Responsive Scrollable Menu

कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्डफ्लाइट वाली खबर को नकारा:RCB से ऐसी कोई डिमांड नहीं की; इंस्टाग्राम पर हंसने वाली इमोजी लगाई

IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मांगने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए इंस्टाग्राम पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर थी कि कोहली ने RCB मैनेजमेंट के सामने एक खास शर्त रखी है। इन रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अगर दो मैचों के बीच 3 दिन से ज्यादा का गैप होता है, तो कोहली चार्टर्ड फ्लाइट से लंदन अपने परिवार के पास जाएंगे और मैच से पहले वापस लौट आएंगे। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की रिपोर्ट, लाफिंग इमोजी लगाई विराट कोहली ने इन दावों वाली एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट अपनी स्टोरी पर शेयर किया और साथ में लाफिंग इमोजी (हंसने वाली इमोजी) लगाई। कोहली पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ लंदन में ही वक्त बिता रहे हैं। 28 मार्च को पहला मैच हैदराबाद से IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन टीम बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। पिछले सीजन में पहली बार खिताब जीतने वाली RCB इस बार भी कोहली के बल्ले से रनों की बारिश की उम्मीद कर रही है। कोहली 18 सालों से इसी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। IPL में 9,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं इस सीजन में विराट कोहली कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। वे IPL इतिहास में 9,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बनने की दहलीज पर हैं। वर्तमान में कोहली के नाम 267 मैचों में 8,661 रन दर्ज हैं, जिसमें 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, वे किसी एक टी-20 टीम (RCB) के लिए 10,000 रन (IPL और चैंपियंस लीग मिलाकर) पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन सकते हैं। अभी उनके नाम 282 मैचों में 9,085 रन हैं। 14,000 रनों के क्लब में शामिल होने का मौका विराट कोहली टी-20 फॉर्मेट के ओवरऑल रिकॉर्ड्स में भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वे टी-20 क्रिकेट में 14,000 रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन सकते हैं। अब तक केवल क्रिस गेल (14,562), कीरोन पोलार्ड (14,482), एलेक्स हेल्स (14,449) और डेविड वॉर्नर (14,028) ही इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं। कोहली के अभी 414 मैचों में 13,543 रन हैं। पिछले सीजन में भी रहा था शानदार प्रदर्शन IPL 2025 में भी विराट कोहली का बल्ला खूब चला था। उन्होंने 15 पारियों में 54.75 की औसत और 144.71 की स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे। वे अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे और पूरे टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर थे। ----------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… आकाश दीप IPL 2026 से बाहर हुए KKR के पेसर इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे; मेगा ऑक्शन में एक करोड़ में खरीदा था कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 से पहले एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। शनिवार को क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni: धोनी की दीवानगी कम नहीं, एक झलक पाते ही चेपॉक में गूंजा थाला-थाला; फीमेल फैन के निकले आंसू

MS Dhoni Viral Video: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स का ROAR 2026 फैन इवेंट यादगार बन गया, जब दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर कदम रखा। एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों फैंस जुटे थे और जैसे ही धोनी की एंट्री हुई, पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा।

धोनी को सामने देखकर एक महिला फैन भावुक हो गई और उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े। यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

धोनी का आखिरी सीजन हो सकता
धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब वह अपने करियर के आखिरी दौर में हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा का मानना है कि IPL 2026 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में धोनी खिलाड़ी के साथ-साथ मेंटर की भूमिका में भी नजर आ सकते हैं।

कप्तानी ऋतुराज के पास ही रहनी चाहिए: उथप्पा
उथप्पा ने CSK की कप्तानी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उनका मानना है कि टीम को कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के पास ही रहने देनी चाहिए, भले ही टीम में संजू सैमसन जैसा विकल्प मौजूद हो।

संजू को राजस्थान से सीएसके ने ट्रेड किया
गौरतलब है कि हाल ही में हुए ट्रेड में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है जबकि रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान को भेजा गया।

उथप्पा के अनुसार, ऋतुराज को कप्तानी में और समय देने की जरूरत है ताकि वह धोनी की छाया से बाहर निकलकर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि जब तक धोनी टीम में हैं, रुतुराज पर दबाव बना रहेगा, इसलिए धीरे-धीरे धोनी को खुद को पीछे करना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस सीजन में धोनी बल्लेबाजी क्रम में नीचे आ सकते हैं। संभव है कि वह नंबर-7 की बजाय नंबर-8 पर बल्लेबाजी करें, ताकि युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिलें और टीम भविष्य के लिए तैयार हो सके। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए यह सीजन खास हो सकता है, क्योंकि अगर यह धोनी का आखिरी IPL होता है, तो हर मैच एक इमोशनल पल बन सकता है।

कुल मिलाकर, ROAR 2026 इवेंट ने यह दिखा दिया कि धोनी का क्रेज आज भी वैसा ही है। फैंस के दिलों में उनके लिए जो प्यार और सम्मान है, वह समय के साथ और भी गहरा होता जा रहा है।

Sun, 22 Mar 2026 20:14:17 +0530

  Videos
See all

War Update | Israel ने उड़ा दिया Al Qasmiya ब्रिज #shorts #viralvideo #viralnews #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T15:01:12+00:00

India Vs Pakistan: Munir के शियाओं को धमकाने वाले बयान पर आरजू काजमी ने क्या कहकर चौंकाया? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T15:01:26+00:00

Bhaiyaji Kahin:इज़राइल में एक भी हिंदू मंदिर दिखा दें #iranisraelwar #lpggascylinder #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T15:00:42+00:00

Lebanon में Airstrike, अहम पुल ध्वस्त | #warnews #iranisraelwar #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:59:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers