Responsive Scrollable Menu

4 लाख करोड़ साफ: मिडिल ईस्ट संघर्ष से कैसी हिली ग्लोबल एयरलाइन इंडस्ट्री? आगे क्या हो सकता

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक एविएशन इंडस्ट्री पर साफ दिखने लगा। अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच एयरलाइंस कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की टॉप 20 एयरलाइंस कंपनियों की मार्केट वैल्यू में करीब 53 अरब डॉलर (लगभग 4.4 लाख करोड़ रुपये) की गिरावट आ चुकी। यह कोविड-19 के बाद उद्योग का सबसे बड़ा संकट माना जा रहा।

इस पूरे संकट की जड़ में सबसे बड़ा कारण ईंधन की बढ़ती कीमतें हैं। 28 फरवरी से शुरू हुए इस तनाव के बाद जेट फ्यूल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। आमतौर पर एयरलाइंस की कुल लागत का करीब एक-तिहाई हिस्सा फ्यूल पर खर्च होता है, लेकिन अब यह लागत और ज्यादा बढ़ गई है। कई बाजारों में जेट फ्यूल की कीमत 200 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है, जिससे कंपनियों के मुनाफे पर सीधा असर पड़ा है।

होर्मुज संकट का भी एविएशन इंडस्ट्री पर असर
स्थिति को और गंभीर बना रहा है होर्मुज की खाड़ी का लगभग बंद होना। यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से करीब 20 फीसदी वैश्विक तेल सप्लाई गुजरती। इस रुकावट के चलते सप्लाई चेन प्रभावित हुई और कच्चे तेल की कीमतों में 50% तक उछाल देखने को मिला।

एयरलाइंस कंपनी की ऑपरेशनल लागत बढ़ी
एयरलाइंस कंपनियों को अब अपने ऑपरेशन में बड़े बदलाव करने पड़ रहे हैं। कई कंपनियों ने मिडिल ईस्ट के ऊपर से उड़ानें बंद कर दी हैं या उन्हें डायवर्ट किया जा रहा है। इससे फ्लाइट का समय बढ़ रहा है और ऑपरेशन लागत भी बढ़ रही है। यूरोप, एशिया और अफ्रीका को जोड़ने वाली लंबी दूरी की उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

फ्लाइट की टिकटों में होगा इजाफा
ईजी जेट के सीईओ केंटन जार्विस ने कहा कि यह स्थिति 2020 के बाद सबसे बड़ी उथल-पुथल है। वहीं लुफ्थांसा एयरलाइंस के सीईओ कार्स्टन स्पोहर ने साफ कहा कि टिकट की कीमतें बढ़ना तय है, क्योंकि कंपनियां इस अतिरिक्त खर्च को खुद नहीं झेल सकतीं। उन्होंने बताया कि प्रति यात्री औसत मुनाफा करीब 10 यूरो होता है, ऐसे में बढ़ती लागत को एडजस्ट करना मुश्किल है।

इस संकट के चलते एयर फ्रांस-केएलएम जैसी कंपनियां भी संभावित ईंधन की कमी को लेकर तैयारियां कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर कुछ रूट्स पर सेवाएं घटाने की योजना बनाई जा रही है। वहीं यूनाइ़डेट एयरलाइंस ने पहले ही अपने फ्लाइट शेड्यूल में कटौती शुरू कर दी है।

एयरलाइंस कंपनियों के शेयर गिरे
शेयर बाजार में भी इस संकट का असर साफ दिख रहा । एयरलाइंस कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे हैं और निवेशक आगे और नुकसान की आशंका जता रहे हैं। कम लागत वाली एयरलाइन विज्ज एयर सबसे ज्यादा शॉर्ट किए जाने वाले शेयरों में शामिल हो गई है।

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रमुख विली वॉल्श ने इसे “बड़ा संकट” बताया है, हालांकि उन्होंने इसे कोविड से थोड़ा कम गंभीर माना। उन्होंने 9/11 के बाद ट्रांस-अटलांटिक यात्रा में आई गिरावट से इसकी तुलना की।

कुल मिलाकर, एविएशन इंडस्ट्री एक बार फिर अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। अगर यह संघर्ष लंबा खिंचता है, तो कमजोर कंपनियों पर वित्तीय दबाव और बढ़ सकता है। फिलहाल, महंगा ईंधन, कम होती मांग और ऑपरेशन में बाधाएं इस सेक्टर के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी हैं।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

UP News Live : UP में बढ़ी चुनावी हलचल ! Akhilesh Yadav | Dimpel Yadav | Yogi Adityanath | Women |

UP News Live : UP में बढ़ी चुनावी हलचल ! Akhilesh Yadav | Dimpel Yadav | Yogi Adityanath | Women Empowerment | Times Now Navbharat | #womenempowerment #akhileshyadav #dimpleyadav #samajwadiparty #yogiadityanath #hindinews #hindinewslive #live #livenews #latestnews #topnews #todaynews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat Join us for the latest updates on Times Now Navbharat Live TV. Stay informed and engaged with our in-depth reporting, exclusive interviews, and real-time updates. Don't miss out on the most crucial news stories from India and around the world. Subscribe to our channel and hit the notification bell to stay updated with all the breaking news, Hindi News, live hindi news, election news live, rajasthan news, mp news, up news, bihar news, pm modi news, hindi news live, live news in hindi, hindi latest news, livetv, live tv , times live, hindi news, Israel war live , News, Sports News, Entertainment News and live updates

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट इतिहास के 5 सबसे युवा कप्तान, जिन्होंने उम्र को दी मात, एक कैप्टन ने 100 से अधिक मैचों में कप्तानी का बनाया विश्व कीर्तिमान

Youngest captains in Test: टाइगर पटौदी से राशिद खान तक. टेस्ट इतिहास के ये हैं वो 5 जांबाज जिन्होंने उम्र के हर गणित को मात दी. महज 20-21 की उम्र में जब खिलाड़ी टीम में जगह बनाने को तरसते हैं, तब इन 'वंडर किड्स' ने कप्तानी का कांटों भरा ताज पहनकर दुनिया को घुटनों पर ला दिया. नवाब पटौदी के नवाबी तेवर से लेकर अफगानी जादूगर राशिद के रिकॉर्ड तक. ये है इन 5 सबसे युवा सेनापतियों की अनसुनी दास्तां. Sun, 22 Mar 2026 16:30:34 +0530

  Videos
See all

New Income Tax Rules: 1अप्रैल से बदल जाएंगे Income Tax के 8 बड़े नियम! | Top | ITR Forms |1st April #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:00:42+00:00

Iran Attack on Israel: ईरान के बाद Kim Jong Un पर अटैक करेंगे ट्रम्प? | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:08:18+00:00

Mathura Farsa Baba Murder Case: फरसा बाबा की मृत्यु पर बोले SSP श्लोक कुमार | Gau Rakshak | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:03:36+00:00

Punjab-Rajasthan Water Dispute: पानी पर पंजाब-राजस्थान में सियासी संग्राम तेज | Bhagwant Mann #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:13:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers