Responsive Scrollable Menu

VIDEO गरुड़ पुराण के अनुसार जीवन में मिलने वाले 7 सकारात्मक संकेत, शुभ बदलाव से जुड़े माने जाते हैं ये संकेत

VIDEO गरुड़ पुराण के अनुसार जीवन में मिलने वाले 7 सकारात्मक संकेत, शुभ बदलाव से जुड़े माने जाते हैं ये संकेत

Continue reading on the app

लॉकअप में Shilpa Shinde को सताई सलमान की याद: बोलीं- Shivangi Joshi ने किया भद्दा कमेंट, होस्ट ने नहीं जताई आपत्ति

Shilpa Shinde Missed Salma Khan In Lock Up: नेटफ्लिक्स का रियालटी शो 'लॉकअप' खत्म हो गया है, लेकिन इसके चर्चे अब भी जारी हैं।बिग बॉस 11 की विनर और लॉकअप कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के शो को लेकर कई तरह के बड़े खुलासे किए है। 

शिवंगी जोशी ने की शिल्पा की बेइज्जती
शिल्पा और शिवांगी लॉकअप में अकसर एक-दूसरे से भिड़तीं रहती थी। शो में कई बार बार दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली है। जहां शिवांगी जोशी का यह पहला रियालटी शो था, वहीं रियालटी शो के फॉर्मेट से वाकिफ शिल्पा शिंदे इससे पहले बिग बॉस का हिस्सा रही। 

शो से बाहर आने के बाद शिल्पा ने मीडिया से बतचीत करते हुए बताया कि शो में उन्हें होस्ट के तौर पर सलमान खान की कमी खली है। उनका कहन है कि शो में शिवांगी ने उनकी बेइज्जती की है। 

क्या कहा था शिवांगी जोशी ने?
शो में शिवांगी अक्सर शिल्पा के काम न होने पर सवाल उठाती थी और इसके लिए उनकी पर्सनैलिटी को ज़िम्मेदार ठहराती थी। मीडिया इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने भावुक होते हुए कहा कि,‘सच कहू तो, कई बातें टेलीकास्ट नहीं हुईं। जिस तरह से मुझसे बात की गई, खासकर शिवांगी जोशी का मेरी उम्र और काम को लेकर मजाक उड़ाना (age-shaming और work-shaming), बहुत अपमानजनक था।

फराह और रितेश के व्यवहार पर क्या बोलीं शिल्पा?
शिल्पा ने शो के होस्ट पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने शिवांगी की इस हरकत पर कोई आपत्ति नहीं जताई और इसे शो में दिखाया भी नहीं गया। उन्होंने आगे कहा कि, मुझे लगता है फराह खान उन्हें कंटेस्टेंट के तौर पर पसंद करती थी और उन्होंने कभी किसी तरह का पक्षपात नहीं किया, लेकिन फिर भी जब उन्होंने शिवांगी के गेमप्ले की तारीफ की तो मुझे बुरा लगा। 

शिल्पा ने आगे कहा कि जब आप इस तरह के व्यवहार की सराहना करते है तो आज के युवाओं को ये मैसेज देते है कि बदतमीजी से बात करना और इस तरह से जवाब देना ही अच्छा गेम खेलना है। शिल्प ने कहा कि, मुझे यह पसंद नहीं आया, और सच कहू तो मुझे सलमान सर की बहुत याद आई क्योंकि उनके जैसा कोई नहीं है।

शिवांगी का हर को-एक्टर के साथ अफेयर
शिल्पा ने शो में बार-बार शिवांगी पर अपनी पर्सनैलिटी का दिखावा करने और अपने गेम को आगे बढ़ाने के लिए हर्षद चोपड़ा का इस्तमाल करने का आरोप लगाया। दोनों के बीच तब जबरदस्त झगड़ा हुआ जब शिल्पा ने दावा किया कि शिवांगी के लगभग उन सभी को-एक्टर्स के साथ अफेयर रहे हैं जिनके साथ उन्होंने काम किया है।

यह भी पढ़े- 'The Traitors 2’ का ट्रेलर रिलीज, शो में श्वेता तिवारी का बड़ा खुलासा; बोलीं- 'मैंने अपने पतियों को चीट करते पकड़ा'

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर बना दूल्हा, एक्ट्रेस संग गुपचुप रचाई शादी, गिल-अभिषेक ने दी बधाई

ramandeep singh charlie chauhan wedding: भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर चुके हैं. पंजाब के क्रिकेटर और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे रमनदीप टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ एक निजी समारोह में सात फेरे लिए. शादी को काफी हद तक निजी रखा गया, जिसमें परिवार, करीबी दोस्तों के साथ क्रिकेट और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े चुनिंदा लोग शामिल हुए. Sat, 8 Aug 2026 13:39:27 +0530

  Videos
See all

Abhijeet Dipke Exposed News LIVE: हटा दिपके का 'मुखौटा'! खुल गई सारी पोल | CJP Controversy | Ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T08:10:48+00:00

सवारियों से भरा टेंपो नाले में जा समाया..Agra में बड़ा हादसा! #roadaccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T08:07:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers