Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान में खर्च कटौती अभियान,PSL में दर्शकों की एंट्री नहीं:टूर्नामेंट सिर्फ लाहौर-कराची में ही खेल जाएगा; ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द हुई

पाकिस्तान ने खर्च कटौती अभियान के तहत अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री नहीं होगी। इसके साथ ही टूर्नामेंट के सभी मैच सिर्फ लाहौर और कराची में खेले जाएंगे। 26 मार्च से शुरू होने वाली लीग की ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बताया कि इस पर प्रधानमंत्री और सुरक्षा एजेंसियों के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया गया। नकवी ने कहा, सरकार ने मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए लोगों की आवाजाही सीमित रखने की सलाह दी है। ऐसे में स्टेडियम में हजारों दर्शकों को लाना सही नहीं था, इसलिए मैच खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया गया। दरअसल, ईरान जंग के कारण पूरे एशिया में तेल संकट गहरा गया है। कच्चे तेल के रेट दोगुने होने से पाकिस्तान सरकार को पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ रहा है, लेकिन सरकार ने इसके मुताबिक रेट नहीं बढ़ाए हैं, जिससे बढ़ी कीमतों का असर सरकारी खजाने पर पड़ रहा है। पहले 6 वेन्यू डिसाइड हुए थे पहले PSL के मैच 6 शहरों में होने थे, लेकिन अब यात्रा और संसाधनों को कम करने के लिए इसे सिर्फ दो शहरों तक सीमित कर दिया गया है। फैसलाबाद, पेशावर और रावलपिंडी समेत अन्य शहरों में होने वाले मैच रद्द कर दिए गए हैं। नकवी ने पेशावर के लोगों से माफी भी मांगी और भविष्य में वहां मैच कराने का भरोसा दिया। 26 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट PSL का 11वां सीजन 26 मार्च से लाहौर में शुरू होगा। पहला मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में घरेलू खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें खास तौर पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शामिल हैं। फ्रेंचाइजी की भरपाई PCB करेगा दर्शकों के बिना मैच होने से फ्रेंचाइजी को होने वाले नुकसान की भरपाई PCB करेगा। नकवी ने कहा कि टिकट से होने वाली कमाई फ्रेंचाइजी के लिए अहम होती है, इसलिए बोर्ड इस नुकसान को कम करने की कोशिश करेगा। पहले से खरीदे गए सभी टिकट 72 घंटे के भीतर रिफंड किए जाएंगे। नकवी ने फैंस से इसके लिए माफी भी मांगी। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सभी इंतजाम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार हैं और खिलाड़ियों के आने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फ्रेंचाइजी, स्पॉन्सर्स ने भी टूर्नामेंट कराने के फैसले का समर्थन किया है। इस्लामाबाद और लाहौर के 3-3 खिताब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 2016 से 2025 तक के इतिहास में इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स सबसे सफल टीमें रही हैं। दोनों ने 3-3 बार खिताब अपने नाम किया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2016, 2018 और 2024 में ट्रॉफी जीती, जबकि लाहौर कलंदर्स ने 2022, 2023 और 2025 में चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा बाकी टीमों में मुल्तान सुल्तांस, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी ने एक-एक बार खिताब जीता है। मुल्तान ने 2021, क्वेटा ने 2019, कराची ने 2020 और पेशावर ने 2017 में ट्रॉफी अपने नाम की। -------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्डफ्लाइट वाली खबर को नकारा RCB से ऐसी कोई डिमांड नहीं की; इंस्टाग्राम पर हंसने वाली इमोजी लगाई IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मांगने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए इंस्टाग्राम पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

होटल-रेस्टोरेंट्स LPG की जगह PNG चुनें:सरकार ने गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को जल्दी कनेक्शन देने को कहा, राज्यों को कल से 20% ज्यादा गैस

