Responsive Scrollable Menu

'अनर्थ' में अपने किरदार को लेकर कल्कि कोचलिन ने कही बड़ी बात, बोलीं- ‘नर्वस सिस्टम पर पड़ा असर’

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने हॉरर जॉनर में काम करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि लगातार डरावने प्रोजेक्ट्स में काम करना उनके नर्वस सिस्टम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है, खासकर उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘अनर्थ’ की शूटिंग के दौरान.

Continue reading on the app

प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने जिसे बुलाया उसी ने मारा:घर घुसकर गला घोंटा, 10 लाख कैश-35 तोला सोना लेकर भागे; अहमदाबाद से पकड़ाया आरोपी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साल 2021 में हुई हत्या का आरोपी अहमदाबाद में पकड़ा गया है। टिकरापारा की रहने वाली महिला ने पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए अजय कुमार को 4 लाख दिए थे, लेकिन अजय ने उसी महिला को मारकर घर से 10 लाख कैश और 35 तोला सोना चुरा लिया था। 21 मार्च 2026 को गुजरात की अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि अहमदाबाद का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अजय कुमार उर्फ लक्ष्मीसागर उर्फ राजनारायण मिश्रा है। सूचना पर रायपुर पुलिस अहमदाबाद रवाना हुई है। शकुंतला देवी हत्याकांड की पूरी कहानी जानिए दरअसल, यह मामला अक्टूबर 2021 का है। रायपुर के पटेल चौक स्थित एक बंद मकान में शकुंतला देवी (पति स्व. अमर यादव) का शव संदिग्ध हालत में मिला था। जांच में पता चला कि शकुंतला का अपने बड़े बेटे अजय यादव के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद सुलझाने के लिए शकुंतला और उनके छोटे बेटे अमित यादव ने अजय कुमार मिश्रा से मदद मांगी थी। सेटलमेंट के लिए 4 लाख दिए आरोपी अजय और शकुंतला का बेटा अमित पहले एक अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में साथ काम करते थे। बड़े भाई से संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए अमित ने आरोपी अजय को सेटलमेंट के लिए 4 लाख कैश दिए और 10 हजार एडवांस दिए गए थे। लेकिन आरोपी पैसे लेकर भाग निकला, जिसके बाद शकुंतला उसके गांव तक पहुंच गई थी। बदला लेने और लूट के इरादे से आरोपी अजय अपने साथी केतन उर्फ केटी के साथ रायपुर आया और शकुंतला के घर पर ही रुका। मौका मिलते ही दोनों ने महिला का गला घोंट दिया। 10 लाख कैश और 35 तोला सोना अहमदाबाद पुलिस के सामने आरोपी ने कबूल किया कि, हत्या के बाद उसने घर से 10 लाख रुपए कैश और करीब 30-35 तोला सोना लूटा था। इस सोने को उसने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक सराफा कारोबारी को बेच दिया। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने मोबाइल फोन, पैन कार्ड और आधार कार्ड का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दिया था। वह लगातार ठिकाने बदलता रहा पहले गोवा, फिर अहमदाबाद और फिर मुंबई में छिपा रहा। 3 साल तक दबी रही फाइल, कई थानेदार बदले रायपुर के टिकरापारा थाने में हत्या का मामला दर्ज था। पुलिस इस ब्लाइंड केस की छानबीन कर रही थी। इस दौरान थाने के कई टीआई (TI) बदल गए, लेकिन पुलिस कातिल तक नहीं पहुंच सकी। डायरी में केवल एक संदेही का जिक्र था। अब गुजरात पुलिस ने सूचना ही है कि आरोपी पकड़ा गया है। इस इनपुट के बाद रायपुर पुलिस ने फाइल फिर से खोली है। रायपुर पुलिस की टीम अहमदाबाद रवाना अहमदाबाद पुलिस की इस गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस एक्टिव हो गई है। एडिशनल डीसीपी वेस्ट राहुल देव शर्मा के मुताबिक, एक विशेष टीम को अहमदाबाद भेजा गया है। वहां आरोपी से पूछताछ के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया जाएगा, जिससे हत्या और लूट के इस पूरे मामले का खुलासा होगा। अब पढ़ें पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा रायपुर कमिश्नरेट के एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया कि अहमदाबाद पुलिस ने टिकरापारा हत्याकांड के संदेही को पकड़ने की सूचना भेजी थी। सूचना पर टीम रवाना किया गया है। मामले में अभी कुछ कहना ठीक नहीं है। टीम पहुंने के बाद विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें.. रायपुर सूटकेस हत्याकांड...इन 6 बड़ी वजहों से फंसे आरोपी: खून नहीं रोक पाए, पेटी में नाम लिखा मिला, फर्जी आधार-कार्ड दिया, लेकिन पेमेंट ऑनलाइन किया रायपुर सूटकेस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी घटना में पुलिस को कई अहम सबूत और गवाह मिले हैं, जिनकी मदद से पुलिस 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों तक पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Purple Cap: Jasprit Bumrah के 'राज' को चुनौती, रेस में शामिल हैं ये Top 5 गेंदबाज

