Responsive Scrollable Menu

पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार की एयरलाइंस को राहत, टिकट्स पर से प्राइस कैप हटाया

ईरान में जारी युद्ध के बीच सरकार ने एयरलाइंस को राहत दी है। सरकार ने दिसंबर में घरेलू उड़ानों पर लागू किए गए टिकट प्राइस कैप को हटा दिया है। मंत्रालय की तरफ से एयरलाइंस को चेतावनी भी दी गई है कि अगर इसका गलत इस्तेमाल किया गया तो इसे फिर से लागू कर दिया जाएगा।

Continue reading on the app

यूएसएस अब्राहम लिंकन (सीवीएन-72) के डेक पर हर दिन जांबाजी का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। समुद्र के बीच दौड़ता एक विशाल युद्धपोत और उस पर महज 4.5 एकड़ का फ्लाइट डेक। लेकिन पायलटों के लिए यह कोई साधारण रनवे नहीं, बल्कि चलती हुई “डाक टिकट” पर उतरने जैसा रोमांचक और खतरनाक अनुभव होता है।

अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (सीवीएन-72) पर हर दिन यही चुनौती हकीकत बनती है। तेज रफ्तार जेट, सीमित जगह और लगातार हिलता हुआ जहाज, इन सबके बीच लैंडिंग करना किसी परफेक्ट टाइमिंग वाले खेल से कम नहीं।

फिर भी, इस पोत का प्रशिक्षित क्रू इसे इतनी सहजता से अंजाम देता है कि यह सब कुछ सामान्य सा लगने लगता है। दिन हो या घना अंधेरा, हर टेकऑफ और हर लैंडिंग में सटीकता, तालमेल और हिम्मत का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलता है।

दरअसल, यह सिर्फ एक सैन्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि कौशल, अनुशासन और साहस का ऐसा संगम है, जो हर बार आसमान और समुद्र के बीच एक नई कहानी रचता है।

बता दें कि जब से ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू हुआ है, तब से अमेरिकी सेना हर मोर्चे पर डटकर ईरान पर हमले कर रही है। इसी दौरान, अमेरिकी नेवी की तरफ से भी ईरान पर हमले जारी है।

इधर, आज इजरायल ने दावा किया कि उसने रात भर हवाई हमले करने के बाद तेहरान की एक फैक्ट्री में बैलिस्टिक मिसाइल प्रोडक्शन को “काफी कम” कर दिया है।

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने कहा कि उसने तेहरान के “दर्जनों” टारगेट पर हमले किए। उसने कहा कि इन जगहों का इस्तेमाल मिसाइलों के डेवलपमेंट के लिए जरूरी पार्ट्स बनाने में किया जाता था।

जिन जगहों पर हमला हुआ उनमें एक कंपोनेंट स्टोरेज फैसिलिटी , एक मिसाइल फ्यूल प्लांट और एक प्रोडक्शन साइट शामिल हैं।

आईडीएफ के टेलीग्राम पोस्ट में कहा गया: “आईडीएफ, सरकार की हथियार प्रोडक्शन फैसिलिटी पर अपने हमले बढ़ाता रहेगा ताकि उसके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को आगे बढ़ाने की काबिलियत को कम किया जा सके, जो इजरायल के लिए सीधा खतरा है।”

इससे पहले शीर्ष अधिकारियों की बैठक में शनिवार को देश के रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने ईरान पर हमले और तेज करने के संकेत दिए। उन्होंने लगभग वही बात कही जो इस टेलीग्राम पोस्ट से स्पष्ट होती है।

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, काट्ज ने कहा कि इजरायल ईरानी शासन के खिलाफ हमले को लीड करने, उसके कमांडरों को खत्म करने और उसकी रणनीतिक क्षमताओं को कम करने में यकीन रखता है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक इजरायल और इस क्षेत्र में यूएस हितों के लिए खतरा दूर नहीं हो जाता।

उनके हवाले से कहा गया, “हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक युद्ध के सभी मकसद पूरे नहीं हो जाते।” काट्ज का कहना है कि इस हफ्ते ईरान के खिलाफ हमले और तेज होंगे।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RCB का वो खास रिकॉर्ड, जिसका धोनी से है कनेक्शन, कोई कर पाएगा इसकी बराबरी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन में पहली बार IPL का खिताब जीता था और 17 साल की नाकामी के दाग को धोया था. मगर टीम ने सिर्फ पहली ट्रॉफी ही नहीं जीती, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया था, जो कोई भी टीम आज तक नहीं कर सकी. Sun, 22 Mar 2026 00:14:18 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: भारत ने लिया चौंकाने वाला फैसला! दुनिया हैरान | Middle East Crisis | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T21:00:49+00:00

Iran Fires Missiles at UK-US Diego Garcia Base | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T20:00:39+00:00

मेरठ में दिनदहाड़े बवाल #meerutnews #viralvideo #shorts #CCTVFootage #ShopkeeperAttack #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T20:30:07+00:00

युवक ने दी मौत को मात #elephantattack #viralvideo #shorts #elephanthumanconflict #odisha #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T20:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers