Responsive Scrollable Menu

चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की

बीजिंग, 22 मार्च (आईएएनएस)। चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग ने पेइचिंग के ताओयुथाई स्टेट गेस्टहाउस में एजएसबीसी, यूबीएस, स्टैंडर्ड चार्टर्ड समेत दसेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की।

हे लीफंग ने कहा कि वर्तमान में चीनी अर्थव्यवस्था स्थिरता, सृजन और गुणवत्ता से बढ़ रही है। 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन उच्च स्तरीय खुलेपन पर कायम रहेगा और गुणवत्तापूर्ण विकास बढ़ाएगा। यह बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए अधिक बाजार मौके प्रदान करेगा। चीन बहुराष्ट्रीय कंपनियों का चीन में निवेश बढ़ाने और निरंतर सहयोग गहराने का स्वागत करता है।

मुलाकात के दौरान बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों ने कहा कि वे चीनी अर्थव्यवस्था पर पक्का विश्वास रखते हैं और चीनी बाजार के विस्तार में लगेंगे और चीन में निवेश बढ़ाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पटना के गांधी मैदान में 114वें बिहार दिवस समारोह का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास

अपनी गौरवशाली विरासत को संजोए और भविष्य की नई उड़ान भरने के संकल्प के साथ, पटना के गांधी मैदान में आज 114वें बिहार दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ.अगले तीन दिनों तक बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान और उसके बाहर भी कई भव्य आयोजन किए जाएंगे. इस वर्ष का मुख्य विषय "उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार" है, जो राज्य के सर्वांगीण विकास का प्रतिबिंब है.

गांधी मैदान में बिहार दिवस की भव्य शुरुआत

पटना के गांधी मैदान में तीन दिनों तक चलने वाले समारोह के पहले दिन गांधी मैदान विभिन्न विभागों के स्टॉल्स और प्रदर्शनियों से सराबोर दिखा, जहां शासन और प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया.

विभागीय स्टॉल्स बने आकर्षण का केंद्र

समारोह में प्रमुख रूप से ग्रामीण कार्य विभाग (सुदृढ़ ग्रामीण सड़कें एवं उन्नत बिहार), सूचना एवं जन-संपर्क विभाग (नारी सशक्तिकरण), सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग (महिला एवं बाल विकास), स्वास्थ्य विभाग (निःशुल्क हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता), विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी विभाग, सेबी (SEBI), बिहार राष्ट्रभाषा परिषद (पुस्तक मेला), भारतीय डाक विभाग (PLI, IPPB एवं आधार सेवा), आर्ट ऑफ लिविंग (तनाव मुक्ति), मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग (नशामुक्त बिहार), श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग (बाल श्रम मुक्त बिहार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (कृषि वानिकी एवं प्रदूषण नियंत्रण), गन्ना उद्योग विभाग (समृद्ध उद्योग), युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग (AI अवेयरनेस, ड्रोन मेकिंग, कुशल युवा प्रोग्राम एवं मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना), तथा योजना एवं विकास विभाग (मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता) के स्टॉल्स मुख्य आकर्षण हैं.

शिक्षा और तकनीक का संगम

शिक्षा विभाग के विशाल टेंट में विशेष रूप से 'मिशन निपुण बिहार', प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL), गणित ओलंपियाड, क्विज प्रतियोगिता, और शिक्षकों व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक मंच पर संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया. यहाँ साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, भूकंप सुरक्षा के लिए सुरक्षित भवन निर्माण, सड़क सुरक्षा, 'ओ प्लस इनोवेशन' (ड्रोन तकनीक), और 'आशदीप पुनर्वास' केंद्र के माध्यम से ब्रेल लिपि की जानकारी दी गई.

स्वास्थ्य और सुरक्षा पर खास फोकस

इसके अतिरिक्त, मेदांता अस्पताल द्वारा लू से बचाव की जानकारी, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा स्वास्थ्य जांच, एआईएमएस पटना का स्वास्थ्य जागरूकता काउंटर, और बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा अग्नि सुरक्षा यंत्रों का लाइव प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा. ट्रांसजेंडर जागरूकता, शिल्प कुटीर (हस्तकला एवं क्ले आर्ट), और मेडिटेशन के स्टॉल्स ने सामाजिक समरसता और आंतरिक शांति का संदेश दे रहा है.

आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में मजबूत कदम

तीन दिनों तक चलने वाला यह समारोह न केवल बिहार की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि यह आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है, जहाँ हर विभाग तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल के माध्यम से प्रदेश की जनता को सशक्त बना रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

बेन डकेट का बड़ा फैसला: आईपीएल से अचानक लिया नाम वापस, BCCI सिखाएगी सबक!

Ben Duckett Pulled out of Ipl 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज़ बेन डकेट ने बड़ा फैसला लेते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। 31 साल के डकेट को इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन सीजन शुरू होने से कुछ दिन पहले ही उन्होंने भारत दौरे पर नहीं आने का फैसला किया।

डकेट ने अपने इस फैसले के पीछे इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने की इच्छा और खुद को फिट रखने की जरूरत बताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह फैसला आसान नहीं था लेकिन वह अपने इंटरनेशनल करियर को लंबा करना चाहते और इसके लिए उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार रहना जरूरी है।

डकेट अचानक आईपीएल से हटे
उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैंस से माफी भी मांगी। डकेट ने कहा कि वह इस टीम के लिए खेलने को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन उनका यह फैसला टीम की तैयारियों को प्रभावित कर सकता है, जिसके लिए उन्हें खेद है।

डकेट का हालिया प्रदर्शन फीका रहा था
डकेट का हालिया प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। पिछले साल एशेज सीरीज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 221 रन बनाए। इसके अलावा, उस दौरान वह एक विवाद में भी फंस गए थे, जब ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच नोसा ट्रिप के दौरान उनकी कुछ हरकतों पर सवाल उठे थे।

अब डकेट इंग्लैंड लौटकर काउंटी क्रिकेट खेलने पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि वह नॉटिंघमशर के लिए काउंटी चैंपियनशिप में खेलकर अपनी फॉर्म वापस पाना चाहते हैं, ताकि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बेहतर तैयारी कर सकें। उनके मुताबिक, काउंटी क्रिकेट ही उनके टेस्ट करियर की नींव रहा और वही उन्हें आत्मविश्वास देता है।

बीसीसीआई डकेट पर कार्रवाई कर सकती
डकेट पर इस फैसले का बड़ा असर पड़ सकता। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के नियमों के मुताबिक, अगर कोई विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में बिकने के बाद सीजन शुरू होने से ठीक पहले खुद को उपलब्ध नहीं कराता है, तो उसे दो साल के लिए आईपीएल और ऑक्शन से बैन किया जा सकता है।

ऐसा ही मामला पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक के साथ भी हुआ था, जिन्हें आखिरी समय पर नाम वापस लेने के कारण दो साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया गया था। संयोग से, उस समय भी वह दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे।

डकेट ने साफ किया कि उनका यह फैसला पूरी तरह निजी है और वह इंग्लैंड के लिए लंबे समय तक तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में यह फैसला उनके करियर के लिए सही साबित होगा।

Tue, 24 Mar 2026 19:47:43 +0530

  Videos
See all

गांधी संग जो किया ईद पर, उसका उनको अफसोस नही..ऐसी ओछी हरकत करना, उनकी नजरों में दोष नहीं.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:00:15+00:00

Harish Rana Case: 13 सालों की पीड़ा से Harish Rana को मिली मुक्ति! | Passive Euthanasia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:56:02+00:00

News Ki Pathshala Live | Sushant Sinha | दो दिन में PM Modi ने दूसरी बार ALERT मोड ऑन कर दिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:56:59+00:00

News Ki Pathshala | ईरान बोला धमकी से डर गए ट्रंप ! | #war #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers