Responsive Scrollable Menu

'अगर अगले 48 घंटों में नहीं खोला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज तो...' अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी

US-Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग अभी भी जारी है. आज इस जंग का 23वां दिन है. अमेरिका और इजरायल ईरान पर जमकर हमले कर रहे हैं, लेकिन ईरान पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा. शनिवार को ईरान ने इजरायल के महत्वपूर्ण दक्षिणी शहर डिमोना को निशाना बनाया. ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकानों पर मिसाइल हमला किया. जिसमें कई लोग घायल हो गए. इजरायल ने कहा कि यह मिसाइल हमला उस इलाके में किया गया है जहां देश का परमाणु संयंत्र स्थित है. इजरायल डिफेंस फोर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान ने शनिवार को इजरायल के अराद और डिमोना शहर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. इस बीच अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान समाने आया है.

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर क्या बोले ट्रंप?

बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को अचानक से ईरान पर हमला किया था. उसके बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज यानी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया. इसी रास्ते से दुनियाभर की कुल तेल सप्लाई का करीब 20-25 फीसदी तेल गुजरता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मूज बंद होने की वजह से दुनियाभर में तेल संकट पैदा हो गया है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर होर्मुज जलडरमरूमध्य को खोलने का दवाब बना रहे हैं. ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर वे 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलते हैं, तो अमेरिका उनके कई बिजली संयंत्रों पर हमला करके उन्हें पूरी तरह बर्बाद कर देगा. ट्रंप ने कहा है कि इसकी शुरुआत ईरान के सबसे बड़े संयंत्र से होगी.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर किया पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर रविवार तड़के एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने ईरान से उस महत्वपूर्ण जलमार्ग को खोलने का आग्रह किया, जिसे अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर हमले और उसके जवाबी हमलों के बाद से ईरानी सेना ने पूरी तरह से अवरुद्ध कर रखा है. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि, "यदि ईरान इस समय से ठीक 48 घंटों के भीतर बिना किसी धमकी के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनके विभिन्न बिजली संयंत्रों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा, जिसकी शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र से होगी! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद."

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाने की धमकी दे चुका है ईरान

वहीं ईरान ने भी पिछले दिनों धमकी दी कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य में गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाएगा. जिसके चलते तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. ट्रंप की ये धमकी ऐसे समय में आई है जब उन्होंने शुक्रवार को संकेत दिया कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को स्थिर किए बिना भी मौजूदा संघर्ष से पीछे हट सकता है. होर्मुज जलडमरूमध्य वह जलमार्ग है जिससे होकर दुनिया के तेल की आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है.

ये भी पढ़ें: 'साउथ पार्स गैस फील्ड को शक्ति से उड़ा देंगे', कतर के सबसे बड़े LNG संयंत्र पर हमले के बाद ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

ट्रंप ने पहले कहा था कि, "होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और निगरानी, इसका उपयोग करने वाले अन्य देशों द्वारा की जानी चाहिए. संयुक्त राज्य अमेरिका इसका उपयोग नहीं करता है!" इसी बीच, ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में घोषणा की कि वह शुक्रवार तक जहाजों पर लादे जा चुके ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटा रहा है. वित्तीय मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि, इस छूट से वैश्विक बाजारों में लगभग 14 करोड़ बैरल तेल आएगा और ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: ईरान ने अबू धाबी में तेल-गैस संयंत्र पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला, अब UAE ने लिया ये सख्स फैसला

Continue reading on the app

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा… रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौत, एक घायल

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर चंदवाजी के पास शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया. चारों एक ही बाइक पर सवार थे. पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की जांच जारी है.

Continue reading on the app

  Sports

इस बार नंबर 6 ...रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के फैंस के किया वादा, जीतेंगे आईपीएल की ट्रॉफी

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने तमाम फैंस से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले बड़ा वादा किया है. उन्होंने एक इवेंट के दौरान कहा, "मैं अपनी टीम की तरफ से आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं. हर साल की तरह हमें सपोर्ट करते रहिए. हमें बहुत अच्छा लगता है. और बदले में, हम कोशिश करेंगे कि छठी ट्रॉफी आपके पास लेकर आएं. इस बार नंबर 6 आपके पास लाकर रखेंगे." Sun, 22 Mar 2026 09:22:38 +0530

  Videos
See all

हिंद महासागर तक पहुंचा Iran-America युद्ध | #iranisraelwar #warnews #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:33:00+00:00

US-Israel-Iran War Big Breaking LIVE: इजरायल के वेस्ट बैंक हमला | Trump-Netanyahu Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:33:52+00:00

Iran Warning : ट्रंप को पलटवार, ऊर्जा ठिकानों पर हमले की दी चेतावनी | War | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:42:21+00:00

LPG Gas Crisis:अमेरिका से LPG लेकर कार्गो जहाज कर्नाटक पहुंचा #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:39:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers