Responsive Scrollable Menu

CSK से RCB तक... IPL 2026 में किस टीम का हेड कोच कौन है? जानिए किसकी सैलरी है कितनी

IPL 2026 को शुरू होने में अब महज 6 दिन बचे हुए हैं और हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा है. आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियां चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस हैं, जिन्होंने 5-5 ट्रॉफीज उठाई हैं. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि फ्रेंचाइजी की सफलता में खिलाड़ियों का योगदान रहता है, उतना ही टीम मैनेजमेंट और कोचों का भी योगदान रहता है. यही वजह है कि आईपीएल में न केवल खिलाड़ियों बल्कि कोचों को भी मोटी सैलरी मिलती है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको सभी 10 फ्रेंचाइजियों के कोचों के बारे में बताते हैं और साथ ही ये भी जानेंगे कि उन्हें सैलरी के रूप में कितने करोड़ रुपये मिल रहे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2009 से स्टीफन फ्लेमिंग चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बतौर हेड कोच काम कर रहे हैं. उन्होंने सीएसके को 5 बार चैंपियन बनाया है. ऐसे में अब आईपीएल 2026 में भी फ्लेमिंग ही CSK के हेड कोच होंगे और सैलरी की बात करें, तो उन्हें सालाना फ्रेंचाइजी की ओर से 4 से 5 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं.

मुंबई इंडियंस

5 बार ट्रॉफी जीत चुकी मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने हैं. श्रीलंकाई दिग्गज जयवर्धने की गिनती IPL के सबसे सफल कोचों में गिने जाते हैं और उनकी सैलरी 4 करोड़ रुपये के करीब है.

राजस्थान रॉयल्स

श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा 2021 से राजस्थान रॉयल्स (RR) के कोचिंग सेटअप का हिस्सा हैं। वह 2021 से 2024 तक मुख्य कोच रहे, जिसके बाद 2025 में 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' की भूमिका निभाई। अब, IPL 2026 के लिए, वह फिर से मुख्य कोच के रूप में टीम में वापस आ गए हैं. उनकी सैलरी लगभग ₹3 से 4 करोड़ मानी जाती है.

लखनऊ सुपर जायंट्स

जस्टिन लैंगर पिछले 2 सीजनों से लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच हैं. Langer का अनुशासन और सख्त रवैया टीम को नई दिशा देता है और उनकी सैलरी करीब 4 करोड़ रुपये बताई जाती है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2023 में एंडी फ्लावर को हेड कोच नियुक्त किया था. इसी दिग्गज की कोचिंग में पिछले सीजन आरसीबी ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती. एंडी की रणनीति और अनुभव टीम के लिए काफी अहम है और उन्हें लगभग 3.5 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं.

पंजाब किंग्स

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग मौजूदा समय में पंजाब किंग्स के हेड कोच हैं. पोंटिंग की कोचिंग में पंजाब किंग्स ने पिछली बार फाइनल खेला था. भले ही टीम ट्रॉफी जीतने से चूक गई हो, लेकिन उसने अपने कमाल के खेल से सभी का दिल जीता था. पोंटिंग जैसे दिग्गज कोच को लगभग 3.5 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं.

गुजरात टाइटंस

2022 से गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल का हिस्सा बनी और पहले सीजन से अब तक आशीष नेहरा ही GT के हेड कोच हैं. उनकी कोचिंग में गुजरात को पहले ही सीजन में ट्रॉफी जिताई थी. उनकी सैलरी ₹2.5 से 3 करोड़ के बीच मानी जाती है.

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच डेनियल विटोरी हैं. उन्हें ब्रायन लारा की जगह टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था. बताया जाता है कि उन्हें लगभग 2.5 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में फ्रेंचाइजी से मिलते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स

3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर हैं. अभिषेक को फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले टीम का हेड कोच नियुक्त किया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो नायर को सालाना 2 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच का नाम हेमंद बदानी है. आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजी ने इस पूर्व खिलाड़ी को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया. बताया जा रहा है कि बदानी को लगभग 1.5 करोड़ रुपये सैलरी मिलेगी.

