केंद्र खनिजों की नीलामी का सातवां चरण सोमवार से शुरू करेगा
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ मिलकर सोमवार को खनिज ब्लॉकों की नीलामी के महत्वपूर्ण और रणनीतिक 7वें चरण का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी खान मंत्रालय द्वारा रविवार को दी गई।
गुजरात: कच्छ में ‘रोड टू इनफिनिटी’ से खुलेगी विकास की नई राह, दूरी घटेगी और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
कच्छ, 22 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात में कच्छ का खडीर बेट इलाका बड़े बदलाव का साक्षी बन रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के दूरदर्शी विजन के तहत इस क्षेत्र में सफेद रेगिस्तान और समुद्र को चीरते हुए एकला से बम्भंका तक 22 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। कच्छ के ‘रोड टू हेवन’ की तर्ज पर 140 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही इस ‘रोड टू इनफिनिटी’ से खडीर बेट के 12 गांवों की 12,000 से अधिक आबादी को लाभ होगा और सही मायने में यहां विकास का सूरज उगेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama




















