Famous Samosa: सुल्तानपुर में हींग-मटर के समोसे का जलवा, यहां खाने वालों की लगती है भीड़; जबरदस्त है स्वाद
Sultanpur Famous Samosa: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दीपक समोसा वाले की दुकान स्वाद के कारण खास पहचान बना चुकी है. मेडिकल कॉलेज के पास स्थित यह दुकान हींग और हरी मटर से बने समोसे के लिए दूर-दूर तक मशहूर है. आसपास के अमेठी, अयोध्या और अंबेडकरनगर से भी लोग यहां समोसा खाने पहुंचते हैं. दुकान की खासियत इसमें डाले जाने वाले मसाले है. जिनमें खड़ी धनिया, सोंठ, हरी मिर्च, अदरक, हींग, मटर और हल्का अजवाइन शामिल है. मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के पास होने से यहां हमेशा भीड़ रहती है. समोसे के साथ यहां की गरमा-गरम इमरती भी ग्राहकों को खूब पसंद आती है.
LPG Cylinder Shortage: गैस सिलेंडर संकट ने बढ़ाई टेंशन! केटरिंग बिजनेस ठप, छोटे व्यापारी बोले- कैसे चलेगा काम?
Commercial LPG Cylinder Shortage: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के ऑर्डर पर रोक लगने से आम लोगों और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. खासतौर पर शादी वाले घरों में खाना बनाने को लेकर चिंता बढ़ गई है. वहीं होटल, ढाबा और केटरिंग व्यवसाय भी इस संकट से प्रभावित हो रहे हैं. छोटे व्यापारियों ने कहा कि गैस की कमी से उनका काम ठप होने की कगार पर है. यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो कारोबार पर गंभीर असर पड़ सकता है. लोग जल्द से जल्द सप्लाई सामान्य होने की मांग कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















