'टूट नहीं सकती', ईद पर जरीन खान का छलका दर्द, जश्न से ज्यादा इजरायल-ईरान वॉर की चिंता
एक्ट्रेस जरीन खान के लिए इस बार की ईद गमगीन रही. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द शेयर करते हुए बताया कि एक तरफ उनकी मां की तबीयत काफी गंभीर है, वहीं दूसरी ओर इजरायल-ईरान वॉर में मारे जा रहे बेगुनाह मासूमों की खबर ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है. जरीन का मानना है कि इंसानियत के नाते हमें दुनिया के किसी भी कोने में हो रही हिंसा से फर्क पड़ना चाहिए. घर की बड़ी बेटी होने के नाते वे अपनी बीमार मां और छोटी बहन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और इस मुश्किल घड़ी में खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं.
एक्टिंग में हुए फ्लॉप, 'तकदीर' ने बना दिया डायरेक्टर, पहली ही फिल्म ने तोड़ दिए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक सुभाष घई का फिल्मी सफर अभिनय से शुरू हुआ था. साल 1967 में फिल्म 'तकदीर' में एक छोटे से रोल से उनके करियर की शुरुआत हुई, जिसकी पुरानी तस्वीर उन्होंने हाल में ,सोशल मीडिया पर शेयर की है. हालांकि अभिनय में उन्हें वह सफलता नहीं मिली, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी, लेकिन बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म 'कालीचरण' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. वे 'शोमैन' के नाम से मशहूर हुए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























