मिडिल ईस्ट संघर्ष और ऊर्जा संकट वैश्विक चिंता, शांति और संवाद ही समाधानः सुखदेव भगत
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और ऊर्जा संकट को लेकर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ऊर्जा संकट केवल भारत तक सीमित नहीं है। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ने वाला है। बुनियादी ढांचे और कई नागरिक क्षेत्रों में हमले हो रहे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय है।
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, लगभग 22 देशों ने स्टेट ऑफ होर्मुज खोलने पर चर्चा की है, जिससे पता चलता है कि यह मुद्दा सिर्फ दो देशों के बीच का नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। मेरा मानना है कि संवाद और शांति ही एकमात्र रास्ता है। भारत में इस बारे में पहल कर रहा है तो अच्छी बात है।
कांग्रेस सांसद ने युद्ध को लेकर कहा, यह सिर्फ ब्रिक्स का मामला नहीं है। मेरा मानना है कि जी 7 से लेकर अन्य सभी प्रमुख देशों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों को भी स्थिति पर बारीकी से नजर रखनी चाहिए, खासकर जहां मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। मेरा मानना है कि युद्ध कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। संवाद और कूटनीति ही मुद्दों को सुलझाने का एकमात्र तरीका है। भारत हमेशा से शांति का दूत रहा है और उसे पहल करनी चाहिए।
इसके पहले 19 मार्च को कांग्रेस सांसद ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की इजरायल को धमकी पर कहा था, युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। भारत हमेशा से संवाद का पक्षधर रहा है। युद्ध न सिर्फ दोनों देशों के अहित में होते हैं, बल्कि अन्य संबंधित देशों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। युद्ध के दौरान धमकियों का कोई अंत नहीं होता है। इसलिए संवाद कायम होना चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रीय इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड की ओर से पाकिस्तान को अमेरिका के लिए बड़ा परमाणु खतरा बताए जाने पर सुखदेव भगत ने कहा था, पाकिस्तान हमेशा से आतंकवाद को संरक्षण देता रहा है। भारत शुरू से ही इस बात को दोहराता रहा है। अब अगर अमेरिका भी महसूस कर रहा है तो ये अच्छी बात है। मेरा मानना है कि जो आतंकवाद को संरक्षण दे, वह देश पूरे विश्व के लिए कभी अच्छा नहीं हो सकता है।
--आईएएनएस
ओपी/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
PSL को दिखाया ठेंगा, अब IPL में एंट्री लेगा ये विदेशी कप्तान, RR में सैम करन को करेगा रिप्लेस
IPL 2026 के शुरू होने से पहले कई टीमों को झटके लगे हैं और उनके खिलाड़ी इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं. राजस्थान रॉयल्स को सैम करन के रूप में एक बड़ा झटका लगा, जो चोट के चलते बाहर हो गए. मगर, अब खबर आ रही है कि RR सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर एक विदेशी कप्तान को अपने साथ जोड़ने वाली है, जिसने हाल ही में पीएसएल खेलने से मना कर दिया है. तो आइए जानते हैं कि आखिर वो खिलाड़ी कौन है...
सैम करन का रिप्लेसमेंट कौन बनेगा?
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर जिस खिलाड़ी को जोड़ने वाली है, रिपोर्ट्स की मानें, तो वह श्रीलंका के मौजूदा टी-20 कैप्टन दासुन शनाका हैं. शनाका एक तूफानी बल्लेबाज हैं और हाल ही में टी-20 विश्व कप में उन्होंने अपने बल्ले से गेंदबाजों की खूब कुटाई की थी. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स अब सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर इस श्रीलंकाई कप्तान को अपने साथ जोड़ सकती है.
आपको बता दें, शनाका ने IPL 2023 में 3 मुकाबले खेले थे, जिसमें 26 रन बनाए थे. उसके बाद वह आईपीएल में नजर नहीं आए, मगर, अब वह आईपीएल 2026 में वापसी करने के लिए तैयार हैं.
???? DASUN SHANAKA TO IPL ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 22, 2026
- Sri Lankan T20 Captain Shanaka chose IPL over PSL Contract. [Danushka Aravinda]
He will replace Sam Curran in Rajasthan Royals in IPL 2026. pic.twitter.com/e5dUddEBKw
अच्छे फॉर्म में हैं शनाका
दासुन शनाका एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं. उन्होंने टी-20 विश्व कप 2026 में 7 मुकाबले खेले, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 187.50 की स्ट्राइक रेट और 33 के औसत से 165 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई थी और उनका हाईएस्ट स्कोर 76* रनों का था. वहीं, उन्होंने 3 विकेट भी लिए थे.
शनाका के टी-20 आई रिकॉर्ड्स की बात करें, तो वह 131 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें 118 पारियों में 128.40 की स्ट्राइक रेट और 20.55 के औसत से 1921 रन बनाए हैं. साथ ही उन्होंने 25.10 के औसत से 46 विकेट भी लिए हैं.
PSL खेलने से इनकार कर चुके हैं शनाका
दासुन शनाका IPL 2026 में एंट्री करने वाले हैं, इससे पहले ये खबर आई कि वह पाकिस्तान सुपर लीग यानि PSL में खेलने से मना कर चुके हैं. दरअसल, श्रीलंका के कप्तान और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले और गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले दासुन शनाका ने निजी कारणों से पाकिस्तान सुपर लीग से हटने का फैसला लिया है. उन्होंने पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है.
IPL 2026 के लिए ऐसी है राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, शुभम दुबे, शिमरन हेटमायर, लुआन-ड्रे-प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, युद्धवीर चरक, रवींद्र जडेजा और सैम करन, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन
Book your tickets to #RRvCSK on @district_india and stand a chance to see your faves & win exclusive RR merch ????????
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 21, 2026
Contest ends on 25th March, 4:00 PM IST
*Valid only on General tickets pic.twitter.com/ycxpdA67gD
30 मार्च को RR खेलेगी अपना पहला मैच
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी. ये मुकाबला गुवाहाटी के बारासापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान ने अपनी पहली व एकमात्र आईपीएल ट्रॉफी 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में जीती थी. ऐसे में अब रियान पराग अपनी टीम को दूसरी ट्रॉफी जिताने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
ये भी पढ़ें: 18 साल का वर्ल्ड चैंपियन गेंदबाज IPL 2026 में मारेगा एंट्री, जानें किस खिलाड़ी का बनेगा रिप्लेसमेंट?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