मिडल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे होटल, रेस्टोरेंट और कैंटीन जैसे कॉमर्शियल संस्थानों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन देने में प्राथमिकता दें। ताकि उन्हें लगातार जरूरी गैस मिलती रहे। सरकारी दफ्तरों को भी PNG पर शिफ्ट होने की सलाह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों को पत्र लिखकर गैस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी मंजूरियों में तेजी लाने को कहा है। सरकार चाहती है कि पेंडिंग पड़े प्रोजेक्ट्स और नए परमिशन जल्द से जल्द क्लियर हों। साथ ही, केंद्र सरकार के सभी दफ्तरों, कॉलोनियों और कैंटीन को भी सलाह दी गई है कि जहां भी संभव हो, वे LPG छोड़कर PNG का इस्तेमाल शुरू करें। सरकार ने राज्यों को LPG सप्लाई 20% बढ़ाई केंद्र ने देश में जारी गैस संकट के बीच राज्यों को LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। 23 मार्च से राज्यों को अब पहले के मुकाबले 20% ज्यादा गैस दी जाएगी। इसके बाद राज्यों को मिलने वाली कुल सप्लाई संकट से पहले के स्तर (प्री-क्राइसिस लेवल) के 50% तक पहुंच जाएगी। सरकार ने कहा है कि इस बढ़ाई गए गैस सप्लाई में सामुदायिक रसोई, रेस्टोरेंट, ढाबों, होटलों और इंडस्ट्रियल कैंटीन को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता से 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्या है 'प्री-क्राइसिस लेवल'? 'प्री-क्राइसिस लेवल' का मतलब उस समय से है जब देश में गैस संकट शुरू नहीं हुआ था। फिलहाल राज्यों को बहुत कम सप्लाई मिल रही थी, जिसे अब बढ़ाकर पुरानी डिमांड का आधा (50%) किया गया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग मिडिल ईस्ट से कच्चे तेल और गैस सप्लाई लगभग रुक गई है। इसके चलते शुरुआत में होटलों जैसे कमर्शियल संस्थानों को होने वाली LPG आपूर्ति में कटौती की गई थी, ताकि घरेलू सिलेंडर की सप्लाई में परेशानी न हो। ईरान-अमेरिका और इजराइल जंग से गैस की कमी ईरान पर 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने मिलकर हमला किया। दोनों देशों ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल साइटों और परमाणु सुविधाओं पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इन हमलों में सुप्रीम लीडर अली खामेनी समेत कई बड़े अधिकारी मारे गए। इस अभियान को अमेरिका ने “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” नाम दिया। इस युद्ध के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ गया और सप्लाई प्रभावित हुई। यही रास्ता भारत के लिए बहुत अहम है, क्योंकि देश का करीब 80-85% LPG यहीं से आता है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG आयातक है और 60% से ज्यादा गैस बाहर से मंगाता है। इसी वजह से देश में LPG की कमी जैसी स्थिति बनी। हालांकि, सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा और साफ किया कि देश में गैस और तेल की कोई कमी नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

Satta Sammelan 2026: अक्षर पटेल किस हादसे की वजह से टीम इंडिया में पहुंचे? बताई दिल की बात

अक्षर पटेल ने भारत के लिए 15 टेस्ट में 57 विकेट हासिल किए हैं, साथ ही उनके बल्ले से 688 रन निकले हैं. 71 वनडे मैचों में उन्होंने 858 रन बनाए और उन्होंने 75 विकेट हासिल किए.टी20 इंटरनेशनल में इस खिलाड़ी ने 702 रन बनाने के अलावा 97 विकेट हासिल किए हैं. Tue, 24 Mar 2026 13:32:43 +0530

  Videos
See all

UP News: Varanasi में Cylinder Blast से मकान जमींदोज होने का CCTV देखो |UP Police |LPG Gas | Injured #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:15:06+00:00

Isreal Iran War: Tel aviv में फिर बरसा ईरान का कहर, जगह जगह गिरीं मिसाइलें | Middle East Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:09:11+00:00

Israel Missile Alert: ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइल दागी, Iron Dome सक्रिय | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:10:33+00:00

SC का बड़ा निर्णय धर्म बदलने पर खत्म होगा SC दर्जा | #supremecourt #viralnews #viralvideo #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:11:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers