Responsive Scrollable Menu

Michael Boulos in Kochi: केरल में ट्रंप के दामाद की छुट्टियां, US Ambassador संग Alappuzha में पर्यटन का आनंद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलस शनिवार को केरल की निजी यात्रा के तहत अलाप्पुझा में हैं। ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप के पति बोलस दिन में पहले कोच्चि पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, उनके साथ भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान बोलस कोच्चि और पास के अलाप्पुझा में पर्यटन स्थलों पर जा सकते हैं। हालांकि, अधिकारियों ने उनके यात्रा कार्यक्रम की जानकारी की पुष्टि नहीं की है। 

इसे भी पढ़ें: US Senate में Todd Blanche की अग्निपरीक्षा, महज एक वोट से मिली Attorney General पद की मंजूरी

इससे पहले शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने कोच्चि में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सतीसन ने बाउलोस से भी बातचीत की, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने इन खबरों का खंडन किया। सरकारी सूत्रों ने पुष्टि की कि सथीसन की बैठक अमेरिकी राजदूत के साथ हुई थी। उन्होंने कहा, "यह एक आधिकारिक बैठक थी। इस बारे में कोई भी अन्य रिपोर्ट गलत थी। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने बताया कि बाउलोस और राजदूत गोर लगभग एक दशक से दोस्त हैं। प्रवक्ता ने कहा कि बाउलोस इस साल दूसरी बार अपने दोस्त से मिलने भारत आए हैं और वे यहां निजी हैसियत से आए हैं, न कि किसी आधिकारिक दौरे पर।

Continue reading on the app

Pakistan, सऊदी और तुर्किये के रक्षा समझौते से पश्चिम एशिया में काफी कम हो जाएगी US की रणनीतिक भूमिका

पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब के बीच हुए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते से पश्चिम एशिया में अमेरिका की रणनीतिक भूमिका काफी कम हो सकती है। पाकिस्तान के कुछ रक्षा विश्लेषकों ने यह बात कही। पश्चिम एशिया में व्याप्त तनाव के मद्देनजर बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच तीनों देशों ने शुक्रवार को एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत किसी एक देश पर हमले को तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कागज के टुकड़े जान नहीं बचाते...पाकिस्तान-तुर्की डील के बाद सऊदी पर दमकर दहाड़ा भारत का दोस्त

रक्षा विश्लेषक और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक पूर्व प्रमुख के बेटे अब्दुल्ला हमीद गुल ने कहा कि यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी देशों को सुरक्षा मुहैया कराने की अमेरिका की क्षमता को लेकर क्षेत्र में शंकाएं बढ़ रही हैं। गुल ने कहा, “खाड़ी देशों में अमेरिका के 27 सैन्य अड्डे थे और उनमें से 17 को अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान ईरान ने तबाह कर दिया। इससे क्षेत्र में ये सवाल उठने लगे कि क्या अमेरिकी वाकई उनकी रक्षा कर सकते हैं।

इसी वजह से ऐसे समझौते करने की जरूरत पड़ी।” गुल ने कहा कि इस समझौते के साथ ही क्षेत्र में अमेरिका की भूमिका बहुत कम या कहें कि खत्म सी हो जाएगी।” गुल ने कहा, “कतर और कुवैत भी जल्द ही पाकिस्तान के साथ इसी तरह के समझौतों में शामिल होंगे।” उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों को आभास हो गया था कि ईरान के बजाय इजराइल उनके लिए बड़ी सुरक्षा चुनौती खड़ी कर सकता है। विदेश मामलों के विशेषज्ञ मोहम्मद मेहदी ने कहा कि इस समझौते ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की स्थिति को लेकर धारणा बदल दी है। उन्होंने कहा, दुनिया में पाकिस्तान की स्थिति बदल गई है।

इसे भी पढ़ें: सालों बाद भारत ने निकाला बाहुबली, पाकिस्तान में मची खलबली

अब दुनिया पाकिस्तान को पश्चिम एशिया और मध्य एशिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देश के रूप में देख रही है। तुर्किये के इस तीन देशों के समझौते में शामिल होने से यूरोप में भी पाकिस्तान को अलग नजरिए से देखा जाएगा। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर फारूक हमीद ने कहा कि इस समझौते में यह प्रावधान है कि किसी एक सदस्य देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा, लिहाजा पाकिस्तान और भारत के बीच भविष्य में किसी तरह के संघर्ष के विरुद्ध यह प्रावधान ‘निवारक’ के रूप में काम करेगा।

Continue reading on the app

  Sports

टाइगर जिंदा है... संन्यास के बाद भी दहाड़ रहे स्टोक्स, लहराती गेंद पर उखाड़ फेंका स्टंप्स

ben stokes bowling video: बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट जरूर छोड़ दिया, लेकिन मैदान पर अब भी उनका जलवा जारी है. मेट्रो वन डे कप में वह जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं. कभी बल्ले से तो कभी गेंद से स्टोक्स धमाल मचा रहे हैं. डरहम के लिए खेलते हुए उन्होंने हाल ही में एक मैच में एक ऐसी गेंद फेंकी, जिसका वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. Sat, 8 Aug 2026 18:23:20 +0530

  Videos
See all

CM Yogi In Meerut: मेरठ में कांवड़ियों पर सीएम योगी ने जमकर की पुष्प वर्षा! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T13:09:19+00:00

शियाओ के खिलाफ सुन्नियों का फरमान, खामनेई से दूर रहें भारत के मुसलमान ! Bareilly | Sunni | Shia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T13:16:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers