Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की बस से टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 घायल

ढाका, 22 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश में एक बड़ी दुर्घटना में रविवार सुबह कोमिला में पडुआ बाजार लेवल क्रॉसिंग पर एक मेल ट्रेन और बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

कोमिला सदर साउथ पुलिस स्टेशन के तहत ईपीजेड चौकी के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) सैफुल इस्लाम ने बताया कि मरने वालों में सात पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। बांग्लादेशी मीडिया द डेली स्टार ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 2:45 बजे कुमिला सदर दक्षिण उपजिला के पडुआर बाजार लेवल क्रॉसिंग पर हुई।

पुलिस और स्थानीय गवाहों के अनुसार, ट्रेन “मामून स्पेशल” (मामून परिवहन) बस को जंगल्या-कचुआ क्षेत्र में लगभग आधा किलोमीटर उत्तर तक घसीटती हुई ले गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वक्त क्रॉसिंग पर कोई गेटमैन मौजूद नहीं था।

द डेली स्टार के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर सैफुल इस्लाम ने कहा कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल के सूत्रों ने बाद में पुष्टि की कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई, जिनमें सात पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

शुरू में, 18 घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से आठ अभी भी भर्ती हैं। सुबह 8:15 बजे तक, ट्रेन एक्सीडेंट वाली जगह पर खड़ी थी और बस उसके आगे फंसी हुई थी। पुलिस, हाईवे पुलिस और फायर सर्विस के लोगों ने घायल यात्रियों को बचाया और उन्हें हॉस्पिटल ले गए।

बांग्लादेशी मीडिया ने पूर्वी जोन के जनरल मैनेजर के हवाले से बताया कि बांग्लादेश रेलवे ने घटना की जांच के लिए दो जांच कमेटियां बनाई हैं, एक डिविजनल और एक रीजनल। इस बीच, पडुआर बाजार क्रॉसिंग के दो गेटमैन, मेहदी हसन और हेलाल उद्दीन को कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

द डेली स्टार के अनुसार, बस चपैनवाबगंज से लक्ष्मीपुर जा रही थी। घटना के बाद से चटगांव और कुमिला रेलवे स्टेशन के बीच रेल कम्युनिकेशन सस्पेंड कर दिया गया है, और अभी तक कोई रेस्क्यू ट्रेन मौके पर नहीं पहुंची है।

हालांकि, ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि बस ट्रेन के इंजन में उलझ गई और ट्रेन के रुकने से पहले करीब एक किलोमीटर तक घिसटती चली गई। इसकी वजह से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यात्रियों की चीखें सुनकर, स्थानीय लोग और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाला। फायर सर्विस अधिकारियों ने कहा कि मौके से तीन शव बरामद किए गए, जबकि नौ अन्य की इलाज के दौरान अस्पतालों में मौत हो गई। हादसे के बाद ढाका-चटगांव रूट पर ट्रेनों की आवाजाही तीन घंटे तक रुकी रही।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

US-Iran War: अमेरिकी हमलों के बीच ईरान के खिलाफ इस मुस्लिम देश का बड़ा एक्शन, उठाया ये सख्त कदम

US-Iran War: अमेरिका और इजरायल ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. जिसके बदले में ईरान इजरायल और मध्य पूर्व के देशों को निशाना बना रहा है. इनमें ईराक, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब भी शामिल हैं. खाड़ी के देशों पर हो रहे हमलों के चलते पूरा मध्य पूर्व युद्ध की आग में जल रहा है. इस बीच सऊदी अरब ने ईरान के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. दरअसल, सऊदी अरब ने ईरान के दूतावास में तैनात सैन्य अटैशे समेत पांच ईरानी राजनयिकों को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' यानी अवांकछित व्यक्ति घोषित किया है. इसके साथ ही उन्हें 24 घंटे के भीतर सऊदी अरब छोड़ने का आदेश दिया है. बता दें कि इससे पहले कतर भी ईरानी सैन्य अटैशे को देश से निकाल चुका है. 

सऊदी अरब ने की ईरानी हमलों की निंदा

इसके साथ ही सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने ईरान द्वारा किए जा रहे लगातार हमलों की निंदा की. सऊदी विदेश मंत्रालय ने ईरानी हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून, अच्छे पड़ोसी संबंधों के सिद्धांतों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 (2026) का घोर उल्लंघन बताया. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया कि ये हमले "इस्लामी भाईचारे" के मूल्यों और इस्लामी आस्था के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध हैं.

सऊदी अरब ने दी ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी

बता दें कि सऊदी अरब ने ईरानी राजनयिकों का निष्कासन ऐसे समय में हुआ है जब उसने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि हमले जारी रहे तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. सऊदी अरब ने अपने रुख को दोहराते हुए कहा कि ईरान की कार्रवाइयां संघर्ष को और बढ़ा सकती हैं और वर्तमान एवं भविष्य में राजनयिक संबंधों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. सऊदी विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 का हवाला देते हुए कहा कि, "सऊदी अरब अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा. यह अनुच्छेद राष्ट्रों को आत्मरक्षा का अधिकार देता है."

ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले जारी

बता दें कि राजनयिकों के निष्कासन के कुछ घंटों बाद, सऊदी अरब ने ईरान से नए सैन्य खतरों की सूचना दी. सऊदी अरब ने पूर्वी क्षेत्र में कई ड्रोनों को इंटरसेप्ट किया गया साथ ही राजधानी रियाद की ओर दागी गई तीन मिसाइलों की भी सूचना मिली. इनमें से एक मिसाइल को रोक लिया गया, जबकि अन्य दो निर्जन इलाकों में गिरी, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ. देश में बढ़ते खतरों के बावजूद, सऊदी अरब ने अपने क्षेत्र और नागरिकों की रक्षा के अपने संकल्प को दोहराया है. सऊदी अरब ने साफ कहा है कि वह अपने हवाई क्षेत्र, निवासियों और संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे की कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा.

Continue reading on the app

  Sports

PSL को छोड़कर IPL की शरण में पहुंचे खिलाड़ी... मोहसिन नकवी का फूटा गुस्सा, बोले- अब कोर्ट में होगा हिसाब!

Mohsin Naqvi legal action: आईपीएल की चमक और करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट के आगे फीकी पड़ी पाकिस्तान सुपर लीग. मुजरबानी और दासुन शनाका जैसे सितारों ने बीच राह में पीएसएल का साथ छोड़कर भारत का रुख किया, तो पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी आगबबूला हो गए. नकवी ने साफ कर दिया है कि गद्दारी करने वाले खिलाड़ियों पर अब 'लीगल एक्शन' होगा और उन्हें भारी जुर्माना भुगतना पड़ेगा. क्या पैसों की इस जंग में पीएसएल अपना वजूद बचा पाएगा? Sun, 22 Mar 2026 18:47:37 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Trump ने फाइटर..पाकिस्तान की ओर मोड़ा? | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T13:01:26+00:00

ईद वाली नमाज़ी भीड़, तोड़ने चली मंदिर | Temple Attack Nepal | Hindu Community | Violence #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T13:05:00+00:00

India Vs Pakistan: 'ब्रह्मोस' के नाम से पाक पैनलिस्ट के क्यों छूट गए पसीने? #shorts #indiavspakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T13:05:08+00:00

Sanjay Nishad Cring Video Viral: "हमारी बहन -बेटियों की इज्ज़त लूटी जा रही है" | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T13:03:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers