Anaya Bangar Emotional Post: पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर की जेंडर सर्जरी सफल रही. आर्यन के रूप में जन्मी अनाया ने अस्पताल से पिता के साथ फोटो शेयर कर अपना संघर्ष बयां किया. परिवार के सपोर्ट से अनाया अब अपनी नई जिंदगी को लेकर काफी खुश और आभारी हैं.
Chaitra Chhath 2026: चार दिवसीय चैत्र छठ महापर्व के दूसरे दिन घरों में खरना का आयोजन किया जाता है. इस दिन व्रती प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के कठोर निर्जला व्रत का संकल्प लेती हैं. आइए जानते हैं सूर्य देव की पूजा कैसे करें, साथ ही खरना से संबंधित अन्य जरूरी बातों के बारे में भी जानेंगे.
MS Dhoni Viral Video: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स का ROAR 2026 फैन इवेंट यादगार बन गया, जब दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर कदम रखा। एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों फैंस जुटे थे और जैसे ही धोनी की एंट्री हुई, पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा।
धोनी को सामने देखकर एक महिला फैन भावुक हो गई और उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े। यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
धोनी का आखिरी सीजन हो सकता धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब वह अपने करियर के आखिरी दौर में हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा का मानना है कि IPL 2026 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में धोनी खिलाड़ी के साथ-साथ मेंटर की भूमिका में भी नजर आ सकते हैं।
कप्तानी ऋतुराज के पास ही रहनी चाहिए: उथप्पा उथप्पा ने CSK की कप्तानी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उनका मानना है कि टीम को कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के पास ही रहने देनी चाहिए, भले ही टीम में संजू सैमसन जैसा विकल्प मौजूद हो।
संजू को राजस्थान से सीएसके ने ट्रेड किया गौरतलब है कि हाल ही में हुए ट्रेड में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है जबकि रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान को भेजा गया।
उथप्पा के अनुसार, ऋतुराज को कप्तानी में और समय देने की जरूरत है ताकि वह धोनी की छाया से बाहर निकलकर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि जब तक धोनी टीम में हैं, रुतुराज पर दबाव बना रहेगा, इसलिए धीरे-धीरे धोनी को खुद को पीछे करना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि इस सीजन में धोनी बल्लेबाजी क्रम में नीचे आ सकते हैं। संभव है कि वह नंबर-7 की बजाय नंबर-8 पर बल्लेबाजी करें, ताकि युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिलें और टीम भविष्य के लिए तैयार हो सके। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए यह सीजन खास हो सकता है, क्योंकि अगर यह धोनी का आखिरी IPL होता है, तो हर मैच एक इमोशनल पल बन सकता है।
कुल मिलाकर, ROAR 2026 इवेंट ने यह दिखा दिया कि धोनी का क्रेज आज भी वैसा ही है। फैंस के दिलों में उनके लिए जो प्यार और सम्मान है, वह समय के साथ और भी गहरा होता जा रहा है।