'Dhurandhar 2 फिल्म नहीं तूफ़ान है', रणवीर सिंह की मूवी देख क्या बोले साउथ इंडियन स्टार्स?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई के साथ-साथ दिल भी जीत रही है। खासकर साउथ इंडियन स्टार्स को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है। जानिए अल्लू अर्जुन से लेकर एस. एस. राजामौली तक साउथ स्टार्स ने 'धुरंधर 2' पर क्या कहा.…
बौखलाया पाकिस्तान! दासुन शनाका ने PSL से नाम लिया वापस, IPL में खेले तो लेगा बड़ा एक्शन, जानिए देगा क्या सजा
IPL 2026 : पाकिस्तान क्रिकेट में बौखलाहट साफ तौर पर देखी जा सकती है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक सियानी बिल्लीकी तरह खंभा नोचने को तैयार है. अब वो ऐसी हरकतें करने पर उतर आया है, जिससे उनकी छवि एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब होने की कगार पर आ गई है. दरअसल, दुनिया भर के देशों के खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण में खेलना चुन रहे है, इस पर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक्शन लेने का बड़ा प्लान बना रही है. ताजा मामला क्या है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
दासुन शनाका ने पीएसएल से नाम लिया वापस
दरअसल, श्रीलंका के कप्तान और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले और गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले दसुन शनाका ने पर्सनल कारणों से पाकिस्तान सुपर लीग से हटने का फैसला लिया है. उन्होंने पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है. अब अकटलें लग रहीं हैं कि वो आने वाले दिनों में आईपीएल 2026 में खेल सकते हैं. उन्होंने आईपीएल की किसी टीम में शामिल किया जा सकता है.
शनाका पर बड़ा एक्शन लेने को तैयार पाकिस्तान
इसके बाद अब पाकिस्तान की बौखलाहट साफ तौर पर देखी जा सकती है. पाकिस्तान अब शनाका पर एक्शन लेने का बड़ा प्लान तैयार कर रहा है. शनाका ने पाकिस्तान सुपर लीग से हटने और आईपीएल 2026 में शामिल होने का फैसला किया है. अब पाकिस्तान उन्हें इस बात के लिए सजा देने को तैयार है.
???? BIG HUMILIATION FOR PAKISTAN. ????
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) March 21, 2026
•???????????????? Dasun Shanaka has withdrawn from Pakistan Super League due to personal reasons and will join one of the IPL team in coming days.
Next Level Humiliation For Pakistan pic.twitter.com/DVvyXZvh2R
शनाका को क्या सजा देगा पाकिस्तान?
आपको बता दें कि, पीएसएल 2026 के लिए दासुन शनाका को ऑक्शन में लाहौर कलंदर्स ने PKR 2.2 करोड़ में खरीदा था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब शनाका पर सख्त एक्शन लेना चाहता है. वो पीएसएल से नाम वापस लेकर आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों पर 2 से 4 साल का बैन लगाना चाहिए और कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद छोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगा सकता है. उसने ऐसा अभी तक नहीं किया लेकिन वो ऐसा कर सकता है.
???? ANOTHER PLAYER LEAVES PSL FOR IPL ????
— Rayham. (@RayhamUnplugged) March 22, 2026
- Sri Lankan captain Dasun Shanaka has decided to pull out of the Pakistan Super League and join the Indian Premier League 2026.
- Shanaka was picked by Lahore Qalandars in the PSL auction for PKR 2.2 crore.
- The Pakistan Cricket Board… pic.twitter.com/kAW7dtJKRt
आईपीएल में पहले भी जलवा बिखेर चुके हैं शनाका
श्रीलंका के स्टार पेस ऑलराउंडर दासुन शनाका आईपीएल में पहले भी जलवा बिखेर चुके हैं. उन्होंने आईपीएल 2023 में हिस्सा लिया था. वो गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे. उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 2 चौके और 1 छक्के के साथ कुल 26 रन बनाए हैं. जबकि बॉल के साथ उन्होंने कोई भी विकेट हासिल नहीं किया है.
शनाका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रीलंका क्रिकेट टीम की लीड करते हैं. उन्हें हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका को लीड करते हुए देखा था, जहां उनकी टीम ने सुपर-8 में जगह बनाई थी लेकिन उनकी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई.
शनाका का अंतरराष्ट्रीय करियर
शनाका ने श्रीलंका के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 6 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में कुल 140 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया है. उन्होंने 71 वनडे मैचों में 2 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 1299 रन बनाए हैं. वहीं 131 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 8 अर्धशतकों के साथ 1914 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में 13, वनडे में 27 और टी20 में 46 विकेट दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें : CSK की प्लेइंग-11 से एमएस धोनी हुए बाहर, जानिए किन 12 खिलाड़ियों को दिग्गज ने दिया मौका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation
























