Responsive Scrollable Menu

पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सरकार का रिपोर्ट कार्ड, चार साल की उपलब्धियां सामने चार साल का हिसाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘शानदार चार साल’ अभियान के तहत अपनी सरकार का कानून-व्यवस्था पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस पहल का उद्देश्य पिछले चार वर्षों में किए गए कार्यों और सुधारों को पारदर्शी तरीके से जनता के सामने रखना है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में जमीनी स्तर पर स्पष्ट सुधार हुआ है.

नशों के खिलाफ सख्त अभियान

सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ नीति को इस रिपोर्ट का प्रमुख आधार बताया गया. मुख्यमंत्री के अनुसार, मार्च 2022 से अब तक 95,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 71,000 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं. इसके साथ ही 772 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई और हजारों किलो नशीले पदार्थों को बरामद किया गया. सरकार ने इसे 'जीरो टॉलरेंस' नीति का परिणाम बताया.

गैंगस्टर और संगठित अपराध पर प्रहार

संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया गया. गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (AGTF) के गठन के बाद 2800 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 1100 से अधिक गैंग्स का भंडाफोड़ किया गया. कई हाई-प्रोफाइल मामलों को सुलझाने का दावा भी किया गया, जिससे कानून का डर मजबूत हुआ है.

सीमा सुरक्षा में तकनीक का इस्तेमाल

पंजाब की पाकिस्तान से सटी सीमा को देखते हुए ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी को रोकना बड़ी चुनौती रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाया गया है, जिससे अब तक 800 से ज्यादा ड्रोन बरामद किए जा चुके हैं. यह कदम राज्य की सुरक्षा को तकनीकी रूप से मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

पुलिस सुधार और आधुनिकीकरण

सरकार ने पुलिस बल को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती और आधुनिकीकरण किया है. पिछले चार वर्षों में 12,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है. इसके अलावा 300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नए वाहन और संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ी है.

सड़क सुरक्षा और जनसेवा में सुधार

जनवरी 2024 में शुरू की गई सड़क सुरक्षा फोर्स ने भी सकारात्मक परिणाम दिए हैं. सरकार के अनुसार, इस पहल से सड़क हादसों में मृत्यु दर में 48 फीसदी तक कमी आई है और हजारों लोगों को समय पर मदद पहुंचाई गई है.

निवेश और सुरक्षा का संबंध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बढ़ता निवेश इस बात का संकेत है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है. बड़े उद्योगों का आना और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी राज्य की बेहतर छवि को दर्शाता है. चार साल के इस रिपोर्ट कार्ड के जरिए सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि सख्त नीतियों, तकनीकी सुधारों और निरंतर कार्रवाई से पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया है. हालांकि, विपक्ष के आरोपों के बीच यह रिपोर्ट आने वाले समय में राजनीतिक बहस का केंद्र भी बन सकती है.

यह भी पढ़ें - किस खिलाड़ी के बल्ले से खेलते हैं अभिषेक शर्मा, क्यों खुद नहीं खरीदते अपने लिए कभी बैट, जानें

 

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: दिल्ली से बिहार तक तूफान-बारिश का अलर्ट, जानें North से South तक कल कैसा होगा मौसम

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल गया है. कहीं तेज आंधी, बारिश, बिजली और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है, तो कहीं गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 24 मार्च तक कई राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर 27 मार्च तक बारिश जारी रह सकती है.

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा हाल?

सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली की. यहां 22 मार्च को मौसम बदला हुआ रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. खासतौर पर लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, आईटीओ, इंडिया गेट और लाजपत नगर जैसे इलाकों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी. अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी-बिहार में कैसा होगा मौसम?

अब बात करें उत्तर प्रदेश और बिहार की. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या, आजमगढ़ और जौनपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. लखनऊ में तापमान करीब 28 डिग्री तक रह सकता है. वहीं बिहार में हालात ज्यादा गंभीर हो सकते हैं. पटना, मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर समेत करीब 18 जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. पटना में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक गिर सकता है.

पहाड़ी इलाकों में तूफानी बारिश का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खतरनाक हो सकता है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 मार्च को तूफानी बारिश का अलर्ट है. हिमाचल के चंबा, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश का अनुमान है. वहीं उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ में तेज आंधी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में पहाड़ों की यात्रा कर रहे लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है.

यहां छाए रहेंगे बादल

राजस्थान में भी मौसम करवट लेने वाला है. जयपुर, अजमेर और जैसलमेर में 22 मार्च को बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी. हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. इसके अलावा पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 22 से 25 मार्च के बीच बहुत भारी बारिश की संभावना है. यहां तेज हवाएं 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं. गंगा के मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि का भी खतरा है.

यह भी पढ़ें: Weather Update: देश के 21 राज्यों में आज फिर होगी बारिश, आंधी की भी चेतावनी; IMD ने जारी किया अलर्ट

साउथ इंडिया में बिजली गिरने के आसार

दक्षिण और पश्चिम भारत में भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं है. तेलंगाना और कर्नाटक में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. वहीं महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र क्षेत्रों में 23 और 24 मार्च को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Dehi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर बारिश से लुढ़का पारा, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

पूर्वोत्तर में क्या होने वाला है हाल?

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. कुल मिलाकर देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम अस्थिर बना हुआ है. कहीं बारिश और तूफान से राहत मिलेगी तो कहीं यह परेशानी का कारण बन सकता है. ऐसे में लोगों को मौसम के अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: Weather Update: मार्च महीने में क्यों लग रही ठंड? दिल्ली-एनसीआर में 10 डिग्री तक लुढ़का पारा - जानें क्या है मौसम के इस यू-टर्न की वजह

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तेज आंधी के साथ हल्की बारिश से लुढ़का पारा

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब में नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर सीएम भगवंत मान का बड़ा एक्शन, पेश किया रिपोर्ट कार्ड, 95,881 गिरफ्तारियां और 772 करोड़ की संपत्ति जब्त करने का दावा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को अपनी सरकार का कानून-व्यवस्था पर विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया। ‘शानदार चार साल, भगवंत मान के साथ’ श्रृंखला के तहत उन्होंने दावा किया कि राज्य में नशों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और संगठित अपराध पर निरंतर कार्रवाई से कानून-व्यवस्था में जमीनी स्तर पर सुधार … Sat, 21 Mar 2026 22:23:21 GMT

  Videos
See all

Gold Price Crash: जंग खत्म होने से पहले 1 लाख के नीचे आएगा सोना? | Iran America War | Dollar | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T17:15:02+00:00

Middle East War:ईरान ने डाल दी फूट? बिलबिलाने लगा अमेरिका !Hormuz | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T17:09:46+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 22 March 2026 | Israel Iran War | Trump | PM Modi | LPG Crisis | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T17:06:44+00:00

Iran America War Live Update: ईरान ने UK के डिएगो गार्सिया बेस पर बोला हमला | Diego Garcia Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T17:17:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers