Responsive Scrollable Menu

ईद पर यरुशलम में मिसाइल अटैक! अल-अक्सा मस्जिद के पास गिरा बम, WATCH VIDEO

Al Aqsa Mosque Missile Attack: यरूशलेम में ईद-उल-फितर के मौके पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ईरान की एक मिसाइल पवित्र अल-अक्सा मस्जिद से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर आकर गिरी। धमाके के बाद मस्जिद परिसर और आसपास के रास्तों पर मिसाइल का मलबा बिखर गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Continue reading on the app

10 सेकंड पहले मिलता है अलर्ट! धमाकों के बीच कैसे जिंदा हैं भारतीय मजदूर? ग्राउंड जीरो से सामने आई रिपोर्ट

Ground Report: लेबनान और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. लेबनान की राजधानी बैरूत और बॉर्डर के पास के इलाकों में संघर्ष तेज हो गया है. ग्राउंड रिपोर्ट में  इजराइल अपने एफ-16 फाइटर प्लेन का इस्तेमाल करके हवाई हमले कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ, हिजबुल्ला के लड़ाके पहाड़ों और छिपे हुए ठिकानों से मैनपोर्टेबल मिसाइल लॉन्चर के जरिए इजराइल पर रॉकेट हमले कर रहे हैं. यहां से हमारे वरिष्ठ संवाददाता राहुल डबास ग्राउंड जीरो से हालातों के बारे में बता रहे हैं.  

अपाचे हेलीकॉप्टर का हो रहा इस्तेमाल

राहुल ने बताया कि इन हमलों का जवाब देने के लिए इजराइल डिफेंस फोर्स अपने अपाचे हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रही है. ये हेलीकॉप्टर बेहद ताकतवर माने जाते हैं और दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाकर मशीनगन, मिसाइल और रॉकेट से हमला करते हैं. अपाचे हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल भारत की वायुसेना भी करती है, जिससे इसकी ताकत और अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है.

10 सेकंड पहले मिलता है अलर्ट?

डबास ने आगे बताया कि बॉर्डर के पास मौजूद शहरों में हालात काफी खतरनाक हैं. यहां रहने वाले लोगों को हमले का अलर्ट सिर्फ 10 सेकंड पहले मिलता है. जैसे ही सायरन बजता है, तुरंत बाद धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगती हैं. आसमान में इंटरसेप्टर मिसाइलों के फटने की आवाजें भी लगातार सुनाई देती हैं, जो आने वाले रॉकेट्स को हवा में ही नष्ट करने की कोशिश करती हैं.

यह भी पढ़ें:  Iran Attack on Israel: हाईफा में फिर गूंजे धमाके! ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कैसे हैं इजराइल के हालात?

तनावपूर्ण माहौल में भी भारतीय जारी रखेंगे काम

इस तनावपूर्ण माहौल में भी कई भारतीय श्रमिक वहां काम कर रहे हैं. ये लोग मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार से आए हैं. ग्राउंड जीरो पर मौजूद राहुल डबास ने श्रमिकों से जब बातचीत की तो उन्होंने बताया है कि वे कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपना काम जारी रखेंगे. उनका मानना है कि उनका काम भारत और इजराइल के बीच दोस्ती को मजबूत बनाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Ground Report: अमेरिका ने ईरान पर पुराने मॉडल के बी-52 बॉम्बर से किया हमला, राहुल डबास से जानें इसकी वजह

मीडिया को नहीं मिली करीब जाने की अनुमति

वरिष्ठ संवाददाता के मुताबिक सुरक्षा कारणों की वजह से इजराइल डिफेंस फोर्स ने मीडिया को बॉर्डर के बिल्कुल करीब जाने की अनुमति नहीं दी. इसलिए रिपोर्टिंग बॉर्डर से करीब एक किलोमीटर दूर से ही की गई है. कुल मिलाकर, यह स्थिति बेहद संवेदनशील और खतरनाक बनी हुई है, जहां दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं और आम लोगों के लिए जीवन मुश्किल होता जा रहा है. पूरी ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए देखें वीडियो…

यह भी पढ़ें: Iran Israel War: ईरान ने हाइफा Oil Refinery पर गिराई मिसाइल, ग्राउंड रिपोर्ट में देखें हमले के बाद का मंजर

यह भी पढ़ें: इजराइल और लेबनान बॉर्डर पर मौजूद इजराइल का आखिरी कस्बा, ग्राउंड जीरो से सामने आई रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कोई टूर्नामेंट से बाहर, किसी का हो रहा इंतजार, परेशानियों से घिरीं ये 9 टीमें

IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले कम से कम 5 खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा असर कोलकाता नाइट राइडर्स पर पड़ा है. सिर्फ एक ही टीम ऐसी है, जिसके सभी खिलाड़ी टूर्नांमेंट की शुरुआत से उपलब्ध हैं. Sat, 21 Mar 2026 23:52:42 +0530

  Videos
See all

भारत की संस्कृति के बारे में क्या बोले Faiz Khan? #faizkhan #anjanaomkashyap #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T19:35:40+00:00

Faiz Khan ने कहा- PM Modi ही विश्व शांति करा सकते हैं #narendramodi #faizkhan #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T19:37:03+00:00

Iran की दो ख़ास रणनीति पर बात किए रक्षा विशेषज्ञ #iranisraelconflict #middleeastconflict #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T19:27:22+00:00

Congress प्रवक्ता ने युद्ध में US की हार को बताया ज़रूरी #congress #america #iranisraelconflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T19:32:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers