औषधीय गुणों से भरपूर ये'माउथ फ्रेशनर चाय', स्वाद के साथ सेहत का दावा
हर्बल और औषधीय चाय की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. इसी कड़ी में डाल्टनगंज निवासी शिव कुमार पांडे ने एक अनोखी चायपत्ती तैयार की है, जो स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद बताई जा रही है. उनकी बनाई चायपत्ती औषधीय गुणों से भरपूर है. इससे बनी चाय न केवल ताजगी देती है, बल्कि गठिया, जोड़ों के दर्द, सिरदर्द और पाचन संबंधी समस्याओं में भी राहत पहुंचा सकती है. इसकी विशेषता यह है कि इसमें किसी भी प्रकार के मसाला पाउडर का उपयोग नहीं किया गया है. इसके बजाय शुद्ध चायपत्ती में इलायची, गुलाब, लौंग, दालचीनी, जावित्री, अदरक और सौंफ के प्राकृतिक तेलों का मिश्रण किया गया है, जिससे इसकी सुगंध और औषधीय गुण दोनों बढ़ जाते हैं. इस चाय की एक खास पहचान यह भी है कि इसे पीने के बाद मुंह लंबे समय तक ताजगी से भरा रहता है. इसी वजह से इसे ‘माउथ फ्रेशनर चाय’ भी कहा जा रहा है.
केरल में खत्म होगा लेफ्ट का तिलिस्म? 'कमल' रोकेगा विजयन का विजय रथ, मुस्लिम-ईसाई वोटबैंक पर बीजेपी की सेंधमारी
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने बीजेपी को कांग्रेस की 'बी-टीम' बताकर खारिज करने की कोशिश की थी. इसके जवाब में शाहनवाज हुसैन ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की ये बौखलाहट साफ बता रही है कि उन्हें बीजेपी के सत्ता में आने का खौफ सताने लगा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