यहां देखिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों के कोचों की लिस्ट

क्रमांक टीम हेड कोच सैलरी (₹ प्रति सीजन)
1 Chennai Super Kings Stephen Fleming ₹4 – 5 करोड़
2 Mumbai Indians Mahela Jayawardene ₹4 करोड़
3 Royal Challengers Bengaluru Andy Flower ₹3.5 करोड़
4 Punjab Kings Ricky Ponting ₹3.5 करोड़
5 Lucknow Super Giants Justin Langer ₹4 करोड़
6 Gujarat Titans Ashish Nehra ₹2.5 – 3 करोड़
7 Delhi Capitals Hemang Badani ₹1.5 करोड़
8 Sunrisers Hyderabad Daniel Vettori ₹2.5 करोड़ (लगभग)
9 Kolkata Knight Riders अभिषेक नायर ~₹2 करोड़ (अनुमानित)
10 Rajasthan Royals Kumar Sangakkara (स्पष्ट नहीं / अनुमान ₹3–4 करोड़)

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में किस टीम की ओपनिंग जोड़ी है सबसे खतरनाक, डालें सभी 10 टीमों के सलामी बल्लेबाजों पर नजर

Continue reading on the app

परमाणु साइट्स पर हमलों से वैश्विक चिंता बढ़ी: डब्ल्यूएचओ चीफ बोले, 'मध्य पूर्व संकट गंभीर'

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष अब बेहद संवेदनशील और खतरनाक चरण में पहुंचता दिख रहा है। ईरान के नतांज संवर्धन परिसर और इजरायल के डिमोना स्थित परमाणु केंद्र के आसपास हमले हुए हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने सभी देशों से संयम बरतने की अपील की है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि मध्य-पूर्व का युद्ध अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां ईरान और इजरायल में परमाणु स्थलों के आस-पास हमले हो रहे हैं; संगठन ने सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस ने एक्स पर कहा, परमाणु स्थलों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमले सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय सुरक्षा के लिए एक बढ़ता हुआ खतरा पैदा करते हैं।

टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने कहा, मैं सभी पक्षों से तत्काल अपील करता हूं कि वे सैन्य कार्रवाई में अधिकतम संयम बरतें और ऐसे किसी भी कदम से बचें जिससे कोई परमाणु दुर्घटना भड़क सकती है।

उनके मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने इन घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी के अनुसार, अब तक किसी भी तरह के असामान्य या बढ़े हुए रेडिएशन स्तर के संकेत नहीं मिले हैं, जो फिलहाल राहत की बात है।

उन्होंने आगे कहा कि परमाणु स्थलों को निशाना बनाना सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बेहद गंभीर खतरा पैदा करता है। ऐसे हमले न केवल तत्काल तबाही ला सकते हैं, बल्कि लंबे समय तक असर डालने वाले रेडिएशन संकट को भी जन्म दे सकते हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सक्रिय तैयारी शुरू कर दी है। युद्ध शुरू होने के बाद से डब्ल्यूएचओ ने 13 देशों में अपने स्टाफ और यूनाइटेड नेशन्स के कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया है, ताकि किसी संभावित परमाणु आपदा की स्थिति में स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल का प्रभावी तरीके से सामना किया जा सके।

टेड्रोस ने इसके साथ ही शांति अपील की। उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा- युद्ध शांति नहीं लाता। यह तो बस अगली पीढ़ी को नफरत करने के नए कारण सुझाता है, इसलिए शांति चुनें।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने जैक एडवर्ड्स की जगह इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने जैक एडवर्ड्स की जगह बिग बैश लीग 2026 के खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच डेविड पेन को टीम में शामिल किया है। एडवर्ड्स पैर की चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए थे। 35 साल के इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पेन का करियर प्रथम श्रेणी क्रिकेट छोड़ने के बाद से फिर से पटरी पर आ रहा है। वह काउंटी चैंपियनशिप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

डेविड पेन ने अप्रैल 2011 में डेब्यू किया था लेकिन वह सिर्फ एक वनडे ही खेल पाए। उनका करियर चोट से प्रभावित रहा। इसके कारण उन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट छोड़ दिया और तब से देश और विदेश दोनों जगह टी20 सर्किट में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 233 टी20 खेले हैं और 21.16 के औसत और 8.03 के इकोनमी रेट से 304 विकेट लिए हैं। 

Tue, 24 Mar 2026 16:51:30 +0530

  Videos
See all

Middle East Crisis: महायुद्ध में..‘टॉक एंड स्ट्राइक’ का ट्विस्ट ! PMF Attack | Nuclear | Trump Talks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:45:07+00:00

Excavator clears debris in Beirut, Lebanon, after Israeli strikes. #Lebanon #Israel #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:40:00+00:00

Israel vs Iran | Munir: ईरान के खिलाफ बड़ी साजिश कर रहा है पाकिस्तान बड़ा खुलासा! India vs Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:38:14+00:00

jail से रिहा होने के बाद Election लड़ने के सवाल पर अब क्या बोले Anant Singh? । #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:36:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers