दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से जलभराव, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम; रेड अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से जलभराव, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम; रेड अलर्ट जारी
Photos: 2 कप चाय, एक जैसी लोकेशन... सीक्रेट डेट पर निकले हर्षवर्धन-संजीदा, एक जैसी तस्वीरों ने रिलेशनशिप किया कन्फर्म?
Harshvardhan Rane: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे और अभिनेत्री संजीदा शेख एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने हाल ही में पुणे के पास पानशेत से अपनी-अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। हालांकि दोनों किसी भी तस्वीर में साथ नजर नहीं आए, लेकिन पोस्ट में दिखाई गई लोकेशन और कई समान चीजों ने फैंस को यह अंदाजा लगाने पर मजबूर कर दिया कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे थे।
वेकेशन की तस्वीरों ने खींचा ध्यान
हर्षवर्धन राणे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह खुले माहौल में चाय बनाते और ऑमलेट तैयार करते नजर आए। उन्होंने उस खूबसूरत होमस्टे की झलक भी दिखाई, जहां वह रुके हुए थे।
वहीं, संजीदा शेख ने भी लगभग उसी जगह से अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उनकी एक फोटो में मेज पर दो कप चाय रखे दिखाई दिए, जबकि दूसरी तस्वीर में उसी तरह के पैन और स्टोव पर ऑमलेट बनता नजर आया, जैसा हर्षवर्धन की पोस्ट में देखा गया था। इसके अलावा दोनों पोस्ट की हरियाली और बैकग्राउंड भी काफी हद तक एक जैसे लगे।
डेटिंग की चर्चा ते, फैंस ने लगाए कयास
दोनों की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने समानताओं पर गौर करना शुरू कर दिया। कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में दावा किया कि दोनों एक साथ वेकेशन पर गए हैं।
एक यूजर ने लिखा, "लगता है आप दोनों साथ में हैं।" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "दूसरा चाय का कप शायद हर्षवर्धन के लिए है।" कई लोगों ने यह भी लिखा कि दोनों के रिश्ते की चर्चा अब और मजबूत होती दिखाई दे रही है।
दो फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख की मुलाकात काम के दौरान हुई थी। दोनों ने पहली बार निर्देशक बेजॉय नाम्बियार की फिल्म 'तैश' में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों 'कुन फाया कुन' में भी एक साथ नजर आए। इन प्रोजेक्ट्स के बाद से दोनों की अच्छी दोस्ती की खबरें अक्सर सामने आती रही हैं।
संजीदा शेख की पर्सनल लाइफ
संजीदा शेख की शादी अभिनेता आमिर अली से हुई थी। दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया था। उनकी एक बेटी है, जिसकी परवरिश फिलहाल संजीदा कर रही हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Haribhoomi








