बैंकॉक में 'चाइना इन स्प्रिंग' वैश्विक संवाद का थाईलैंड विशेष सत्र आयोजित किया गया
बीजिंग, 21 मार्च (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 20 मार्च को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा आयोजित चाइना इन स्प्रिंग: चीन का विकास और वैश्विक अवसर नामक वैश्विक संवाद थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया। सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने एक वीडियो संबोधन दिया।
थाईलैंड में चीनी राजदूत च्यांग च्येनवेई, थाईलैंड की सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष नीला युवधी और थाईलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री फिनिज जारुसोम्बत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने भाषण दिए। चीन और थाईलैंड के राजनीतिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और मीडिया जगत से 200 से अधिक अतिथियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने अपने वीडियो संबोधन में कहा कि विश्व के सबसे बड़े, सबसे विविध और सबसे व्यापक अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह के रूप में, सीएमजी एकीकृत मीडिया संचार, तकनीकी नवाचार और मीडिया संसाधनों में अपने विश्व स्तरीय लाभों का उपयोग करते हुए चीनी आधुनिकीकरण की उपलब्धियों से विश्व को अधिक लाभ पहुंचाने, चीन के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के नए अवसरों को वैश्विक मित्रों के साथ साझा करने, और मानव सभ्यता की एक नई तस्वीर को संयुक्त रूप से चित्रित करने के लिए तत्पर है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
भारत का समुद्री क्षेत्र सामान्य, अब तक 534 से ज्यादा नाविकों को सुरक्षित वापस लाया गया: सरकार
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने शनिवार को बताया कि देश का समुद्री क्षेत्र पूरी तरह सामान्य रूप से काम कर रहा है और किसी भी बंदरगाह पर भीड़भाड़ की कोई खबर नहीं है। सरकार राज्य समुद्री बोर्ड और अन्य संबंधित पक्षों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि नाविकों की सुरक्षा और समुद्री व्यापार सुचारू रूप से चलता रहे।
होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय संचालन और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर बनाए हुए है।
मंत्रालय के अनुसार, इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, और पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय झंडे वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है।
फिलहाल पश्चिमी फारस की खाड़ी क्षेत्र में 22 भारतीय जहाज मौजूद हैं, जिन पर 611 भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। नौवहन महानिदेशालय (डीजी) जहाज मालिकों, एजेंसियों और भारतीय मिशनों के साथ मिलकर हालात की निगरानी कर रहा है।
हालांकि, एक घटना में बीते 18 मार्च 2026 को एक भारतीय नाविक (पनामा ध्वज वाले जहाज एएसपी अवाना के मास्टर) का निधन हो गया। इस मामले में डीजी शिपिंग यूएई में भारतीय मिशन के साथ मिलकर परिवार को हर संभव मदद दे रहा है।
डीजी शिपिंग का कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है और अब तक 3,670 कॉल और 6,929 ईमेल संभाल चुका है। पिछले 24 घंटों में ही 120 कॉल और 181 ईमेल आए हैं।
अब तक 534 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस भारत लाया जा चुका है, जिनमें पिछले 24 घंटों में लौटे 21 नाविक भी शामिल हैं।
दूसरी ओर, विदेश मंत्रालय भी खाड़ी और पश्चिम एशिया के हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम सक्रिय है और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय जारी है।
28 फरवरी से अब तक करीब 3.3 लाख यात्री इस क्षेत्र से भारत लौट चुके हैं।
इसके अलावा, इराक से एमटी सेफसी विष्णु जहाज के 15 भारतीय क्रू मेंबर भी सुरक्षित भारत वापस आ चुके हैं।
हवाई सेवाओं की बात करें तो यूएई से शनिवार को करीब 90 उड़ानें (संभावित रूप से) संचालित हुईं। सऊदी अरब और ओमान से भी उड़ानें जारी हैं, जबकि कतर ने अपना एयरस्पेस आंशिक रूप से खोलते हुए 8 से 10 विशेष उड़ानें शुरू की हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

























