'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की तीसरे दिन की कमाई में है जमीन आसमान का फर्क, कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे आप
Dhurandhar VS Dhurandhar 2 Box Office Collection: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है. जी हां, रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर ने रिलीज होते ही इतिहास रचना शुरू कर दिया है और भारतीय सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. फिल्म की शुरुआत ही बेहद शानदार रही और पहले तीन दिनों में ही इसने बड़ी कमाई कर ली. वहीं जब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (पार्ट 1) रिलीज हुई थी, तब उसने भी काफी अच्छा कलेक्शन किया था. ऐसे में चलिए हम आपको धुरंधर और धुरंधर 2 का तीसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं कि किसने कितनी कमाई की थी.
धुरंधर 2: द रिवेंज
धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. आपको बता दें कि फिल्म ने प्री-रिलीज शोज में- 43 करोड़ रुपये, पहले दिन- 102.55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन-80.72 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 113 करोड़ कमा लिए हैं. इन आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो किसी भी बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए बेहद बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
'धुरंधर' 1 ने की थी इतनी कमाई
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' (पार्ट 1) दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. वहीं बात करें इसके तीसरे दिन के कलेक्शन की तो इसने 51.60 करोड़ रुपये ही कमाए थे. इसका मतलब साफ है धुरंहडरा 2 बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है. जी हां, 'आदित्य धर' की धुरधंर 2 की हर तरफ चर्चा हो रही है. हर कोई इस फिल्म का फैन हो गया है.
भाषा के हिसाब से कमाई
तीसरे दिन फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा 105 करोड़ रुपये कमाए. इसके अलावा फिल्म ने तमिल में 2.95 करोड़, तेलुगू में 5 करोड़, मलयालम में 0.04 करोड़ और कन्नड़ में 0.01 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह साफ दिखाता है कि फिल्म का असली दबदबा हिंदी बेल्ट में है, लेकिन पैन इंडिया स्तर पर भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
आगे भी जारी रहेगा तूफान
फिल्म की कमाई अभी और बढ़ने की पूरी संभावना है. रविवार (22 मार्च) की छुट्टी का फायदा इसे मिलेगा ही, साथ ही 26 मार्च को राम नवमी के अवसर पर भी थिएटर्स में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म मुकाबले में नहीं है, जिससे धुरंधर: द रिवेंज के पास लंबा रनवे है. ऐसे में आने वाले दिनों में यह फिल्म कई और रिकॉर्ड तोड़ सकती है और साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है.
'धुरंधर' ही नहीं, इन 5 फिल्मों में विलेन बने अक्षय खन्ना, 3 ब्लॉकबस्टर, 1 ने बनाया क्राइम थ्रिलर का नया ट्रेंड
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना रहमान डकैत का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. इस किरदार ने उन्हें वो स्टारडम दिलवाया, जो उन्हें 90 के दशक में नहीं मिला, जब वह यंग और लगातार एक्टिव थे. 'धुरंधर' के बाद इसका सीक्वल 'धुरधंरः द रिवेंज' भी बॉक्स ऑफिस रिलीज हो गई है. यह रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





