आईपीएल का नया सीजन शुरू होने से पहले ही गेंदबाजों के बीच पर्पल कैप की रेस को लेकर चर्चा तेज हो गई है, और इस बार भी मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है। बता दें कि पर्पल कैप उस गेंदबाज को दी जाती है जो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेता है।

गौरतलब है कि पिछले सीजन में गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 25 विकेट लेकर यह खिताब अपने नाम किया था, जबकि एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड 32 का है, जिसे ड्वेन ब्रावो और हर्षल पटेल हासिल कर चुके हैं। ऐसे में इस बार कई गेंदबाज इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचने की कोशिश करेंगे।

मौजूद जानकारी के अनुसार, गुजरात टीम के साई किशोर इस रेस में मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और बीच के ओवरों में रन रोकने के साथ विकेट निकालने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है।

वहीं बेंगलुरु टीम के जैकब डफी इस बार नए चेहरे के तौर पर नजर आएंगे। उनकी स्विंग गेंदबाजी और आखिरी ओवरों में सटीक लाइन लेंथ उन्हें जल्दी विकेट दिला सकती है, जिससे वे इस रेस में आगे निकल सकते हैं।

अगर अनुभव की बात करें तो मुंबई के जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे ऊपर आता है। बता दें कि बुमराह अपनी सटीक यॉर्कर और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। अगर वे पूरा सीजन खेलते हैं तो पर्पल कैप के सबसे बड़े दावेदार बन सकते हैं।

हैदराबाद के ईशान मलिंगा भी इस बार ध्यान खींच रहे हैं। उनकी गेंदबाजी शैली और डेथ ओवरों में विकेट लेने की आदत उन्हें तेजी से आगे बढ़ा सकती है। पिछले सीजन में उन्होंने कम मैचों में ही प्रभाव छोड़ा था।

दिल्ली टीम के लुंगी एनगिडी की बात करें तो वे साझेदारी तोड़ने में माहिर माने जाते हैं। उनकी धीमी गेंद और उछाल भरी गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है, हालांकि उनकी फिटनेस इस बार अहम भूमिका निभाएगी।

पंजाब के अर्शदीप सिंह भी इस रेस में पीछे नहीं हैं। बता दें कि दबाव के समय में शांत रहकर यॉर्कर डालने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है। पिछले सीजन में उन्होंने 21 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की थी।

कोलकाता के ब्लेसिंग मुजारबानी अपनी लंबाई और उछाल के कारण अलग पहचान रखते हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, अगर वे भारतीय परिस्थितियों में जल्दी ढल जाते हैं तो इस सीजन के उभरते सितारे बन सकते हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार पर्पल कैप की रेस में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां हर मैच के साथ समीकरण बदलेंगे और छोटे-छोटे प्रदर्शन ही बड़े फर्क तय करेंगे हैं।
Sun, 22 Mar 2026 21:47:39 +0530

  Videos
See all

Viral Video | चिड़ावा बस स्टैंड पर सरेआम गुंडागर्दी #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T17:16:10+00:00

War Update | मिसाइल अटैक साइट पर पहुंचे नेतन्याहू #shorts #netanyahu #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T17:15:06+00:00

US-Israel-Iran War Updates : ट्रंप ने दिए 48 घंटे, ईरान ने दिए 24 घंटे.? | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T17:15:06+00:00

Aman Chopra: नोटबंदी भारत में, सुसाइड पाकिस्तान में ! #dhurandhar2 #iranisraelwar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T17:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers