Responsive Scrollable Menu

18 साल का वर्ल्ड चैंपियन गेंदबाज IPL 2026 में मारेगा एंट्री, जानें किस खिलाड़ी का बनेगा रिप्लेसमेंट?

IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. उससे पहले तमाम टीमों के खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं. ऐसे में उन टीमों की चिंता बढ़ गई है. अब ये सभी टीमें चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके अपने खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट ढूंढ रही हैं. ऐसे में कई नए खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए फिर से इन टीमों के कैंप में बुलाया जा रहा है. तो वहीं आईपीएल 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रहे खिलाड़ियों के नाम पर भी फिर से विचार किया जा रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी टीमों के खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. सीएसके के नाथन एलिस, आरसीबी के जोश हेजलवुड, आरआर के सैम कुरेन और केकेआर के हर्षित राणा और आकाशदीप इस लिस्ट में शामिल हैं. 

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी अब पूरी तरह से कमजोर नजर आ रही है. टीम के प्रमुख गेंदबाज हर्षित राणा थे. वो घुटने की चोट के चलते बाहर हो गए हैं. उनके अलावा अनुभवी आकाशदीप भी बाहर हो गए हैं. हालांकि उनकी चोट और बाहर होने की आधिकारिक जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है. 

कौन होगा हर्षित राणा को रिप्लेसमेंट

अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स हर्षित राणा या आकशदीप के रिप्लेमेंट का जल्द ही ऐलान कर सकती है. हाल ही में हुई केकेआर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने कहा भी था कि, जल्द ही वो हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान करे देंगे. ऐसे में अब उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर एक 18 साल के वर्ल्ड चैंपियन गेंदबाज का नाम सामने आ रहा है. 

18 साल का ये गेंदबाज बन सकता है रिप्लेसमेंट

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आर.एस अंबरीश हैं. उनका पूरा नाम अंबरीश रामानुजम सुकुमार है. तमिलनाडु का ये तेज गेंदबाज बल्ले से भी धमाल मचाने की काबिलियत रखता है. अंबरीश का जन्म 28 मई 2007 को हुआ था. उनकी उम्र इस वक्त 18 साल हैं. 

आर.एस अंबरीश ने भारत को अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 का खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई थी. वो आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारत की उस अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे, जिसने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब भारत को दिया था. अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 में अंबरिश का प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट हासिल किए थे, जबकि 3 विकेट इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में हासिल किए थे.

आर.एस अंबरीश का अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

अंबरीश ने वर्ल्ड कप में 7 मैचों की 7 पारियों में कुल 11 विकेट हासिल किए थे. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/29 न्यूजीलैंड के खिलाफ रहा था. इसके साथ ही उन्होंने बल्ले से 7 मैचों की 4 पारियों में निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 73 रन बनाए थे. वो आईपीएल 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रह गए थे. अब अगर उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिलता है तो वो इस मौके को पूरी तरह से भूनाना चाहेंगे. वो हर्षित राणा की तरह गेंद से असरदार है, जब-जब टीम को उनकी जरूरत होगी वो बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें : IPL 2026: रोहित, सूर्या और हार्दिक ने लूटी महफिल, मुंबई इंडियंस के छठी बार चैंपियन बनाने का फूंका बिगुल

Continue reading on the app

गैस की किल्लत के बीच बड़ी राहत, अमेरिका से 16,714 टन LPG लेकर मंगलुरु पोर्ट पहुंचा 'पिक्सिस पायनियर'

LPG Cargo Ship: मंगलुरु पोर्ट पर केवल गैस ही नहीं, बल्कि कच्चे तेल की सप्लाई भी पहुंच रही है। पिक्सिस पायनियर से पहले रूस का एक विशाल जहाज 'एक्वा टाइटन' भी कच्चा तेल लेकर बीते दिन मंगलुरु पहुंचा था।बेंगलुरु सहित कर्नाटक के अन्य हिस्सों में होटल और रेस्टोरेंट गैस की कमी से बंद हो रहे थे, ऐसे में मंगलुरु पोर्ट पर उतरी यह खेप स्थानीय बाजार को बड़ी राहत देगी।

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली की IPL 2026 में लंदन-भारत चार्टर्ड फ्लाइट की मांग वाली खबर झूठी, सामने आई क्रिकेटर की प्रतिक्रिया, जानें क्या है पूरा सच

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) से जुड़ी एक खबर ने पिछले 24 घंटों में सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई। इस खबर में दावा किया गया था कि कोहली ने IPL 2026 सीजन के दौरान यात्रा के लिए एक विशेष मांग रखी … Sun, 22 Mar 2026 19:42:17 GMT

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: "US की निंदा करने से घबराए नहीं मनमोहन #iranisraelwar #lpggascylinder #bjp #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:45:00+00:00

Kanpur Viral Video | सांड के हमले में शख्स उछला, हालत गंभीर #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:43:57+00:00

Viral Video | टेक्नोलॉजी के दौर में Ajit Doval नहीं यूज करते फोन? | #ajitdoval #dhurandhar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:45:55+00:00

Bilaspur Viral Video | बदतमीजी पड़ी भारी, कानून ने लिया एक्शन #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:43:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers