Aaj Ka Panchang 22 March 2026: चैत्र नवरात्र का चौथा दिन आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 22 March 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 22 मार्च 2026 , रविवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 22 मार्च 2026
वार- रविवार
तिथि - चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि शाम 09 बजकर 16 मिनट तक उसके बाद पंचमी होगी
नक्षत्र- भरणी नक्षत्र रात 10 बजकर 42 मिनट तक उसके बाद कृतिका नक्षत्र होगा.
योग- वैधृति योग और विष्कुंभ योग
करण- वणिज, विष्टि और बव करण
दिशा शूल- पश्चिम दिशा
दिशा शूल उपाय- घी या गुड़ खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर सुबह 04 बजकर 13 मिनट तक मेष राशि में उसके बाद वृषभ राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 6 बजकर 25 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 27 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 22 मार्च सुबह 08.26 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 22 मार्च को शाम 10.13 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04.55 मिनट से 05.43 मिनट तक.
अमृत काल- शाम 06.42 बजे से शाम 08.11 बजे तक.
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 मिनट से 12.57 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजे तक रहेगा. यम गण्डक दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 02.04 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 03.34 मिनट से शाम 05.04 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त शाम 04.58 बजे से 05.46 मिनट तक.
व्रत- चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन, मां कूष्मांडा की पूजा, वरद चतुर्थी
आपका दिन मंगलमय हो.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 21 March 2026: चैत्र नवरात्र का आज तीसरा दिन, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त , पढ़ें आज का पंचांग
ईरान का इजराइली शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला:20 लोग घायल, यहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 23वां दिन है। ईरान ने शनिवार रात इजराइल के दक्षिणी शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जिससे करीब 20 लोग घायल हो गए। डिमोना वही शहर है जहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर में मिसाइल गिरते ही एक इमारत ढह गई। धमाके के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुट गई। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी है। इससे पहले ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया था कि उन्होंने इजराइल के एक F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया। हालांकि, इजराइल का कहना था कि ईरानी मिसाइल हमला नाकाम रहा और विमान को नुकसान नहीं पहुंचा। इजराइली शहर डिमोना में मिसाइल हमले का वीडियो… ईरान बोला- BRICS देश हमला रोकने में रोल निभाएं ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने शनिवार को पीएम मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि BRICS को ईरान पर हो रहे हमलों रोकने में भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि BRICS को बिना किसी दबाव के, अपने दम पर काम करना चाहिए और इस मामले में आगे आना चाहिए। ईरान के राष्ट्रपति ने यह भी सुझाव दिया कि मिडिल ईस्ट के देशों को मिलकर एक नया सुरक्षा सिस्टम बनाना चाहिए। इससे इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहेगी और बाहर के देशों का दखल कम होगा। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















