अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता की संस्था USCIRF की मार्च में जारी हुई रिपोर्ट में RSS पर बैन लगाने की बात कही गई है। भारत के 275 पूर्व जजों, अधिकारियों और सैन्य लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि रिपोर्ट गलत और पक्षपाती है। शनिवार को जारी बयान में इन पूर्व अधिकारियों ने कहा कि यह रिपोर्ट किसी मकसद से बनाई गई है और इसमें ठीक से सोच-समझकर बात नहीं की गई। उनका कहना है कि बिना पक्के सबूतों के भारतीय संस्थाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। बयान में कहा गया कि RSS जैसे संगठन पर बैन लगाना, उसकी संपत्ति जब्त करना और लोगों के आने-जाने पर रोक लगाना बिल्कुल गलत और बेकार सुझाव हैं। पूर्व अधिकारियों ने अमेरिकी सरकार से कहा कि जो लोग यह रिपोर्ट बना रहे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। उनका आरोप है कि कुछ भारत-विरोधी लोग ऐसी रिपोर्ट के जरिए दोनों देशों के बीच भरोसा खराब करना चाहते हैं। USCIRF पर संस्थाओं को गलत तरीके से दिखाने का आरोप पूर्व जजों और अधिकारियों ने बयान में यह भी कहा कि USCIRF बार-बार भारतीय संस्थाओं को बिना पूरी जानकारी के गलत तरीके से दिखाता है, जिससे उसकी निष्पक्षता पर शक होता है। पूर्व अधिकारियों ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है, जहां अदालतें और दूसरी संस्थाएं सही तरीके से काम करती हैं। इसलिए धार्मिक आजादी के मामलों को अनदेखा होने की संभावना बहुत कम है। बयान देने वालों में 25 रिटायर्ड जज शामिल इस संयुक्त बयान पर कुल 275 लोगों ने साइन किए हैं। इनमें 25 रिटायर्ड जज, 119 पूर्व सरकारी अधिकारी (जिनमें 10 राजदूत भी हैं) और 131 पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल हैं। इस बयान पर साइन करने वाले प्रमुख लोगों में आदर्श कुमार गोयल, हेमंत गुप्ता, ओपी रावत, सुनील अरोड़ा और कंवल सिब्बल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस पूरे बयान को तैयार करने और जोड़ने का काम भास्वती मुखर्जी और एम. मदन गोपाल ने किया।
आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स में तेज गेंदबाज आकाशदीप की जगह सौरव दुबे की एंट्री हुई है। तीन बार की चैंपियन टीम इस बार भी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में चैंपियन बनने की कोशिश करेगी। हालांकि, टीम में खिलाड़ियों के चोटिल होने का क्रम जारी है जिससे टीम की चिंता बढ़ गई है। इसी कड़ी में आकाशदीप भी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए।
आकाशदीप केकेआर के अहम गेंदबाज थे लेकिन उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका रहा। हालांकि, अब उनकी जगह टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विदर्भ के सौरव दुबे को जरूर टीम में शामिल किया गया है। लेकिन सौरव का कद आकाशदीप जितना तो नहीं है साथ ही उनका अनुभव भी टी20 क्रिकेट में काफी कम है जो केकेआर को परेशानी में डाल सकता है।
केकेआर में शामिल किए गए सौरव दुबे के पास टी20 क्रिकेट खेलने का ज्यादा अनुभव तो नहीं है। 28 वर्षीय सौरव ने अब तक सिर्फ 3 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला और इन मैचों में उन्होंने 60 गेंदे फेंकी और 121 रन लुटाए। इससे पहले सौरव को सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2022 में 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।
फिलहाल, विदर्भ के लिए खेलने वाले सौरव ने अपने क्रिकेट करियर में अब तक 8 लिस्ट एक मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 16 विकेट लिए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 26 रन देकर 4 विकेट रहा है। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल लेने का कमाल भी किया है।