Responsive Scrollable Menu

Telegram पर Photo Quality खराब होने से हैं परेशान? अपनाएं यह Secret Trick, HD में भेजें फाइल

क्या आप भी रोजाना टेलीग्राम का इस्तेमाल करते हैं, तो इस बात का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। अक्सर टेलीग्राम पर जब भी आप किसी को फोटो या वीडियो को भेजते हैं, तो उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है। अगर आप भी टेलीग्राम पर फोटो या वीडियो भेजते समय उनकी क्वालिटी कम होने से परेशान हैं, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी है। यहां आप जानेंगे कि एक आसान तरीके से कैसे अपनी फोटो और वीडियो को बिना गुणवत्ता घटाए, बिल्कुल ओरिजिनल रेजोल्यूशन में भेजा जा सकता है।

टेलीग्राम पर बिना क्वालिटी खराब किए फोटो/वीडियो कैसे भेजें?

अब आप टेलीग्राम पर बिना क्वालिटी घटाए मीडिया भेजने का ऑप्शन देता है, इसके लिए आपको यह फीचर पता होना चाहिए।  इसके लिए एक आपको इस आसान तरीका को अपनाना है, फोटो या वीडियो को सीधे गैलरी से भेजने के बजाय उसे ‘फाइल’ के रूप में शेयर करें। ऐसा करने से उसकी मूल गुणवत्ता, साइज और डिटेल्स बिल्कुल सुरक्षित रहती हैं। चाहे आप एंड्रॉयड इस्तेमाल करते हों या आईफोन। आइए आपको इसके सरल स्टेप्स बताते हैं।

- सबसे पहले आप टेलीग्राम ओपन करें और उस चैट पर जाएं, जहां आप  फोटो/वीडियो सेंड करना चाहते हैं।

- इसके बाद नीचे दिए गए अटैचमेंट (पेपरक्लिप) आइकन पर क्लिक करें।

- अब आप गैलरी से फोटो चूज करने के बजाय, फाइल या डॉक्यूमेंट वाले विकल्प पर टैप करें।

- इसके बाद फोन के स्टोरेज को ब्राउज करें और वह फोटो या वीडियो चुनें जिसे आप भेजना चाहते हैं।

 - आखिर में सेंड पर टैप कर दें।

फाइल के रुप में फोटो/वीडियो भेजने क्या होता है?

इस तरीके से फोटो और वीडियोज भेजने से मीडिया का ओरिजिनल रेजोल्यूशन और साइज बिल्कुल बरकरार रहता है और इसकी क्वालिटी में कोई कमी नहीं होती है। इसका नतीजा यह है कि सामने वाला व्यक्ति इसे चैट में सीधे देखने के बजाय एक पूरी फाइल के तौर पर डाउनलोड करता है। जिससे  असली और बेहतरीन क्वालिटी मिलती है।

 इसमें एक छोटी सी दिक्कत भी है

इस ट्रिक की एक कमी यह है कि फाइल के रूप में भेजे गए मीडिया का प्रीव्यू सामान्य फोटो जितना बड़ा और साफ नहीं दिखता। इसलिए इसे रोजमर्रा की फोटो के लिए नहीं, बल्कि हाई-रेजोल्यूशन इमेज, प्रोफेशनल कंटेंट, फाइल ट्रांसफर या जरूरी डॉक्यूमेंट भेजने के लिए इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

Continue reading on the app

US Iran War: ट्रंप का बड़ा गेम! एक तरफ जंग खत्म करने की बात, दूसरी तरफ ईरान के परमाणु भंडार पर नजर

US Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है और अब सैन्य कार्रवाई को धीरे-धीरे कम करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज जैसे अहम समुद्री रास्ते की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन देशों को उठानी चाहिए, जो इस पर ज्यादा निर्भर हैं

Continue reading on the app

  Sports

कप्तानी में अलग है ईशान किशन का तेवर, लेट होने वाले खिलाड़ी पर लगाते हैं जुर्माना, कोच ने किया खुलासा

Ishan Kishan impose fine of Rs 1000: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआत कुछ मैचों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. इससे पहले ईशान झारखंड के लिए कप्तानी करते हुए कमाल कर चुके हैं. Sat, 21 Mar 2026 23:36:50 +0530

  Videos
See all

पति ने एनेस्थीसिया देकर पत्नी की ली जान #GurugramMurder #NurseKajal #CrimeNews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T18:38:29+00:00

Hyderabad में MBBS लड़की ने की आत्महत्या #HyderabadNews #SuicideCase #MedicalStudent #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T18:37:25+00:00

द 50 शो से बाहर आते ही Shiny Doshi ने Riddhi Dogra पर लगाए गंभीर आरोप #shinydoshi #riddhidogra #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T18:38:07+00:00

UP: Banda में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 395 सिलेंडर बरामद, एजेंसी पर FIR | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T18:35:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers