | War News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:30:33+00:00

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी| Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:30:02+00:00

Converted Christians Cannot Claim SC Rights : धर्म बदला तो होगा आरक्षण खत्म ! | Dali | Reservationt #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:32:54+00:00

Breaking News : “Encounter का जवाब Encounter” AIMIM नेता Shaukat Ali का विवादित बयान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:41:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers