Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: पंजाब किंग्स क्यों नहीं जीत पाई अब तक आईपीएल की ट्रॉफी, 18 सालों में लगातार दोहराई एक ही गलती

IPL 2026: आज से ठीक 6 दिन बाद आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है. 28 मार्च को इंडिनय प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में आरसीबी और हैदराबाद की टक्कर होने वाली है. इस सीजन में आईपीएल 2025 की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स पर भी सभी की नजरें रहने वाली है. पंजाब की टीम ने को आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था. अब इस सीजन पंजाब की टीम एक बार फिर से आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए उतरेगी.

पंजाब किंग्स क्यों नहीं उठा पाई अब तक ट्रॉफी  

पंजाब किंग्स (punjab-kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर और उनके कोच अनिल कुंबले चाहेंगे कि वो इस बार ट्रॉफी पर कब्जा करें. अगर ऐसा होता है तो पंजाब किंग्स आईपीएल के इतिहास में अपनी पहली ट्रॉफी उठा सकती है. पंजाब की टीम आईपीएल के पहले सीजन से लगातार खेल रही है. पंजाब किंग्स की शुरुआत आईपीएल 2008 से हुई थी.

प्रीति जिंटा को इस बार होगी ट्रॉफी की आस

इस टीम के मालिकों की बात करें तो उसमें प्रीति जिंटा, नेस वाडिया, मोहित बर्मन, करण पॉल, पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय जैसे स्टार्स का नाम है. अब ये सभी भी चाहते होंगे कि पंजाब किंग्स की टीम, जिसका पहले ना किंग्स इलेवन पंजाब हुआ करता था, वो भी एक आईपीएल ट्रॉफी तो कम से कम अपने नाम कर ले. लेकिन उससे पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (irfan pathan) ने पंजाब किंग्स को लेकर बड़ी बात बोली है.

पंजाब किंग्स की असफलता पर क्या बोले इरफान

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पंजाब किंग्स के अब तक कभी भी आईपीएल के ट्रॉफी नहीं जीत पाने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वो वजह बता दी है, जिसकी वहज से पंजाब की टीम एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. आपको बता दें कि इरफान पठना भी पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं. ऐसे में वो टीम के अंदर की भी जानकारी रखते हैं.

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए कहा, 'मैं पंजाब किंग्स की असफलता की बात करूं तो वहां डिसीजन मेकिंग में तालमेल की कमी नजर आती थी. उन्होंने 18 साल में कुल 12 कप्तान बदले, इसका मतबल स्टेविलिटी होने चाहिए लीडरशिप में वो नजर नहीं आई. हर मैच में दवाब रहता है तो खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे. पंजाब के साथ ये मसला रहा है'.

पठान ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'हमने आईपीएल 2008 में अच्छा किया था. इसके बाद आईपीएल 2009 साउथ अफ्रीका में गया. तब युवराज सिंह कप्तान थे. उन्होंने अगले ही साल कप्तान बदल दिया, जबकि हमने पहले साल सेमीफाइनल खेला, लीडरशिप वहीं होनी चाहिए थी. कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ-साथ क्रिकेट बैकग्राउंड से नहीं आने वाले मलिकों में भी तालमेल की कमी नजर आई'.

पंजाब किंग्स का आईपीएल में कैसा रहा सफल

पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ 2 बार फाइनल खेला है. उन्होंने 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ फाइनल खेला था और वो हार गए थे. तब टीम का नाम किंग्स इलेवन पंजाब हुआ करता था. इसके बाद साल 2025 में श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया था.  

आईपीएल इतिहास में अब तक पंजाब किंग्स का प्रदर्शन

  • कुल मैच: 262
  • जीते: 122
  • हारे: 140
  • नो रिजल्ट: 1
  • विनिंग प्रतिशत: 46.3%

ये भी पढ़ें : बौखलाया पाकिस्तान! दासुन शनाका ने PSL से नाम लिया वापस, IPL में खेले तो लेगा बड़ा एक्शन, जानिए देगा क्या सजा

Continue reading on the app

एक महीने में 3.22 लाख लोगों ने खरीदी ये बाइक; शाइन, पल्सर, एक्टिवा भी छूटे पीछे, बिक्री में बनी नंबर-1

भारतीय ग्राहकों के बीच टू-व्हीलर की डिमांड में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने मॉडल वाइज बिक्री में फिर टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

Continue reading on the app

  Sports

Rupee Vs Dollar : इंदौर में गिरते रुपये पर कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन को घेरा, पुराने ट्वीट पर सवाल उठाते हुए 51 हजार रुपये इनाम की घोषणा की

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में डॉलर के मुकाबले रुपये की रिकॉर्ड गिरावट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को केंद्र में रखते हुए शहर भर में पोस्टर लगाकर एक नई बहस छेड़ दी है। इन पोस्टरों के जरिए कांग्रेस ने बच्चन से … Sun, 22 Mar 2026 11:15:20 GMT

  Videos
See all

ईद से पहले किसके लिए था भीड़ का शक्ति प्रदर्शन? | #eid #jihad #ramadan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T05:00:16+00:00

BJP VS Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:58:28+00:00

IDF Alert : यूरोप पर खतरा, ईरान के निशाने पर बर्लिन पेरिस रोम | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:55:32+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha:Uttam Nagar में क्यों मचा है हंगामा?| BJP | Delhi | Rahul | Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T05:05:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers