ऐसी झील, जहां खूबसूरती और खौफ साथ-साथ रहते हैं; 1986 में बरसी थी मौत
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। पृथ्वी पर कई खूबसूरत और शांत तो कई बेहद खतरनाक और रहस्यों से भरी जगहें भी हैं। कैमरून का लेक न्योस भी कुछ ऐसा ही है। देखने में भले यह झील शांत लगे, लेकिन वास्तव में कई जानें ले चुका है। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि कैमरून की लेक न्योस दुनिया की सबसे खतरनाक और रहस्यमयी झीलों में से एक है।
यह झील एक निष्क्रिय ज्वालामुखी के क्रेटर में बनी है और इसका सबसे बड़ा रहस्य यह है कि यह अचानक कार्बन डाइऑक्साइड का घातक बादल छोड़ सकती है, जिसे लीम्निक विस्फोट कहा जाता है। 21 अगस्त 1986 की शाम को इसी झील से निकला गैस का बादल 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से घाटी में फैला और लगभग 1800 लोगों के साथ ही 35 सौ मवेशियों और अनगिनत पक्षियों की जान ले ली। लोग सोते हुए ही मर गए।
लेक न्योस उत्तर-पश्चिमी कैमरून के ओकू ज्वालामुखी क्षेत्र में स्थित है। जो ज्वालामुखी विस्फोट से बने गड्ढे में पानी भरने से बनती है। झील की तली में 80 किलोमीटर नीचे मैग्मा का भंडार है, जो धीरे-धीरे सीओ2 छोड़ता है। यह गैस जमीन के पानी में घुलकर झील की गहराई में जमा होती जाती है। जब दबाव बहुत बढ़ जाता है, तो गैस अचानक फूटकर बाहर निकलती है और भारी होने के कारण नीचे की ओर बहती है। इस बादल में ऑक्सीजन नहीं होती, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है।
21 अगस्त 1986 की घटना के महीनों बाद वैज्ञानिकों को इसका कारण पता चला। लेक न्योस का रहस्य यह है कि यह खूबसूरत झील अचानक मौत का कारण बन सकती है। उपजाऊ मिट्टी और प्राकृतिक सुंदरता के बावजूद, सीओ2 का जमा होना और अचानक फूटना इसे दुनिया की सबसे खतरनाक क्रेटर झीलों में से एक बनाता है। यह दुनिया की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदाओं में से एक थी।
वैज्ञानिकों ने इस खतरे को कम करने के लिए साल 2001 में डीगैसिंग सिस्टम लगाया। इसमें पाइप और फव्वारे से गैस को नियंत्रित तरीके से बाहर निकाला जाता है। साल 2011 में दो और पाइप लगाए गए। अब झील से गैस धीरे-धीरे निकल रही है, जिससे बड़ा विस्फोट होने का खतरा कम हो गया है। वैज्ञानिक अन्य अफ्रीकी झीलों जैसे लेक मोनन की भी जांच कर रहे हैं, जहां ऐसी घटना हो सकती है।
18 दिसंबर 2014 को ली गई लैंडसेट 8 सैटेलाइट तस्वीर में लेक न्योस सामान्य दिखती है। इसमें छोटे सफेद बिंदु के रूप में गांव और बस्तियां दिखते हैं, जो जंगलों और ज्वालामुखी पहाड़ों के बीच बसे हैं। झील के आसपास का इलाका पुरानी ज्वालामुखी मैदान का हिस्सा है, जो गिनी की खाड़ी तक फैला है।
--आईएएनएस
एमटी/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की तीसरे दिन की कमाई में है जमीन आसमान का फर्क, कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे आप
Dhurandhar VS Dhurandhar 2 Box Office Collection: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है. जी हां, रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर ने रिलीज होते ही इतिहास रचना शुरू कर दिया है और भारतीय सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. फिल्म की शुरुआत ही बेहद शानदार रही और पहले तीन दिनों में ही इसने बड़ी कमाई कर ली. वहीं जब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (पार्ट 1) रिलीज हुई थी, तब उसने भी काफी अच्छा कलेक्शन किया था. ऐसे में चलिए हम आपको धुरंधर और धुरंधर 2 का तीसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं कि किसने कितनी कमाई की थी.
धुरंधर 2: द रिवेंज
धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. आपको बता दें कि फिल्म ने प्री-रिलीज शोज में- 43 करोड़ रुपये, पहले दिन- 102.55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन-80.72 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 113 करोड़ कमा लिए हैं. इन आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो किसी भी बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए बेहद बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
'धुरंधर' 1 ने की थी इतनी कमाई
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' (पार्ट 1) दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. वहीं बात करें इसके तीसरे दिन के कलेक्शन की तो इसने 51.60 करोड़ रुपये ही कमाए थे. इसका मतलब साफ है धुरंहडरा 2 बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है. जी हां, 'आदित्य धर' की धुरधंर 2 की हर तरफ चर्चा हो रही है. हर कोई इस फिल्म का फैन हो गया है.
भाषा के हिसाब से कमाई
तीसरे दिन फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा 105 करोड़ रुपये कमाए. इसके अलावा फिल्म ने तमिल में 2.95 करोड़, तेलुगू में 5 करोड़, मलयालम में 0.04 करोड़ और कन्नड़ में 0.01 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह साफ दिखाता है कि फिल्म का असली दबदबा हिंदी बेल्ट में है, लेकिन पैन इंडिया स्तर पर भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
आगे भी जारी रहेगा तूफान
फिल्म की कमाई अभी और बढ़ने की पूरी संभावना है. रविवार (22 मार्च) की छुट्टी का फायदा इसे मिलेगा ही, साथ ही 26 मार्च को राम नवमी के अवसर पर भी थिएटर्स में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म मुकाबले में नहीं है, जिससे धुरंधर: द रिवेंज के पास लंबा रनवे है. ऐसे में आने वाले दिनों में यह फिल्म कई और रिकॉर्ड तोड़ सकती है और साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















.jpg)








