Responsive Scrollable Menu

Babar Azam Video: पीसीबी ने किया किनारा तो बाबर आजम ने छोड़ा बल्ला! अब दूसरे प्रोफेशन में हाथ आजमाएंगे

Babar Azam Viral Video: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस बार ईद-उल-फितर पर क्रिकेट नहीं, बल्कि अपनी कुकिंग स्किल्स को लेकर चर्चा में आ गए। मैदान से दूर चल रहे बाबर ने घर पर शीर खुरमा बनाकर फैंस को चौंका दिया।

उन्होंने इस खास मौके का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वह खुद रसोई में खड़े होकर पारंपरिक मिठाई को बनाते नजर आए।

बाबर का वीडियो वायरल 
वीडियो में बाबर पूरी दिलचस्पी के साथ कुकिंग करते दिखे और उन्होंने इसे अपनी स्वीट ईद सिग्नेचर बताया। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने उन्हें ईद की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उनकी इस नई स्किल की भी जमकर तारीफ की। आमतौर पर शांत और संयमित नजर आने वाले बाबर का यह अलग अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

बाबर पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे
दरअसल, बाबर इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं। टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान टीम के बाहर होने के बाद से ही वह मैदान पर नजर नहीं आए हैं। टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि बाबर चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। इसी वजह से उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया और वह नेशनल टी20 कप 2026 से भी बाहर रहे।

बाबर की फिटनेस को लेकर संशय
बाबर की फिटनेस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया। न तो चयन समिति ने और न ही खुद बाबर ने यह साफ किया है कि वह पूरी तरह फिट कब तक होंगे। ऐसे में फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पेशावर जाल्मी की कप्तानी करेंगे
इस बीच, उम्मीद की जा रही है कि बाबर जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। वह आगामी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते नजर आएंगे। यह टूर्नामेंट 26 मार्च से 3 मई तक खेला जाएगा, जहां बाबर के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी होंगी।

बाबर अजम पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ी कमी मानी जा रही है। ऐसे में PSL 11 उनके लिए वापसी का बड़ा मंच साबित हो सकता है। फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द फिट होकर एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में रन बनाते नजर आएंगे।

फिलहाल, ईद के मौके पर उनका यह कुकिंग वीडियो उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा बन गया है, जिसने यह दिखाया कि क्रिकेट के अलावा भी बाबर के पास कई दिलचस्प पहलू हैं।

Continue reading on the app

Anupam Kher: ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर बरसे अनुपम खेर; बोले - अगर आपसे बर्दाश्त नहीं होता तो…

Anupam Kher: अनुपम खेर ने धुरंधर 2 को लेकर रिएक्ट किया है। फिल्म रिलीज होते ही जहां एक तरफ इसे खूब प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी बता रहे हैं। इस मुद्दे पर अब अनुपम खेर ने खुलकर अपनी राय रखी है।

फिल्म को बताया शानदार अनुभव

अनुपम खेर ने फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है। उनके मुताबिक, फिल्म का निर्देशन, कहानी, डायलॉग और कास्टिंग सब कुछ बेहद शानदार है। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर को ‘रॉकस्टार’ तक कहा।

यह भी पढ़े -  Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: रणवीर सिंह की धुरंधर- द रिवेंज ने रचा इतिहास; 3 दिन में 500 करोड़ पार!

प्रोपेगेंडा कहने वालों पर निशाना

फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को फिल्म समझने की जरूरत है। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए कहा कि उसे भी प्रोपेगेंडा कहा गया था, जो गलत था। उनका मानना है कि अगर किसी को ऐसी फिल्में पसंद नहीं हैं, तो खुद बनाकर दिखाएं।

रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ

फिल्म में रणवीर सिंह के अभिनय की भी खूब सराहना हो रही है। खासकर उनके इमोशनल सीन्स ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। फिल्म में अंडरवर्ल्ड और असली घटनाओं से प्रेरित किरदार भी लोगों को पसंद आ रहे हैं।

यह भी पढ़े - 'बड़े साहब' बनने में लगे 9 घंटे, 'धुरंधर 2' के इस किरदार ने उड़ा दिए सबके होश, रणवीर भी बोल पड़े 'ब्रिलियंट'!

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये कमाए, दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में इसका कुल कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये हो गया है।

500 करोड़ क्लब में एंट्री

Dhurandhar 2

फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 501 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि तीसरे दिन ही फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली और अब तेजी से नए रिकॉर्ड बना रही है।

यह भी पढ़े - 'धुरंधर 2' का तूफान! 2 दिन में ₹300 करोड़ पार, रणवीर सिंह ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli को लेकर फैली बड़ी अफवाह, RCB के स्टार बल्लेबाज ने खुद कर दिया खंडन

IPL 2026 के बीच विराट कोहली को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर उड़ी, जिसका अब उन्होंने खंडन किया है. विराट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उस रिपोर्ट को शेयर करते हुए उसकी खिल्ली उड़ाई है. Sun, 22 Mar 2026 14:15:32 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: इजराइली बस्तियों पर मिसाइल वार, कई जख्मी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T08:40:30+00:00

Ayodhya पहुंची अनोखी राम भक्ती की कलाकृति | #navratri #ramnavami #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T08:40:47+00:00

रातभर के हमले में Dimona अराद दहले, 100 से ज्यादा घायल | #iranisraelwar #warnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T08:39:49+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha | Qatar के LNG प्लांट हमले ने Bharat की चिंता बढ़ाई ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T08:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers